Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप तीन खिलाड़ी जो बिना IPL टीम की कप्तानी किए ही बन गए भारतीय कप्तान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 19, 2023 at 11:34 PM
Modified at :July 19, 2023 at 11:34 PM
टॉप तीन खिलाड़ी जो बिना IPL टीम की कप्तानी किए ही बन गए भारतीय कप्तान

IPL लीग की शुरुआत के बाद से ज्यादातर खिलाड़ियों ने बिना इस लीग में कप्तानी किए भारतीय टीम की अगुवाई नहीं की है।

क्रिकेट इतिहास में हमने आजतक कई महान भारतीय कप्तानों को देखा है, जिन्होंने उच्चतम स्तर पर देश का नेतृत्व किया और कई टूर्नामेंट और मैच अपनी कप्तानी में जीते। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों के व्यस्त कार्यक्रम के कारण कई खिलाड़ियों ने सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। हाल ही में, BCCI ने चीन में आगामी एशियाई खेलों 2023 के लिए रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भारत का कप्तान नियुक्त किया है।

वह एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व करेंगे, जो 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगा, जबकि सभी खेल झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने भारतीय क्रिकेट को कुछ महान कप्तान देने में काफी मदद की है। इस बीच, तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो IPL की शुरुआत के बाद से किसी भी टीम की कप्तानी किए बिना ही भारत के कप्तान बनाए गए हैं।

यहां तीन खिलाड़ी हैं जो IPL फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किए बिना भारतीय कप्तान बने हैं:

Ruturaj Gaikwad- Asian Games 2023

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: PTI)

BCCI ने भारत की पुरुष क्रिकेट टीम को पहली बार एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 में भेजकर बड़ा फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान की भूमिका दी। गायकवाड़ के लिए यह बिल्कुल नई भूमिका होगी, क्योंकि उन्होंने कभी किसी IPL टीम की कप्तानी नहीं की है। वह 2019 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और एमएस धोनी के नेतृत्व में खेल रहे हैं। गायकवाड़ ने घरेलू स्तर पर टीमों का नेतृत्व किया है, लेकिन किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक नहीं। बता दें रैंकिंग के अनुसार, भारत आगामी एशियाई खेल 2023 के सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगा।

Jasprit Bumrah- टेस्ट क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करने वाले केवल दूसरे तेज गेंदबाज:

Jasprit Bumrah captained India in the 5th test against England in 2022

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। तब से, वह इस टीम का एक अहम हिस्सा हैं, रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलते हुए वो मुंबई के पांच IPL खिताब जीतने में योगदान देने वाले मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। बुमराह के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें 2016 में भारतीय टीम में पहली बार शामिल करने में मदद की और तब से, वह सभी प्रारूपों में भारतीय गेंदबाजी लाइनअप का मुख्य आधार बन गए हैं। 

2022 में, बुमराह टेस्ट क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम पुनर्निर्धारित टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया। आपको बता दें बुमराह ने किसी IPL टीम का नेतृत्व नहीं किया है, इसके बावजूद उन्होंने एक बार अपने करियर में भारत का नेतृत्व किया है।

Ajinkya Rahane – India vs Zimbabwe in 2015:

Ajinkya Rahane captained India for the first time in 2015 against Zimbabwe

कई लोग कहेंगे कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पहले ही वनडे और टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं, जिसमें विराट कोहली की अनुपस्थिति में 2021 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की जीत भी शामिल है, और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का भी नेतृत्व किया है, तो वह इस सूची में कैसे शामिल हो सकते हैं? तो आपको बता दें विशेष रूप से, रहाणे 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम के कप्तान बने थे, उस सीरीज को भारत ने 3-0 से जीता था। 

वनडे के बाद उन्होंने उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टी20 श्रृंखला की कप्तानी भी की थी जिसमें 1-1 की बराबरी हुई थी। लेकिन RPS के लिए उनकी IPL कप्तानी की शुरुआत 2017 सीजन में हुई, जब उन्होंने स्टीव स्मिथ की अनुपस्थिति में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का नेतृत्व किया। इस बीच, 2018 में वह राजस्थान रॉयल्स के पूर्णकालिक कप्तान भी बने थे।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.