Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs CSK Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 3, 2023 at 3:49 AM
Modified at :May 3, 2023 at 5:17 AM
LSG vs CSK Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

इस मैच के लिए इन खिलाडियों को करें शामिल अपने ड्रीम 11 टीम में।

IPL 2023 का 45वाँ मुकाबला Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings (LSG vs CSK) के बीच 03 मई को दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी।

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings मैच विवरण:

Lucknow Super Giants ने पिछले सीजन 14 में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और वह प्लेऑफ में भी पहुँचे थे, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें RCB के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, Chennai Super Kings ने 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीते थे, जिसके चलते वह प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

Lucknow Super Giants (LSG):

Lucknow Super Giants ने इस सीजन अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में डिफेंड करते हुए और 2 मैचों में चेज करते हुए जीत हासिल की है। उन्हें अब तक एक बार पहले बल्लेबाजी करने के बाद और 3 मैचों में चेज करते हुए हार झेलनी पड़ी है।

Lucknow Super Giants के कप्तान केएल राहुल के चोटिल हो जाने के बाद क्रुणाल पांड्या कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले मैच में उन्होंने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी और उनकी टीम को 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मैच में आयुष बडोनी ने कायल मेयर्स के साथ पारी की शुरुआत की थी। यह देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा कि इस मैच में कौन सी जोड़ी पारी की शुरुआत करती है।

LSG की ओर से स्पिनर रवि बिश्नोई 9 मैचों में 12 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक़ भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा का भी प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। यह तीनों ही खिलाड़ी अगले मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं और अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।

Chennai Super Kings (CSK):

Chennai Super Kings (CSK) को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर हार झेलनी पड़ी थी। इस टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में कोई भी अनुभवी गेंदबाज नहीं है और सारा दारोमदार तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना पर है। हालांकि, लखनऊ की पिच पर रविंद्र जडेजा, मोईन अली और महीश थीक्षणा से गेंदबाज अपना कमाल दिखा सकते हैं।

इसके अलावा, बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इन सभी खिलाड़ियों से इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। यदि वह इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो निश्चित ही वह किसी भी टारगेट को चेज कर सकते हैं या एक बड़ा टारगेट सेट कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) मैच का संक्षिप्त विवरण:

टूर्नामेंट: इंडियन प्रीमियर लीग 2023

मैच: 45

टीमें: Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK)

स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ

तारीख: 03 मई 2023

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मुकाबला- 2

Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 01

Chennai Super Kings (CSK) जीता- 01

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) मैच की भविष्यवाणी/Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) मैच कौन जीतेगा?

लखनऊ के मैदान पर मेजबान टीम Lucknow Super Giants को अधिक फायदा रहेगा। हालांकि, उन्हें इस सीजन लखनऊ में ही 2 लो-स्कोरिंग मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। इसीलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर जीत की ओर कदम बढ़ा सकती है।

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) मौसम और पिच रिपोर्ट:

मौसम की रिपोर्ट: मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो मैच के दौरान गुवाहाटी का तापमान 26.4 ℃ होगा। हालांकि, उस दौरान 61% नमी रहेगी, जबकि बारिश की पूरी-पूरी संभावना है।

पिच रिपोर्ट: लखनऊ में स्पिन और धीमी गति के गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। जहां पर अब तक खेले गए 5 आईपीएल मुकाबलों में 2 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को और 3 मैच में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। हालांकि, पहली पारी का औसत स्कोर 146 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 133 रहा है।

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) संभावित प्लेइंग इलेवन:

LSG की संभावित प्लेइंग XI: काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर

CSK की संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा।

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) फैंटेसी टीम नंबर 1:

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, डेवोन कॉन्वे

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी

ऑलराउंडर: मोईन अली, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर

गेंदबाज: रवि बिश्नोई, महीश थीक्षणा, अमित मिश्रा

फैंटेसी XI टीम के लिए कप्तान/उप कप्तान की पसंद:

कप्तान पहली पसंद: रुतुराज गायकवाड़ || कप्तान दूसरी पसंद: काइल मेयर्स

उप-कप्तान पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || उप-कप्तान दूसरी पसंद: क्रुणाल पांड्या

Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) फैंटेसी टीम नंबर 2:

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, डेवोन कॉन्वे

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा

ऑलराउंडर: मोईन अली, रविंद्र जडेजा, काइल मेयर्स

गेंदबाज: रवि बिश्नोई, महीश थीक्षणा, अमित मिश्रा, तुषार देशपांडे

फैंटेसी XI टीम के लिए कप्तान/उप कप्तान की पसंद:

कप्तान पहली पसंद: रुतुराज गायकवाड़ || कप्तान की दूसरी पसंद: निकोलस पूरन

उप-कप्तान पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || उप-कप्तान दूसरी पसंद: मोईन अली

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.