Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

इस शुक्रवार SmackDown पर Roman Reigns के ‘Tribal Court’ में हो सकते हैं ये बड़े हंगामे

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 6, 2023 at 7:49 PM
Modified at :July 6, 2023 at 7:49 PM
इस शुक्रवार SmackDown पर Roman Reigns के ‘Tribal Court’ में हो सकते हैं ये बड़े हंगामे

Jey Uso ने मनी इन द बैंक 2023 में 'The Tribal Chief' को पिन किया था।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2023 में द उसोज (The Usos) ने शनिवार को रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में Roman को 1294 दिन यानी करीब तीन साल बाद पिन होना पड़ा था, उनका इतने समय से चल रहा ये बड़ा और लंबा रिकॉर्ड उनके भाई Jey Uso ने खत्म किया। लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि Bloodline के बीच चल रहा ये तनाव अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

बता दें, The Usos ने हाल ही में ट्वीट कर ऐलान किया कि इस हफ्ते मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में होने जा रहे SmackDown के एपिसोड में ट्राइबल चीफ रोमन रेंस का ट्राइबल कोर्ट (Tribal Court) में ट्रायल होगा। इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि WWE ने इस खास सैगमेंट को लेकर क्या प्लान तैयार कर रखा है।

https://twitter.com/WWEUsos/status/1675934653826363423

Bloodline का विघटन Sami Zayn को समूह से हटाने के साथ शुरू हुआ था और WWE के हाल ही में समाप्त हुए प्रीमियम लाइव इवेंट में सभी को लग रहा था कि इस तनाव का अंत हो गया है, लेकिन The Usos के ट्वीट के बाद अब साफ हो गया है कि Bloodline के बीच की दरार इतनी जल्दी समाप्त नहीं होगी और आने वाले समय में हमें इस स्टोरी लाइन में हमें कुछ और रोचक मोड़ देखने को मिलेगा। SmackDown के इस हफ्ते ‘Tribal Court’ का आयोजन होगा, जिसमें ये देखना दिलचस्प होगा कि Roman Reigns की चुनौतियां कम होती है या फिर और बढ़ती है।

Also Read: पांच सुपरस्टार जिनपर ‘Fiend’ Bray Wyatt वापस आ कर हमला कर सकते हैं

तो, चलिए हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बताते हैं जो WWE SmackDown में ‘Tribal Court’ के दौरान हो सकती हैं।

3. Thamiko डेब्यू

इस सप्ताह के SmackDown एपिसोड में हमें एक नया Anoa’I चेहरा देखने को मिल सकता है। बता दें Thamiko, The Usos और Solo Sikoa के सगे भाई हैं। इसलिए, इस समय हम नहीं जानते कि वह किसके लिए आ सकते हैं, क्योंकि दोनों ही तरफ उनके भाई हैं। लेकिन इस समय अनुमान ये है कि उनका आना निश्चित है ताकि Bloodline की कहानी एक नया मोड़ ले सके। 

यदि Thamiko इस सप्ताह आते है, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि The Bloodline टूट सकती है। लेकिन दिलचस्प बात यह होगी कि यदि थामिको आते हैं तो वह किसका पक्ष लेंगे, यदि कोई समझौता नहीं करना चाहता तो उस समय वो क्या करेंगे?

2. Rikishi की वापसी

Rikishi

Bloodline इस समय काफी कठिन स्थिति में है और रोमन रेंस (Roman Reigns) को वास्तव में समझ नहीं आ रहा है कि किस पर भरोसा किया जाए। अभी बैकस्टेज अफवाह चल रही है कि, The Bloodline को फिर से एकजुट करने के लिए WWE और ट्रिपल एच Usos और Solo Sikoa के पिता यानी की Rikishi की WWE में वापसी पर विचार कर सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल Roman Reigns और Jey Uso के मैच के बाद Reigns के पिता Sika की वापसी हुई थी।

लेकिन इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि Rikishi इस सप्ताह वापस आ सकते हैं और अपने बेटों को समझा कर परिवार के बीच चल रहे इस लड़ाई को खत्म करने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं।

1. Jey Uso कर सकते हैं Roman Reigns कौ चैलेंज

The Usos ने WWE मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट के मेन इवेंट में Bloodline Civil War टैग टीम मैच में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को हराकर एक अविश्वसनीय चीज को संभव कर दिया है। आपको बता दें उस मैच में Jey Uso ने Reigns को पिन करके उनके लंबे समय से चल रहे Undefeated Streak को आखिरकार खत्म कर दिया है। Jey ने Head Of The Table के प्रमुख रूप से चल रहे 1294 दिनों के शासन को खत्म करते हुए खुद को उनसे बेहतर साबित कर दिया है। उनके ऐसा करने के बाद अब वो प्रमुख सुपरस्टार्स की सूची में शामिल हो गए हैं।

जिसे देखते हुए इस समय लग रहा है कि Jey Uso एक बार फिर Reigns को सिंग्लस मैच के लिए चैलेंज करेंगे, ठीक उस तरह जैसा उन्होंने दो साल पहले किया था। लेकिन उस समय उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी। अब Jey के पास एक बार फिर मौका है Roman से बदला लेने का और खुद को साबित करने का कि वो भी चैंपियन बनने के हकदार हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.