Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

LA Knight क्यों हैं फैंस के बीच में इतने पॉपुलर, बन सकते हैं WWE के अगले सबसे बड़े सुपरस्टार

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 20, 2023 at 8:10 PM
Modified at :July 20, 2023 at 8:10 PM
LA Knight क्यों हैं फैंस के बीच में इतने पॉपुलर, बन सकते हैं WWE के अगले सबसे बड़े सुपरस्टार

नाइट को डेब्यू के बाद शुरु में, मैक्सिमम मेल मॉडल्स के प्रबंधक Max Dupri के रूप में पेश किया गया था।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

प्रोफेशनल रेसलिंग के विशेषकर WWE क्षेत्र में प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा करना कोई आसान उपलब्धि नहीं है। वहीं जब कोई सुपरस्टार इंडस्ट्री में नया-नया आया हो तो उसके लिए और मुश्किल होता है। हालांकि, इसके बावजूद एक नए सुपरस्टार ने फैंस का प्यार बहुत कम समय में हासिल करने में कामयाबी पाई है, बता दें वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि एलए नाइट (LA Knight) है। 

उनके हर कदम और उनके द्वारा बोले गए हर शब्द के साथ, WWE में मौजूद प्रशंसक उनके नाम के नारे लगाते हैं और उनके आकर्षक सिग्नेचर का उच्चारण करने में शामिल हो जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, नाइट ने खुद WWE यूनिवर्स से मिलने वाले जबरदस्त प्यार और समर्थन पर चर्चा की, वो खुद भी फैंस के इतने स्पोर्ट से बहुत आश्चर्य में है, लेकिन सच यही है कि उनकी लोकप्रियता प्रशंसकों के बीच बहुत अधिक है। 

आइए उन कारणों पर गौर करें जिनकी वजह से WWE प्रशंसक LA Knight को पसंद करते हैं।

Maximum Male Models से LA Knight तक: एक परिवर्तनकारी सफर

LA Knight

एलए नाइट (LA Knight) की स्टारडम की यात्रा 2022 में शुरू हुई जब उन्होंने मैक्सिमम मेल मॉडल्स (Maximum Male Models) के प्रबंधक मैक्स डुप्री (Max Dupri) के रूप में मुख्य रोस्टर में अपना डेब्यू किया। मैक्सिमम मेल मॉडल्स मेस और मंसूर (Mace and Mansoor) साथ ही उनकी ऑनस्क्रीन बहन, मैक्सक्सिन डुप्री (Maxine Dupri) की एक हास्य जोड़ी थी। उन चारों ने साथ मिलकर अपनी करिश्माई उपस्थिति से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।

लेकिन एक समय के बाद फैंस इस जोड़ी को नापसंद करने लगे, जिससे Max Dupri की लोकप्रियता भी घटने लगी। जिसके बाद उन्होंने इस जोड़ी से अलग होने का फैसला किया और सिंगल्स एक्शन में अपने पुराने किरदार एलए नाइट (LA Knight) में वापसी की, जिस किरदार में उन्होंने NXT के दौरान काफी लोकप्रियता हासिल की थी, उस किरदार में वापसी करते ही वो एक बार फिर से ऊंचाइयों पर पहुंच गए। 

SmackDown पर लोकप्रियता बढ़ी

LA Knight के किरदार में वापसी के साथ ही स्मैकडाउन (SmackDown) पर उनकी लोकप्रियता अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ गई। WWE के द बम्प (The Bump) एपिसोड पर एक उपस्थिति के दौरान, नाइट ने WWE यूनिवर्स से मिले प्यार पर बात की। उन्होंने उस एपिसोड के दौरान भरपूर आत्मविश्वास के साथ कहा था, कि मोंटेज फोर्ड के खिलाफ MITB क्वालीफायर मैचों में उनकी जीत उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। क्योंकि फैंस उन्हें पसंद ही इतना करते हैं और उनके मैच के दौरान उनके नाम के इतने नारे लगाते हैं, जिससे उनकी जीत तय ही थी।

उनका स्टाइल दिग्गज WWE रेसलर से खाता है मेल

एलए नाइट (LA Knight) का अंदाज और माइक सिक्लस काफी शानदार है, जो WWE फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है, उनका बोलने का और चलने का अंदाज बिल्कुल WWE के दो दिग्गज रेसलर ‘Stone Cold’ Steve Austin और The Rock की याद दिलाता है। विशेषकर Steve Austin का अंदाज उनका स्वभाव और माइक सिक्लस का एक नया रूप LA Knight के कैरेक्टर में देखने को मिलता है। जिस वजह से फैंस उन्हें इतना प्यार देते हैं। उनके इन रिंग मैच और प्रोमो के दौरान फैंस से इतना समर्थन उन्हें मिलता है मानो वो काफी सफलता हासिल कर चुके हों।

एलए नाइट (LA Knight) के छोटे-छोटे प्रोमो को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस वजह से वो बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। उनके बढ़ते फैन फॉलोइंग से साफ पता चलता है कि वो जल्दी ही WWE में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

प्रशंसकों के स्वागत से अप्रभावित

एलए नाइट (LA Knight) के चरित्र के सबसे उल्लेखनीय पहलुओं में से एक उनका लचीलापन और आत्मविश्वास है। प्रशंसकों के भारी समर्थन के बावजूद, नाइट ने इस बात पर जोर दिया कि WWE में उनकी सफलता इस बात पर निर्भर नहीं है कि प्रशंसक उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। भले ही दर्शक उनके साथ कैसा भी व्यवहार करे लेकिन वो हमेशा वही करेंगे जिससे उन्हें खुशी मिले।

एक्स-फैक्टर: के रूप में उभरे

एलए नाइट (LA Knight) का दृढ़ संकल्प उनके शब्दों में स्पष्ट था क्योंकि उन्होंने मनी इन द बैंक लैडर मैच में भाग लेने वाले बाकी छह रेसलर्स के बीच खुद को "एक्स-फैक्टर" घोषित किया था। दृढ़ विश्वास के साथ, उन्होंने सभी चैंपियंस को सचेत करते हुए, मैच जीतने का अपना इरादा घोषित किया। लेकिन वह MITB मैच जीतने में असफल रहे, हालांकि इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई, बल्कि MITB में शानदार प्रदर्शन देने के बाद फैंस उन्हें और ज्यादा पसंद करने लगे।

MITB में LA Knight को मिला था जबरदस्त समर्थन

हाल ही में 1 जुलाई, 2023 को लंदन में हुए मनी इन द बैंक इवेंट में पुरुषों के MITB लैडर मैच में रोमांच अब तक हुए बाकी MITB इवेंट के मुकाबले अपने चरम पर था। WWE ने इस आयोजन को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस इवेंट के होने से पहले कई स्रोतों से प्राप्त रिपोर्टों से ऐसा लग रहा था कि LA Knight प्रतिष्ठित MITB ब्रीफकेस को जीतने की दौड़ में सबसे आगे हैं, और मैच के अंतिम चरण में एक समय लग भी रहा था कि वो जीत जाएंगे, लेकिन अंत में Damian Priest ने उन्हें लैडर से नीचे गिराकर ब्रीफकेस को हासिल कर लिया।

MITB इवेंट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, ट्रिपल एच ने एलए नाइट की व्यापक लोकप्रियता पर अपने विचार व्यक्त किए और स्वीकार किया कि नाइट भविष्य में और भी बड़ी सफलता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इंतजार करने वालों के साथ अच्छी चीजें होती हैं, उनके उस बयान से ये साफ होता है कि बहुत जल्द नाइट को WWE एक बड़ा पुश देगी।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.