Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

आठ कारण क्यों Bloodline WWE के इतिहास की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन है

Published at :July 4, 2023 at 12:20 AM
Modified at :July 4, 2023 at 12:27 AM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


Bloodline के चीफ Roman Reigns 1000+ दिन से WWE के Champion हैं।

WWE में इस समय Undisputed Champion रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़े और पसंदीदा सुपरस्टार हैं और पिछले कुछ समय से वो जिस तरह इस इंडस्ट्री के लिए काम कर रहे हैं, उसका दीवाना हर कोई है। Roman ने पिछले 3 सालों में बतौर Undisputed Champion अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, जिस वजह से इस कंपनी के लिए उनका योगदान भुला पाना असंभव है।

Roman Reigns ने इन तीन सालों के शासन काल में The Bloodline नामक ग्रुप बनाया, जिसमें उनके तीन भाई Jey और Jimmy Uso के साथ-साथ Paul Heyman और कुछ समय के लिए Sami Zayn भी शामिल हुए। उनका ये ग्रुप WWE के इतिहास में काफी सफल ग्रुप बनकर उभरा, जिन्होंने साथ में मिलकर कई सारी उपलब्धियां हासिल की और WWE के पूरे रोस्टर में सभी को डॉमिनेंट किया। इस ग्रुप के वजह से Roman Reigns को भी रोकना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया।

Roman ने जब से हील कैरेक्टर अपनाया है उस समय से कंपनी में उन्होंने न सिर्फ एक अलग पहचान बल्कि अलग दुनिया ही बना ली है। इस समय उनका घमंड इतना बढ़ गया है कि उन्हें अपने आगे कोई नहीं दिखता। भले ही वो Bloodline ग्रुप के लीडर रहे हैं और हमेशा से कहते आए हैं कि उनके लिए उनका परिवार ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन सच्चाई एकदम अलग है और वो ये है कि Roman Reigns को सिर्फ अपने आप से ही मतलब है। उनके इस घमंड के वजह से ही सबसे पहले Sami Zayn और फिर The Usos ने उन्हें छोड़ दिया और अब आने वाले समय में Solo Sikoa भी अलग हो सकते हैं।

आपको बता दें पिछले तीन साल से इस ग्रुप की स्टोरी लाइन को बहुत अनोखे अंदाज में चलाया गया है, बिल्कुल एक वेब सीरीज की तरह जिसके हर पार्ट में कुछ नया और रोचक देखने को मिलता है। इस अनोखेपन की वजह से ही फैंस इनके स्टोरीलाइन को अभी तक पसंद करते हैं और आगे भी कुछ और नया देखना चाहते हैं।

तो चलिए हम आपको बताते हैं पिछले तीन सालों से चल रहे Bloodline के एक अनोखे स्टोरीलाइन के बारे में।

WWE SummerSlam 2020 में वापसी के साथ Roman Reigns ने की थी एक नए अध्याय की शुरुआत

WrestleMania 36 से पहले कोविड 19 के कारण रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे, किसी को उस समय पता नहीं थी कि वो कब वापसी करेंगे। जिसके बाद SummerSlam 2020 में Reigns ने अचानक से एक हील कैरेक्टर के रूप में वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंने Bray Wyatt और Braun Strowman पर अटैक करते हुए वापसी की और सभी को अपने अंदाज से चौंका दिया।

इसके बाद Roman Reigns को Paul Heyman का साथ मिला और उन्होंने Payback 2020 में हुए ट्रिपल थ्रेट Universal Championship मैच में Bray Wyatt और Braun Strowman को हराते हुए अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल टाइटल को जीत लिया। उस जीत के साथ WWE में Roman के ऐतिहासिक टाइटल रन की शुरुआत हुई।

WWE में Universal Champion बनने के बाद Roman Reigns के पहले राइवल उनके भाई Jey Uso थे

Roman Reigns के Universal Champion बनने के बाद उनका सबसे पहले Jey Uso से मुकाबला हुआ था। बता दें इस चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच में Jey जीत गए थे, जिसके बाद उन्हें Roman के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिला। इन दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई और दोनों बार Reigns ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप रिटेन कर लिया। दोनों भाईयों के बीच हुई भिड़ंत काफी रोचक रही, Hell in a Cell 2020 में तो Jimmy Uso जब अपने भाई Jey को बचाने आए तो उन पर भी Roman ने हमला कर दिया था।

लेकिन उसके बाद Roman Reigns ने Jey Uso को अपनी तरफ कर लिया और दोनों ने साथ मिलकर एक शानदार जोड़ी बना ली। Jey की मदद से Reigns को कई मैचों में जीत मिली और उनका शासन भी बढ़ने लगा।

Jimmy Uso भी हुए Bloodline में शामिल

Jey Uso के साथ मिलकर Reigns का शासन बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी Jimmy Uso की WWE में वापसी हुई। Jimmy शुरुआत में Roman से बहुत गुस्सा थे क्योंकि उन्होंने Hell in a Cell 2020 में उन पर अटैक किया था। लेकिन जैसे ही Jey और Jimmy एक बार फिर से साथ में टैग टीम चैंपियन बने, वैसे ही Jimmy का गुस्सा शांत हो गया और वो भी Bloodline में शामिल हो गए।

