Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SRH vs DC Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 24, 2023 at 4:53 AM
Modified at :April 24, 2023 at 4:53 PM
SRH vs DC Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

इस टीम के साथ बन सकते है ड्रीम 11 पर विजेता। 

IPL 2023 का 34वां मुकाबला Sunrisers Hyderabad (SRH) और Delhi Capitals (DC) के बीच में होगा. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन इन दोनों ही टीमों ने अभी तक 6-6 मैच खेले है. जिसमें से SRH को 2 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं DC की बात करें तो उन्हें 1 मैच में जीत और 5 मैचों में हार मिली है.

SRH vs DC फैंटसी टिप्स

डेविड वॉर्नर  ने अभी तक 6 मैचों में 285 रन अपने नाम किए है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी यह दूसरे स्थान पर है. ऐसे में आप अपनी टीम में इन्हें जगह दे सकते है. 

दिल्ली के दोनों स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाजों के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं, उनके स्पिन वैरिएशन का जादू इस मैच में नजर आ सकता है. जिसके चलते इन दोनों को टीम में लेना सही फैसला होगा. 

एडेन मार्कराम भी शानदार फॉर्म में खेल रहे है, पिछले कुछ मैचों में इन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेली है. जिस वजह से आप इन पर भी दांव खेल सकते है.

Dream11 में किन खिलाड़ियों का करें चयन?

David Warner- दिल्ली के पिछले सभी मुकाबलों में Warner अकेले टीम का भार लेकर खेलते हुए दिखे है. बाकी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बावजूद यह अकेले मैच में लड़ाई करते हुए दिखाई दिए है. अभी तक 6 मैचों में इनके नाम 285 रन है. यह आंकड़े बता रहे है कि इस मैच में भी इनके बल्ले से रन बन सकते है. जिसे देखते हुए यह अगर आपकी टीम में रहे तो आपको अच्छे प्वाइंट्स मिल सकते है. 

Rahul Tripathi- Tripathi ने पिछले कुछ समय में ही बता दिया है कि यह कितने बढ़िया और आक्रामक बल्लेबाज है. इस सीजन यह अभी तक उतना कुछ खास तो नहीं कर पाए है पर बड़े मैचों में यह बड़ी पारियां खेलना बहुत अच्छे से जानते है. जिसे देखते हुए आप इन्हें अपनी टीम में जगह दे सकते है.

Manish Pandey- इन्होंने भी पिछले कुछ मैचों में अपने बल्ले से रन बनाए है, वहीं इस सीजन थोड़ी बहुत इनकी पुरानी झलकियां भी देखने को मिली है. जिसे देखते हुए इस मैच में भी यह अच्छा खेल सकते है. इसलिए इन्हें टीम में लेना सही रहेगा.

Aiden Markram- Markram भी शानदार फॉर्म में खेल रहे है, पिछले कुछ मैचों में इन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेली है. इनके जैसे ताबड़तोड़ और आक्रामक बल्लेबाज मैच का रुख कभी भी मोड़ सकते है. जिसे देखते हुए इनके जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को टीम में शामिल करना चाहिए.

Abdul Samad- Samad भी पिछले कुछ समय से फिनिशर की भूमिका निभा रहे है. यह कितने अच्छे खिलाड़ी है इसका जवाब इन्होंने पिछले सीजन ही दे दिया था. इनके जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज अपनी छोटी पारी से आपको बड़े प्वाइंट्स दिला सकते है. जिसे देखते हुए आप इन्हें प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते है.

Heinrich Klaasen- Klassen को बतौर विकेटकीपर आप अपनी टीम में जगह दे सकते है. पिछले मैच में यह कुछ खास कर तो नहीं पाए, लेकिन यह इस समय फॉर्म में मौजूद है. ऐसा इनके पिछले आंकड़े बताते है. जिस वजह से इन्हें टीम में शामिल करना सही फैसला होगा.

Axar Patel- पिछले कुछ मैच में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी दम दिखा रहे Axar बतौर ऑलराउंडर इस मैच में आपको अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते है. क्योंकि हैदराबाद की पिच पर इनकी गेंदबाजी का जादू दिख सकता है. वहीं अगर इनका बल्लेबाजी का नंबर आता है तो यह अपने बल्ले से भी रन बना सकते है. ऐसे में इनके जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी के टीम में होने से आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स मिल सकते है.

Anrich Nortje- Nortje ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकेट निकाले है. इसलिए बतौर प्रमुख गेंदबाज के तौर पर इनका खेलना जरूरी है. क्योंकि यह अपनी गति से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते है. 

Bhuvneshwar Kumar- Bhuvneshwar पिछले कुछ मैचों से किफायती स्पैल ड़ाल रहे है, इसके साथ ही विकेट भी निकाल रहे है. हैदराबाद जैसी बल्लेबाजी पिच पर भी इनके स्विंग के जादू से बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है. इसलिए इनको टीम में शामिल करना चाहिए.

Kuldeep Yadav- Kuldeep का यह सीजन बहुत अच्छा जा रहा है. हर मैच में वो किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट निकाल रहे है. हैदराबाद की टर्निंग पिच पर इनके स्पिन का जादू देखने को मिल सकता है, और यह बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा सकते है. इस वजह से इनका इस टीम में खेलना जरूरी है.

Ishant Sharma- Ishant ने पिछले मैच में काफी समय बाद वापसी की, और वापसी करते हुए इन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया. 4 ओवर में इन्होंने महज 19 रन देकर 2 विकेट निकाले और अपने अनुभव का छोटा सा नमूना सबके सामने रख दिया. इनके इस स्पैल को देखते हुए इस मैच में भी इन्हें मौका मिलना चाहिए.

किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान?

कप्तान 

David Warner को इस टीम का कप्तान चुनना चाहिए भले ही इस सीजन इन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी न की हो पर दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन इन्होंने ही बनाए है. वहीं हर मैच में इनके बल्ले से रन निकल रहे है. जिसे देखते हुए अगर आपने इन्हें अपनी टीम का कप्तान चुना तो आप फायदे में रहोगे.

उपकप्तान

वहीं इस टीम का उपकप्तान Axar Patel को चुनना चाहिए. इस सीजन यह बल्ले और गेंद दोनों से बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है. जिसके चलते यह अगर आपकी टीम के उपकप्तान रहे तो आपको अपनी ऑलराउंड पारी से अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते है.

मैच की Dream 11

कप्तान- David Warner

उपकप्तान- Axar Patel

बल्लेबाज: David Warner (कप्तान), Manish Pandey, Rahul Tripathi, Abdul Samad 

विकेटकीपर: Heinrich Klaasen

ऑलराउंडर: Aiden Markram, Axar Patel (उपकप्तान)

गेंदबाज: Anrich Nortje, Bhuvneshwar Kumar, Ishant Sharma, Kuldeep Yadav

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.