Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप 10 सुपरस्टार जिन्होंने WWE और UFC दोनों जगह दिखाया है अपना दम

Published at :June 27, 2023 at 12:10 AM
Modified at :June 27, 2023 at 12:10 AM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


इन रेसलर्स ने प्रोफेशनल रेसलिंग और मिश्रित मार्शल आर्ट दोनों क्षेत्र में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है।

रेसलिंग के इतिहास में आज तक ऐसे कई सुपरस्टार देखें गए हैं, जिन्होंने WWE और UFC दोनों ब्रांड में हिस्सा लिया है। इन रेसलर्स ने प्रोफेशनल रेसलिंग और मिश्रित मार्शल आर्ट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। इन असाधारण रेसलर्स ने WWE (World Wrestling Entertainment) और UFC (Ultimate Fighting Championship) दोनों ही जगह में अपने इन रिंग कौशल, करिश्मा और लड़ने की क्षमता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करके खुद को साबित किया है।

इन सभी रेसलिंग सितारों ने अपने प्रतिभा से रेसलिंग जगत में लोकप्रियता हासिल की है और फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें रेसलिंग के इन दोनों ही ब्रांड में टैकनिक्स, मूव्स, खेल की क्षमता सब कुछ अलग होता है, जिस वजह से दोनों ही जगह भाग लेना काफी मुश्किल होता है और बहुत कम सुपरस्टार्स ऐसा कर पाते हैं।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन रेसलर्स के बारे में जिन्होंने WWE और UFC दोनों जगह रेसलिंग किया है।

Jack Swagger

MMA में जाने से पहले, Jack Hager, जिन्हें मूल रूप से Jack Swagger के नाम से जाना जाता था, उनका WWE में शानदार करियर था। Swagger ने WWE में रहते हुए World Heavyweight Championship टाइटल जीता। WWE से अपने प्रस्थान के बाद, Hager ने बेलेटर MMA के साथ हस्ताक्षर किए।

उन्होंने 2019 में अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू किया, जिसमें उनका रिकॉर्ड 3-1 का रहा है। उन्होंने जे.डब्ल्यू केसर, टी.जे. जोन्स, और ब्रैंडन कैल्टन जैसे रेसलर्स को हराया है। उन्होंने अपने रेसलिंग अनुभव का उपयोग करके UFC में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Alberto Del Rio

WWE में Alberto Del Rio के नाम से पहचाने जाने वाले, Alberto El Patron का MMA और WWE दोनों ही जगह बहुत आकर्षक करियर देखने को मिला था। Del Rio ने WWE चैंपियनशिप और World Heavyweight Championship टाइटल जीता है। वहीं WWE छोड़ने के बाद, उन्होंने 'Dos Caras Jr' उपनाम के तहत MMA के साथ साइन किया था।

MMA में सफलता की कमी के बावजूद, उन्होंने Mirko Cro Cop और Tito Ortiz जैसे रेसलर्स से लड़ाई की। उनके पास 9 जीत, 5 हार का MMA रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने न सिर्फ WWE में बल्कि UFC में भी अपने असाधारण रेसलिंग का प्रदर्शन करके लोगों के दिल में अपनी छाप छोड़ी है।

Matt Riddle

Matt Riddle का UFC से WWE तक का सफर काफी अविश्वसनीय था। उन्होंने UFC के वेल्टरवेट डिवीजन में प्रतिस्पर्धा की, जिसमें 8 जीत, 3 हार और 2 ड्रॉ उनके नाम रहे। उन्होंने क्रिस क्लेमेंट्स, चे मिल्स और सीन पियर्सन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। एक सफल MMA करियर के बाद, Riddle WWE में चले गए, जहां वह रिंग में अपने अनोखे अंदाज के साथ प्रमुखता से उभरे।

Bobby Lashley

https://twitter.com/WrestlePurists/status/1405464020950392836?s=20

Bobby Lashley ने MMA और WWE दोनों जगह अपनी छाप छोड़ी है। Lashley ने एक लंबे समय तक MMA में रहते हुए 15 जीत और 3 हार का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जोश बर्न्स, चाड ग्रिल्स और बॉब सैप सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। हालांकि, इस उन्होंने कभी भी दुनिया के सबसे बड़े MMA प्रमोशन ब्रांड यानी, UFC में प्रतिस्पर्धा नहीं की।

जब उन्होंने फिर से WWE में वापसी की, तो The All Mighty कहे जाने वाले Bobby Lashley एक शक्तिशाली रेसलर बन गए, जिन्होंने WWE चैंपियनशिप सहित अन्य चैंपियनशिप पर अपना कब्जा किया।

Shayna Baszler

Shayna Baszler ने UFC और WWE दोनों में अपनी छाप छोड़ी है। Baszler ने UFC के महिला बैंटमवेट डिवीजन में 15 जीत और 11 हार का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने UFC में अपनी समर्पण क्षमता और दृढ़ता का प्रदर्शन किया।

