Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Money in the Bank ब्रीफकेस को जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट

Published at :July 7, 2024 at 5:29 AM
Modified at :July 7, 2024 at 7:13 AM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


इस ब्रीफकेस को हासिल करने के लिए हर साल 8 सुपरस्टार आपस में भिड़ते हैं।

WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) एक वार्षिक लाइव इवेंट है जो 2010 से साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में लैडर पर चढ़कर ऊपर लटक रहे मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को हासिल करना होता है। इस लैडर मैच इवेंट का मुख्य आकर्षण Money in the Bank है। पहले इस तरह के मैचों का आयोजन रेसलमेनिया (WrestleMania) में किया जाता था पर बाद में WWE ने इसे अपना एक अहम प्रीमियम लाइव इवेंट बना दिया और देखते ही देखते ये इवेंट फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय बन गया और इसे बहुत पसंद किया जाने लगा।

हर साल Money in the Bank ब्रीफकेस को हासिल करने के लिए आठ सुपरस्टार आपस में भिड़ते हैं, क्योंकि इस ब्रीफकेस को जीतकर कोई भी सुपरस्टार WWE में किसी भी चैंपियनशिप को कभी भी, कहीं भी कैश करके चैंपियन बन सकता है और ऐसा हमने ज्यादातर देखा भी है जब इस इवेंट के बाद अक्सर हमें एक नया चैंपियन मिलता है। इस इवेंट में दोनों ब्रांड के 4-4 सुपरस्टार भाग लेते हैं, इस इवेंट में संभवत: 6 से अधिक मैच हो सकते हैं, जिसमें कई बड़े मैच और विशेष रूप से लैडर मैच से प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें हैं। इस साल इस इवेंट का आयोजन 1 जुलाई, 2023 को London, United Kingdom में होने वाला है।

अब तक WWE में Money in the Bank को 28 सुपरस्टार ने जीता है जिसमें (मैन और विमेंस दोनों) सुपरस्टार शामिल है। इन 28 विजेताओं में कुछ सफलतापूर्वक कैश-इन करके चैंपियन बन गए और कुछ चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे।

तो चलिए एक नजर डालते हैं अब तक Money in the Bank के सभी विजेताओं के ऊपर।

Money in the Bank के पुरुष विजेताओं की सूची

Edge सबसे पहले पुरुष Money in the Bank विजेता और सफल कैश-इन करने वाला सुपरस्टार है। हर साल कई पुरुष सुपरस्टार इस ब्रीफकेस को हासिल करने के लिए भिड़ते हैं। वहीं अब तक 2 ऐसे सुपरस्टार भी रहे हैं जिन्होंने कैश इन करने से पहले ही अपना Money in the Bank ब्रीफकेस किसी दूसरे सुपरस्टार के हाथों गंवा दिया, वो दो सुपरस्टार (Kennedy और Otis) हैं।

No.WinnerEvent & DateCash in
1.EdgeWrestlemania 21John Cena (WWE Championship)
2.Rob Van DamWrestleMania 22John Cena (WWE Championship)
3.Mr. KennedyWrestleMania 23
4.EdgeRAWUndertaker (World Heavyweight Championship)
5.CM PunkWrestleMania XXIVEdge (World Heavyweight Championship)
6.CM PunkWrestleMania 25Jeff Hardy (World Heavyweight Championship)
7.Jack SwaggerWrestleMania XXVIChris Jericho (World Heavyweight Championship)
8.KaneMoney in the Bank 2010Rey Mysterio (World Heavyweight Championship)
9.The MizMoney in the Bank 2010 Randy Orton (WWE Championship)
10.Daniel BryanMoney in the Bank 2011Big Show (World Heavyweight Championship)
11.Alberto Del RioMoney in the Bank 2011 CM Punk (WWE Championship)
12.Dolph ZigglerMoney in the Bank 2012Alberto Del Rio (World Heavyweight Championship)
13.John CenaMoney in the Bank 2012 CM Punk (Failed Cash-in)
14.Damien SandowMoney in the Bank 2013 John Cena (Failed Cash-in)
15.Randy OrtonMoney in the Bank 2013Daniel Bryan (WWE Championship)
16.Seth RollinsMoney in the Bank 2014Brock Lesnar (WWE Championship)
17.SheamusMoney in the Bank 2015 Roman Reigns (WWE Championship)
18.Dean AmbroseMoney in the Bank 2016 Seth Rollins (WWE Championship)
19.Baron CorbinMoney in the Bank 2017 Jinder Mahal (Failed Cash-in)
20.Braun StrowmanMoney in the Bank 2018 Roman Reigns (Failed Cash-in)
21.Brock LesnarMoney in the Bank 2019 Seth Rollins (Universal Championship)
22.OtisMoney in the Bank 2020
23.The MizHell in a Cell 2020Drew McIntyre (WWE Championship)
24.Big EMoney in the Bank 2021Bobby Lashley (WWE Championship)
25.TheoryMoney in the Bank 2022Seth Rollins (Failed Cash-in)
26.Damian PriestMoney in the Bank 2023Seth Rollins (World Heavyweight Championship)
27. Drew McIntyreMoney in the Bank 2024Damien Priest (Failed Cash-in)
अब तक इन पुरुष सुपरस्टार्स ने जीता है Money in the Bank ब्रीफकेस

Money in the Bank के विमेंस विजेताओं की सूची

WWE ने 2017 में विमेंस Money in the Bank पेश किया था और जिसके बाद अब तक हमें 6 विमेंस मनी इन द बैंक विजेता देखने को मिल चुके हैं। MITB अनुबंध जीतने वाली प्रत्येक महिला रेसलर को कैश-इन द्वारा चैंपियन का ताज पहनाया गया। हालांकि, Asuka को बिना कैश-इन किए चैंपियन बना दिया गया था, क्योंकि उस समय मौजूदा चैंपियन Becky Lynch WWE से बाहर जा रही थी। MITB कॉन्ट्रैक्ट को ज्यादातर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कैश किया गया है। वहीं इसे ज्यादातर Charlotte Flair के खिलाफ कैश किया गया था।

No.WinnerEvent & DateCash in
1CarmellaMoney in the Bank 2017Charlotte Flair (SmackDown Women’s Championship)
2Alexa BlissMoney in the Bank 2018Nia Jax & Ronda Rousey (Raw Women’s Championship)
3BayleyMoney in the Bank 2019Charlotte Flair( SmackDown Women’s Championship)
4AsukaMoney in the Bank 2020
5Nikki A.S.HMoney in the Bank 2021Charlotte Flair (Raw Women’s Championship)
6Liv MorganMoney in the Bank 2022Ronda Rousey (SmackDown Women’s Championship)
7Iyo SkyMoney in the Bank 2023Bianca Belair (WWE Women’s Championship)
8Tiffany StrattonMoney in the Bank 2024
अब तक इन विमेंस सुपरस्टार्स ने जीता है Money in the Bank ब्रीफकेस

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Advertisement