Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

जानिए कहां होगा WrestleMania 41 और Royal Rumble 2024

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 25, 2023 at 11:54 PM
Modified at :July 25, 2023 at 11:54 PM
जानिए कहां होगा WrestleMania 41 और Royal Rumble 2024

ये दोनों ही इवेंट हर साल WWE के शुरुआती प्रमुख इवेंट में से एक है।

रॉयल रंबल और रेसलमेनिया (Royal Rumble और WrestleMania) WWE के दो सबसे बड़े इवेंट हैं जो हर साल की शुरुआत में होते हैं। रॉयल रंबल एक तरह से रेसलमेनिया की नींव होती है, क्योंकि इस इवेंट से ही WrestleMania के लिए कई नई राइवलरी शुरू होती है। रॉयल रंबल पारंपरिक रूप से जनवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जीतने वाले विजेता को रेसलमेनिया के मुख्य इवेंट में टाइटल शॉट मिलता है। इसके अलावा रेसलमेनिया दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग इवेंट है, जो परंपरागत रूप से अप्रैल के महीने में होता है।

इन आयोजनों की टिकट बुकिंग हमेशा मांग पर रहती है, क्योंकि वो बहुत जल्दी बिक जाती हैं। इस आयोजन में भारी भीड़ उमड़ती है और साल-दर-साल बॉक्स ऑफिस में फैंस की संख्या रिकॉर्ड तोड़ती है। जिस वजह से WWE हाई डिमांड को देखते हुए समय से पहले ही टिकट बुकिंग स्लॉट खोल देता है ताकि फैंस पहले से ही अपनी जगह पक्की कर ले।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कई स्रोतों और रेसलिंग रिपोर्टों ने अब Royal Rumble 2024 और WrestleMania 41 के स्थान का अनुमान भी लगा लिया है।

WrestleMania 41 स्थान

WWE ने आधिकारिक तौर पर पिछले साल जुलाई 2022 में रेसलमेनिया 40 (2023) स्थल विवरण और अक्टूबर 2022 में उसके लोगो की घोषणा की थी। इस महीने की शुरुआत में, WWE ने घोषणा की थी कि आधिकारिक टिकटों की बिक्री 18 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। अब फाइट फुल सेलेक्ट ने रेसलमेनिया 41 के लिए संभावित स्थान का अनुमान लगाया है।

अफवाहों के अनुसार, WrestleMania 41 मिनियापोलिस, मिनेसोटा के यू.एस. बैंक स्टेडियम में होने की बात कही जा रही है। इस स्टेडियम में एक समय में 73,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। फाइटफुल ने यह भी कहा कि ये बिल्डिंग विशाल आयोजन संबंधित कार्यक्रमों की बुकिंग में अधिक आक्रामक हैं।

Royal Rumble 2024 स्थान

PW इनसाइडर के अनुसार, रॉयल रंबल 2024 सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा के ट्रॉपिकाना फील्ड में होने की अटकलें हैं। यह वही स्थान है जहां WWE ने दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच COVID19 महामारी के दौरान थंडरडोम एपिसोड की मेजबानी की थी। बता दें इस इनडोर स्टेडियम में एक समय में 42,000 लोगों की भारी भीड़ को आवंटित करने की क्षमता है। हालांकि अभी तक WWE की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.