Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

खतरे में Seth Rollins का टाइटल, SummerSlam 2023 में मिलेगा नया WWE चैंपियन

Published at :July 31, 2023 at 5:45 PM
Modified at :July 31, 2023 at 10:44 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


WWE के दूसरे सबसे बड़े इवेंट में हमें एक नया चैंपियन मिल सकता है।

WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट इस इंडस्ट्री का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है, जहां कई शानदार और रोमांचक स्टोरी लाइन हमें देखने को मिलती है। जिस वजह से इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं, SummerSlam 2023 का आगाज होने में अब बस कुछ और दिन शेष है। ऐसे में उत्साह और रोमांच का अपने चरम पर होना जायज है, क्योंकि इस इवेंट में कई उलटफेर होते हुए हमने पहले भी देखा है। कुछ ऐसा ही उलटफेर इस बार भी हो सकता है, आपको बता दें इस इवेंट में मौजूदा WWE चैंपियन सैथ रॉलिन्स (Seth Rollins) अपना चैंपियनशिप गंवा सकते हैं और हमें एक नया चैंपियन मिल सकता है।

इस समय कयास ये लगाए जा रहे हैं कि SummerSlam में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) एक अहम किरदार निभा सकते हैं। उनके पास मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट है। वो इस ब्रीफकेस को इस बड़े इवेंट में कैश इन करके अपनी लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाने की कोशिश करेंगे। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दे SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और फिन बैलर (Finn Balor) के बीच World Heavyweight टाइटल मैच होगा, इस मैच में डेमियन अपने कॉन्ट्रैक्ट को दांव पर लगा सकते हैं। जिसके चलते हमें एक नया चैंपियन मिल सकता है।

Also Read: पांच ऐसे मौके जब WWE सुपरस्टार्स Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करने में हुए असफल

तो चलिए हम आपको बताते हैं उन संभावित कारणों के बारे में जिससे पता चलता है कि, क्यों SummerSlam 2023 में Seth Rollins अपना चैंपियनशिप गंवा सकते है।

SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में अपना कद बढ़ाने के लिए

Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट का कद पिछले कुछ सालों में काफी गिर गया है। पिछले कुछ समय से फैंस को यादगार कैश-इन देखने को नहीं मिले हैं, आखिरी बार साल 2016 में जब Dean Ambrose ने Seth Rollins पर कैश इन किया था वो फैंस का आखिरी सबसे बढ़िया कैश इन पल था। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था, उसके बाद से कई बार WWE ने गलत ब्रीफकेस विजेताओं का चुनाव किया है। जिसके चलते कैश इन भी रोमांचक और बढ़िया नहीं हुए हैं।

अब डेमियन प्रीस्ट के पास ब्रीफकेस है और फैंस के हिसाब से वो एक अच्छे विजेता हैं, जिस वजह से उन्हें WWE चैंपियन बनाना कोई गलत फैसला नहीं होगा। वहीं SummerSlam जैसे इवेंट में कैश इन करना काफी खास हो सकता है, क्योंकि फैंस इससे काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। जबकि डेमियन के WWE करियर में भी वो पल काफी यादगार साबित हो सकता है।

एक नया चैंपियन चुनने के लिए Damian Priest है अच्छा विकल्प

WWE फैंस अब एक ही सुपरस्टार को लगातार चैंपियन बनाकर रखने के तरीके को पसंद नहीं कर रही है, फैंस थोड़े-थोड़े समय में एक नए चैंपियन को देखना पसंद करती है। Seth Rollins के पास कुछ महीनों पहले WWE चैंपियनशिप आई थी, जिसके बाद उन्होंने इसे कई बार डिफेंड किया और सफलतापूर्वक इसका बचाव भी किया। लेकिन चूंकि ये चैंपियनशिप नई है और अगर WWE को इस टाइटल को खास बनाना है, तो उन्हें लगातार चैंपियंस बदलने होंगे।

इससे WWE की आगे की सभी स्टोरी लाइन फ्रेश महसूस होगी। सैथ रॉलिंस से चैंपियनशिप लेने के लिए डेमियन प्रीस्ट अच्छा विकल्प रहेंगे। प्रीस्ट ने पिछले कुछ समय में खुद को एक टॉप स्टार के रूप में साबित किया है। वहीं Raw ब्रांड में मौजूदा समय में उनसे अच्छा विकल्प और कोई है भी नहीं। ऐसे में SummerSlam 2023 में प्रीस्ट को अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट दांव पर लगाकर नया चैंपियन बनाने के बारे में WWE सोच सकती है।

Advertisement