WWE में शामिल होने के बाद, वह तेजी से विमेंस डिवीजन में उभरीं, और बहुत कम समय में NXT महिला चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। वर्तमान में वो Ronda Rousey के साथ WWE टैग टीम चैंपियन हैं। Baszler शुरु से अपनी ऊर्जा और क्रूर प्रतिद्वंद्विता के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हमेशा MMA फाइटर और एक प्रोफेशनल रेसलर के रूप में अपने लचीलेपन का प्रदर्शन किया है।

Ken Shamrock

Ken Shamrock एक महान रेसलर हैं जो UFC और WWE दोनों जगह सफल रहे। शेमरॉक के पास UFC में 28 जीत, 17 हार और दो टाई का रिकॉर्ड था। वहीं Shamrock प्रोफेशनल रेसलिंग से मार्शल आर्ट में प्रतिस्पर्धा करने वाले पहले रेसलर थे। 1993 में UFC 1 का पहला मुकाबला उन्हीं का था। उन्होंने UFC 6 में डैन सेवर्न को हराकर पहली UFC सुपर-फाइट चैंपियनशिप जीती। UFC में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें हॉल ऑफ फेमर की लिस्ट में शामिल किया गया था।

जब वह WWE में चले गए, तो उन्होंने एटीट्यूड एरा के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप भी अपने नाम किया। 

CM Punk

https://twitter.com/MMAHistoryToday/status/1568697892658888704?s=20

CM Punk, असली नाम फिल ब्रूक्स, ने WWE से UFC में हाई-प्रोफाइल कदम रखा। Punk का WWE में जबरदस्त करियर था, उन्होंने WWE चैंपियनशिप सहित कई चैंपियनशिप जीतीं और WWE चैंपियन के रूप में उनका कार्यकाल सबसे लंबे समय तक रहा। इसके अलावा वह WWE के 19वें ग्रैंड स्लैम चैंपियन विजेता भी थे, जिन्होंने अपने पूरे करियर में WWE की सभी मुख्य चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

The Best In The World के नाम से मशहूर CM Punk ने 2014 में अपना UFC डेब्यू किया था। हालांकि वो वहां पर काफी कम समय तक रहे, वहीं UFC में उनका कार्यकाल कुछ खास नहीं रहा।

Batista

WWE के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक Batista ने दोनों ही जगह अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 2009 में Batista WWE चैंपियन बने, उस समय से, बॉतिस्ता ने कई बार कंपनी छोड़ी और फिर से इसमें शामिल हुए। आखिरकार, उन्होंने WWE को पूरी तरह से छोड़ दिया और 2012 में UFC में शामिल हो गए।

उन्होंने UFC में केवल एक मैच लड़ा जिसमें वो नॉकआउट से जीत गए थे, लेकिन धीरे-धीरे वो रेसलिंग से दूर होते गए और हॉलिवुड को अपनी दुनिया बना ली।

Ronda Rousey

Ronda Rousey ने UFC में एक लंबे समय तक रहते हुए काफी सफलता हासिल की, तीन साल के कार्यकाल के दौरान उनका रिकॉर्ड 12 जीत और 2 हार के साथ काफी शानदार रहा। इस दौरान उन्होंने UFC चैंपियनशिप भी अपने नाम किया, हमेशा शानदार प्रदर्शन देने के चलते वो निस्संदेह UFC के शीर्ष सितारों में से एक थी। 

WrestleMania 34 में WWE डेब्यू करने से पहले Rousey अपने UFC करियर के दौरान कभी-कभार WWE में दिखाई देती थीं। Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतकर Ronda विमेंस डिवीजन में प्रमुखता से उभरीं। WWE में शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच जैसी रेसलर्स के साथ उनकी भिड़ंत को आज भी काफी सराहा जाता है।

Brock Lesnar

UFC Heavyweight Division पर धावा बोलने से पहले Brock Lesnar WWE में काफी प्रसिद्ध हो गए थे। वह दस बार के WWE चैंपियन हैं, इसके साथ ही World Title जीतने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे रेसलर हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में The Rock को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद लेसनर ने 2008 में UFC में अपना डेब्यू किया और 5-3 का रिकॉर्ड बनाया। फ्रैंक मीर से अपनी पहली हार के बाद लेसनर ने लगातार चार मुकाबले जीते, और अपनी तीसरी UFC लड़ाई में रैंडी कॉउचर को हराकर हैवीवेट टाइटल जीता।

उन्होंने तीन मुकाबलों में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया, जिसमें UFC 100 में मीर के साथ दोबारा मैच भी शामिल था। कैन वेलास्केज़ और एलिस्टर ओवरी से अपने अगले दो मुकाबले हारने के बाद, Brock Lesnar 2012 में WWE में लौट आए और काफी कुछ हासिल किया। जिसमें सबसे बड़ी उपलब्धि थी WrestleMania 30 में Undertaker की अपराजित स्ट्रीक को तोड़ना।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement