Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच सुपरस्टार जिनपर ‘Fiend’ Bray Wyatt वापस आ कर हमला कर सकते हैं

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 6, 2023 at 12:05 AM
Modified at :July 6, 2023 at 12:06 AM
पांच सुपरस्टार जिनपर ‘Fiend’ Bray Wyatt वापस आ कर हमला कर सकते हैं

WrestleMania 39 में Bray Wyatt निजी कारणों के चलते Bobby Lashley के खिलाफ इन रिंग मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने लगभग दो साल बाद Extreme Rules 2022 लाइव इवेंट में WWE में वापसी की जिसके बाद हफ्तों तक वो अपनी कहानी सुनाने में ही उलझे रहे। इस बार वो अपने साथ एक नए साथी Uncle Howdy को लेकर आए और नए अंदाज और नए स्टोरी लाइन को बिल्ड करते हुए नजर आए। इस बार भी उन्हें पहले की तरह दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला और उनके किरदार की सराहना की गई।

Royal Rumble 2023 में उन्होंने LA Knight के साथ मुकाबला किया जहां उन्हें जीत हाथ लगी। जिसके बाद Wyatt ने WrestleMania 39 में एक मैच के लिए Bobby Lashley को चैलेंज किया। लेकिन वो मैच रद्द कर दिया गया था क्योंकि Bray Wyatt को वास्तविक जीवन में चोट लग गई थी। उसके बाद से उन्हें टेलीविजन पर नहीं देखा गया है। हालांकि अभी अफवाह ये है कि WWE उन्हें जल्द ही टेलीविजन पर वापस ला सकती है। 

SummerSlam में वापसी कर सकते हैं Bray Wyatt

Bray Wyatt

दरअसल, अनुमान ये है कि SummerSlam 2023 में Wyatt एक नए स्टोरीलाइन के साथ वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें कि Wyatt को WWE के सभी फैंस बहुत पसंद करते हैं खास करके उनके खतरनाक एंट्री और शातिर दिमाग के लिए। जिसे देखते हुए WWE भी उन्हें ज्यादा समय के लिए टेलीविजन से दूर रख के अपनी व्यूअरशिप कम नहीं करना चाहेगी।

तो चलिए हम आपको बताते हैं WWE किस तरह से प्लान कर सकती है Bray Wyatt का रिटर्न और किन सुपरस्टार को Wyatt बना सकते हैं अपना अगला शिकार।

5. Drew McIntyre

WrestleMania 39 में एक ट्रिपल थ्रैट मैच हारने के बाद से Drew MCintyre भी टेलीविजन से दूर थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने Money In The Bank इवेंट में वापसी की और Gunther पर हमला कर दिया। जिससे ये साफ हो गया कि WWE के दूसरे सबसे बड़े इवेंट SummerSlam में हमें McIntyre और Gunther के बीच Intercontinental Championship के लिए भिड़ंत देखने को मिलेगी।

फिलहाल अनुमान ये है कि Drew, Gunther को हराते हुए नए चैंपियन बन सकते हैं। लेकिन अगर स्टोरी लाइन में कुछ बदलाव हुआ और वो नहीं जीते तो Fiend उस मैच के बाद वापसी करते हुए McIntyre पर हमला कर सकते हैं और उन्हें अपना अगला शिकार बन सकते हैं।

4. Gunther

Drew McIntyre की वापसी के बाद ये साफ हो गया है कि Gunther का मुकाबला अब उनसे होगा, इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हमें SummerSlam में भिड़ंत देखने को मिलेगी। जहां अनुमान ये है कि Gunther का टाइटल रन आखिरकार समाप्त होगा और McIntyre उन्हें हराते हुए नए चैंपियन बन जाएंगे। जिसके बाद Bray Wyatt अपनी वापसी कर Gunther पर अटैक कर देंगे और उन्हें अपना अगला शिकार बनाएंगे,क्योंकि पिछले कुछ समय में Gunther का कद WWE में काफी बढ़ा है और वो प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि Wyatt और Gunther की स्टोरी लाइन पर WWE विचार कर सकती है।

3. Brock Lesnar

अभी कुछ समय पहले Brock Lesnar और Cody Rhodes के बीच में राइवलरी क्रिएट हुई थी। इन दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी जहां एक मैच में Brock तो वहीं दूसरे मैच में Cody के हाथों जीत लगी थी। लेकिन दूसरे मैच में Cody के चोटिल होने की वजह से ये राइवलरी पूरी नहीं हो पाई। अब इन दोनों के बीच SummerSlam 2023 में फिर से आमना-सामना होगा, और इस समय अनुमान ये है कि वो मैच इन दोनों के बीच आखिरी मैच होगा।

उस मैच के बाद Bray Wyatt अचानक वापसी करेंगे और Brock पर अटैक कर देंगे। कुछ इस तरह Brock Lesnar और Bray Wyatt  के बीच की एक पुरानी राइवलरी को WWE फिर से क्रिएट कर सकती है।

2. Edge

Edge

WWE के दिग्गज रेसलर Edge के पास भी इस समय कोई राइवल नहीं है और उन्हें भी आगामी बड़े इवेंट SummerSlam से पहले एक अच्छे स्टोरी लाइन की तलाश होगी। ताकि वो उस इवेंट का हिस्सा हो सके लेकिन इस समय ऐसा कोई सुपरस्टार नजर नहीं आ रहा जिसके साथ Edge की स्टोरी लाइन बिल्ड हो सके। जिसे देखते हुए WWE, Edge जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ Bray Wyatt का मैच बुक कर सकती है और हमें पहली बार इन दो बढ़िया सुपरस्टार्स के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

1. Bobby Lashley

Xero News की रिपोर्ट के अनुसार, Bray Wyatt, SummerSlam तक कभी भी इस कंपनी में वापसी कर सकते हैं। उस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया गया है कि WWE को उम्मीद है कि Bray, Bobby Lashley के खिलाफ उनकी अधूरी स्टोरी लाइन को फिर से शुरू करेंगे। उनका मैच WrestleMania 39 की जगह अब SummerSlam 2023 में हो सकता है। हालांकि, यह चीज इस समय पूरी तरह से साफ नहीं है। लेकिन ज्यादा संभावना यही है कि इन दोनों के बीच की स्टोरी लाइन WWE एक नए तरह से बिल्ड करेगी। 

इस समय Wyatt के साथ-साथ Lashley भी टेलीविजन पर नजर नहीं आ रहे, जिससे ये अनुमान और ज्यादा तेज हो गए हैं कि WWE फिलहाल Lashley को दूसरे किसी स्टोरीलाइन का पार्ट नहीं बनाना चाहती और उन्हें Wyatt के लिए संभाल कर रखना चाहती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.