Asian Kabaddi Championship 2023 की तारिखों का हुआ ऐलान, इन तारीखों को भारत खेलेगा अपना मुकाबला

27 से 30 जून तक दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित होने वाली है।
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 (Asian Kabaddi Championship 2023) के तारीखों का ऐलान हो गया है, आपको बता दें इस साल ये चैंपियनशिप 27 से 30 जून तक दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित होने वाली है। ये कबड्डी प्रतियोगिता छह साल के अंतराल के बाद खेली जाएगी। पिछला संस्करण 2017 में गोरगन, ईरान में आयोजित किया गया था।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन साल 1980 में हुआ था, तब से इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ईरान और बांग्लादेश सहित विभिन्न एशियाई देशों की टीमें आपस में भिड़ती नजर आती है। वहीं एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम सबसे सफल टीम है, जिसने 8 संस्करणों में 7 स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि भारत मौजूदा चैंपियन है और उसने 2017 के फाइनल में पाकिस्तान को 36-22 से हराया था। वहीं महिला वर्ग में भी भारत मौजूदा चैंपियन है, उन्होंने 2017 के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 42-20 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।
11वें एशियाई कबड्डी में भाग लेने वाली टीमें
भारत, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, हांगकांग, ताइवान
Asian Kabaddi Championship में भारत का शेड्यूल
27 जून 2023- भारत 76-13 दक्षिण कोरिया
27 जून 2023- भारत 53-19 चीनी ताइपे
28 जून 2023- भारत बनाम जापान
29 जून 2023- भारत बनाम ईरान
30 जून 2023- भारत बनाम हांगकांग
एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में बाकी टीमों का शेड्यूल
27 जून 2023- चीनी 28-52 बनाम ईरान
भारत 76-13 दक्षिण कोरिया
जापान 85-11 हांगकांग
भारत 53-19 चीनी ताइपे
28 जून 2023- हांगकांग बनाम ईरान
दक्षिण कोरिया बनाम जापान
चीनी ताइपे बनाम हांगकांग
भारत बनाम जापान
दक्षिण कोरिया बनाम ईरान
29 जून 2023- चीनी ताइपे बनाम जापान (10:00 am)
दक्षिण कोरिया बनाम हांगकांग (11:00 am)
भारत बनाम ईरान (02:00 am)
चीनी ताइपे बनाम दक्षिण कोरिया (03:00 pm)
30 जून 2023- जापान बनाम ईरान (10:00 am)
भारत बनाम हांगकांग (11:00 am)
फाइनल (02:00 pm)
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम Asian Kabaddi Championship 2023
अर्जुन देशवाल, असलम इनामदार, मोहित गोयत, नवीन कुमार, नितेश कुमार, परवेश मलिक, पवन कुमार, सचिन तंवर, सुनील कुमार, सुरजीत नरवाल, विशाल भारद्वाज, नितिन रावल।