तीनों साथ मिलकर Undisputed Champion बने

Roman Reigns तो पहले से ही Universal Champion थे, लेकिन जैसे ही Jimmy Uso वापस आए उनके साथ मिलकर Jey ने Money in the Bank 2021 में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराते हुए SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया। ये सिलसिला यहीं पर समाप्त नहीं हुआ बल्कि यहां से Bloodline की असल कहानी शुरू हुई।

Brock Lesnar ने जब वापसी की तो सभी को ऐसा लगा की अब Roman को Paul Heyman धोखा देंगे, इस वजह से रोमन ने भी पॉल पर विश्वास नहीं किया और उन्हें Bloodline से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन हुआ इसके विपरीत Paul और Roman ने मिलकर Brock Lesnar को ही धोखा दे दिया। जिसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच में WrestleMania 38 में एक शानदार मैच हुआ उस मैच को जीत कर Roman ने Brock के पास मौजूद WWE चैंपियनशिप भी हासिल कर ली और Undisputed Champion बन गए।

खुद Raw का प्रमुख चैंपियनशिप हासिल करने के बाद Roman ने अपने भाईयों को भी Raw Tag Team Championship हथिया ने के लिए आगे किया। The Usos ने भी Reigns को निराश नहीं किया और SmackDown के एक एपिसोड में रैंडी ऑर्टन और रिडल को हराते हुए Raw एवं SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को यूनिफाइड किया। यह WWE के साथ-साथ Samoan Family के लिए भी ऐतिहासिक पल था। क्योंकि WWE में उनके तीन मौजूदा स्टार्स अपने करियर में एक साथ पहली बार डबल चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे।

Solo Sikoa की भी हुई Bloodline में एंट्री

Clash at the Castle में Roman Reigns का मुकाबला Drew McIntyre के खिलाफ हुआ था। इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि Reigns हार हो जाएंगे, लेकिन तभी Solo Sikoa ने WWE में डेब्यू करते हुए McIntyre को हराने में Reigns की मदद की। इसके बाद सिकोआ ने भी रेंस को एक्नॉलेज किया और वो भी Bloodline का अहम हिस्सा बन गए।

सिकोआ कई मौकों पर रेंस को बचा चुके हैं और इस साल WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में भी सिकोआ के कारण ही रेंस अपनी Undisputed Championship को सफलतापूर्वक रिटेन करने में कामयाब हुए थे। यही नहीं मौजूदा समय में भी Sikoa ही इकलौते सुपरस्टार बचे हैं, जोकि Roman Reigns के साथ खड़े हैं।

Sami Zayn का पार्ट रहा शानदार

Bloodline इतना डॉमिनेंट बन गया था कि हर कोई इस ग्रुप का हिस्सा बनना चाहता था, उस समय Sami Zayn ने भी Roman Reigns को बहुत इंप्रेस किया और Bloodline का हिस्सा बन गए। लेकिन Jey Uso को वो बिल्कुल भी पसंद नहीं आए, पर जब War Games में उन्होंने Bloodline की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तब से वो इस ग्रुप का एक अहम हिस्सा बन गए।

लेकिन Roman Reigns के घमंंड और उनके दोस्त Kevin Owens पर बढ़ते हमलों के बाद वो काफी नाखुश हो गए और उन्होंने Bloodline से खुद को अलग करने का फैसला किया।

2023 में आखिरकार हुई Roman Reigns के पतन की शुरुआत

जैसे ही Sami Zayn, Bloodline से अलग हुआ इस ग्रुप का पतन होना शुरू हो गया, सबसे पहले Sami ने Kevin के साथ मिलकर The Usos को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप छीन ली। उस हार के बाद Roman, Usos पर खूब भड़के, जिसका नतीजा ये हुआ कि The Usos ने भी Roman Reigns से परेशान होकर Bloodline से अलग होने का फैसला किया, लेकिन Solo ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

Money In The Bank में मिली Roman को शर्मनाक हार

Roman Reigns का घमंड उन पर ही आखिरकार भारी पड़ गया और Usos ने अपना रास्ता अलग कर लिया। जिसके बाद Usos के साथ Roman और Solo का मैच Money In The Bank में हुआ, जहां Roman को अपने ही भाईयों के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में रेंस के घमंड के साथ उनका 1294 दिनों तक चलने वाला Undefeated Streak भी टूट गया।

वहीं इस मैच में एक और रोचक चीज ये हुई की इस मैच का अंत Jey Uso ने ठीक उस तरह किया, जैसे Roman Reigns ने उनके खिलाफ पिछले साल Clash of Champions में किया था यानी की Low Blow देकर।

फिलहाल Bloodline की स्टोरी लाइन का यहीं अंत नहीं हुआ आने वाले समय में हमें इन भाईयों की जंग में कुछ और शानदार और रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे, क्योंकि इनके बीच चल रही है राइवलरी से WWE फैंस काफी खुश है इसलिए वो इतनी जल्दी इस स्टोरी लाइन को खत्म करने के बारे में नहीं सोचेंगे।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement