Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, दिग्गजों की सूची में मारी एंट्री

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 15, 2023 at 6:19 PM
Modified at :July 15, 2023 at 6:19 PM
Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, दिग्गजों की सूची में मारी एंट्री

अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 7 विकेट निकालकर ये उपलब्धि हासिल की।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 141 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की। इस मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 421 रन बनाए। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 271 रनों की लीड बनाई थी लेकिन विंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 12 विकेट लिए और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Ravichandran Ashwin ने किया बड़ा कारनामा

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इस मैच की पहली पारी में 5 विकेट झटके। वहीं दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए अकेले दम पर पूरे कैरेबियाई टीम को 7 विकेट निकालकर धाराशायी कर दिया। वहीं इस टेस्ट मैच में पहले उन्होंने 33वां और बाद में 34वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया। 

इसके अलावा अश्विन ने 8वीं बार टेस्ट मैच में 10 विकेट का आंकड़ा भी छुआ। ऐसा करते ही उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) की बराबरी कर ली है। अब अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले के साथ 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज:

मुथैया मुरलीधरन- 12शेन वॉर्न- 10रिचर्ड हेडली- 9रंगना हेराथ- 9रविचंद्रन अश्विन- 8अनिल कुंबले- 8

श्रीलंकाई दिग्गज सूची में टॉप पर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर श्रीलंकाई महान स्पिनर के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 12 बार ये कारनामा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न हैं, जिन्हें 10 बार ऐसा करने में कामयाबी हासिल हुई है। इसके बाद रिचर्ड हेडली और रंगना हेराथ का नाम आता है जिन्होंने 9-9 बार ऐसा किया है। वहीं अंत में दो भारतीय फिरकी धुरंधर अश्विन और कुंबले हैं, जिन्होंने 8-8 बार 10 विकेट लिए हैं। लेकिन अगर एक बार और अश्विन 10 विकेट लेते हैं तो वो भी हेडली और हेराथ की बराबरी कर लेंगे।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.