Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE इतिहास के 10 सबसे छोटे सुपरस्टार

Published at :May 18, 2023 at 2:25 AM
Modified at :May 18, 2023 at 2:25 AM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


इन रेसलर्स ने कद में छोटे होने के बावजूद अपने से लंबे सुपरस्टार्स को किया है चित।

रेसलिंग में यह एक धारणा है कि रेसलर्स को लंबा और आकार में विशाल दिखना चाहिए। लेकिन ऐसे कई सुपरस्टार्स भी हैं जिन्होंने रेसलिंग जगत में सफलता हासिल कर इस धारणा को गलत साबित कर दिया। WWE में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कद में छोटे होने के बावजूद अपने से ताकतवर सुपरस्टार को मात दी है। वहीं इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई टाइटल भी हासिल किए हैं। इन सभी के बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि कद कभी भी सफलता के बीच में नहीं आती।

तो चलिए आज हम बात करते हैं WWE में मौजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार के बारे में जिन्होंने कद में छोटे होने के बाद भी अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को हैरान किया है।

10. Funaki - 5’7”

Shoichi "Sho'' Funaki यह एक जापानी प्रोफेशनल रेसलर हैं। Funaki 1998 से 2010 तक WWE में रहते हुए कई बढ़िया मैचों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने एक बार WWE Cruiserweight Championship और WWE Hardcore Championship का खिताब अपने नाम किया है। इस समय Funaki WWE के लिए जापानी कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं।

9. Jamie Noble - 5’7”

James Gibson जिन्हें WWE में Jamie Noble के नाम से जाना जाता है। उनकी लंबाई  5 फुट 7 इंच है और वो WWE के सबसे छोटे कद के रेसलर्स में से एक है। उन्होंने अपना WWE डेब्यू 2002 में SmackDown के एक एपिसोड में The Hurricane पर हमला करते हुए किया था। यह एक बार WWE Cruiserweight Champion भी बन चुके हैं। 2009 में कमर में चोट लगने के बाद उन्होंने प्रो-रेसलिंग से संन्यास ले लिया।

8. Rey Mysterio - 5’6”

Oscar Gutierrez, जो अपने रेसलिंग नाम Rey Mysterio से WWE में पहचाने जाते हैं। Rey अपने नकाबपोश चेहरे के वजह से काफी लोकप्रिय हैं, इस समय WWE के मौजूदा सुपरस्टार में यह इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जो इन रिंग एकशन के वक्त अपने चेहरे में नकाब पहन कर रखते हैं। इसके साथ वो World Champion भी बन चुके हैं, वहीं इतने साल WWE में शानदार प्रदर्शन देने के चलते उन्हें इस साल Hall of Famer के खिताब से भी सम्मानित किया गया। 

Rey ने 2002 में SmackDown के रोस्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी। छोटा कद होने के बावजूद उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई उपलब्धियां हासिल की है। WWE Championship के साथ-साथ वो World Heavyweight Championship (दो बार) WWE Cruiserweight Championship (तीन बार), WWE Intercontinental Championship (दो बार), WWE United States Championship (दो बार), और WWE Tag Team Championship (4 बार) जीत चुके हैं। इसके साथ वो 2006 में Royal Rumble के विजेता भी रह चुके हैं।

7. Kalisto - 5’6”

Emanuel Alejandro Rodriguez एक मैक्सिकन-अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं, जिन्हें WWE में Kalisto के नाम से जाना जाता है। उनकी लंबाई 5 फुट 6 इंच लंबा है। इस समय यह WWE के साथ जुड़े नहीं है, इस इंडस्ट्री में रहते हुए वो कई शानदार मैचों का भाग रह चुके हैं। Kalisto एक लुचाडोर रेसलर है, यानी वो नकाब के साथ इन रिंग एक्शन करते हुए नजर आते हैं। यह अपने हाई फ्लाइंग मूव्स के लिए फैंस के बीच में बहुत लोकप्रिय हैं। 2015 में वो United States Champion बनें। कंपनी के लिए 8 साल काम करने के बाद उन्हें 2021 में WWE ने रिलीज कर दिया था।

6. Lio Rush - 5’6”

Leonel Gerard Green, जिन्हें इस इंडस्ट्री में Lio Rush के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं। वह WWE के सबसे छोटे पहलवानों में से एक हैं, उनकी लंबाई 5 फुट 6 इंच है। उन्होंने NXT के में काफी समय बिताने के बाद 2017 में अपना WWE डेब्यू किया और बाद में 205 लाइव का हिस्सा बने और WWE Cruiserweight Championship अपने नाम किया। वो काफी समय तक Bobby Lashley के मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Lio Rush को WWE के दिग्गज सुपरस्टार का अपमान करने के चलते मुख्य रोस्टर से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने फिर एक बार NXT में वापसी की और NXT Cruiserweight Champion बने। उसके बाद उन्हें WWE ने COVID-19 के दौरान कंपनी से रिलीज कर दिया।

5. Drake Maverick - 5’4”

James Michael Curtin जिन्हें WWE में Drake Maverick के नाम से जाना जाता है। वह WWE के सबसे छोटे पहलवानों में से एक हैं। उनकी लंबाई 5 फुट 4 इंच है। Maverick ने 2017 में WWE 205 लाइव में अपना डेब्यू किया। वह Authors of Pain (AOP) और EC3 के मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

4. El Torito - 4’5”

Mascarita Dorada एक मैक्सिकन लुचाडोर रेसलर हैं, जिन्हें WWE में El Torito के नाम से जाना जाता है। उनकी लंबाई 4 फुट 5 इंच है। उन्होंने 2014 के Royal Rumble मैच में भी भाग लिया था। El Torito का फ्यूड 3MB, Hornswoggle और Dudley Boyz के साथ था। उन्हें 2016 में WWE से रिलीज कर दिया गया था।

3. Hornswoggle - 4’4”

Dylan Mark Postl एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं, जो अपने WWE इन रिंग नाम Hornswoggle से लोकप्रिय हैं। वह 4 फीट 5 इंच की ऊंचाई के साथ WWE में तीसरे सबसे छोटे पहलवान हैं। उन्होंने अपना WWE डेब्यू 2006 में SmackDown के एक एपिसोड में Finlay के पार्टनर के रूप में किया था। Hornswoggle ने Finlay को WWE United States Championship जीतने में मदद की थी। Hornswoggle ने अपने छोटे कद के बावजूद WWE Cruiserweight Championship जीता था। वह 2007 और 2008 के दौरान Vince McMahon’s के नाजायज बेटे के रूप में काफी चर्चाओं में आए थे। 

2. Dink the Clown - 4’ 

Dink the Clown एक कैनेडियन प्रोफेशनल रेसलर हैं, वह 4 फीट की ऊंचाई के साथ अब तक के दूसरे सबसे छोटे WWE रेसलर हैं। Dink ने 1993 से 1994 तक WWE के साथ काम किया। उनका इन रिंग करियर बहुत छोटा था। Dink ने ज्यादातर Tag Team मैचों में भाग लिया।

1. Max Mini/ Tzuki - 3’7”

Tzuki एक मेक्सिकन रेसलर हैं, जिन्होंने  2005 से 2006 के बीच WWF (अब WWE) के लिए इन रिंग नाम Max Mini के तहत काम किया था उनकी लंबाई 3 फुट 7 इंच है और वो अब तक के सबसे छोटे WWE रेसलर है। 1998 के Royal Rumble मैच का वो हिस्सा रहे थे।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.