Summerslam 2023 में इन टॉप WWE सुपरस्टार्स की हो सकती है वापसी

यह इस कंपनी का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित Pay-Per-View है।
WWE का एक बड़ा इवेंट WrestleMania है जिसके खत्म होते ही, सभी रेसलिंग फैंस को दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह इवेंट गर्मियों के समय आता है, इस वजह से इसे SummerSlam कहा जाता है। WWE के इतिहास में इस इवेंट में कई शानदार मैचों का आयोजन हुआ है और कई ऐसे पल भी आए हैं जब फैंस के आंखों में आंसू आ गए हो।
SummerSlam में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, बता दें 5 अगस्त को इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जैसे-जैसे यह इवेंट करीब आता जा रहा है, ठीक वैसे-वैसे फैंस के बीच में तरह-तरह के अफवाहें शुरु हो गए हैं, WWE फैंस अपने हिसाब से अपने ड्रीम मैच की कल्पना कर रहे हैं। SummerSlam की रात फैंस को कई यादगार लम्हें मिलते हैं, जिन्हें वो हमेशा याद रखते हैं। आपको बता दें WWE के इस दूसरे सबसे बड़े इवेंट में हमेशा से रोमांचक मैच के साथ-साथ आश्चर्यजनक रिटर्न भी देखने को मिलते हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती।
तो चलिए हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं जो SummerSlam 2023 में अपनी वापसी कर सकते हैं:
Also Read: मिलिए WWE के सुप्रसिद्ध Samoan Family के पांच सबसे बेहतरीन रेसलर से
3. Randy Orton

WWE के वाइपर रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) दो दशकों से अधिक समय से इस कंपनी का अभिन्न अंग रहे हैं। जब से वो चोटिल होने के कारण टेलीविजन से दूर हुए हैं, उस समय से WWE यूनिवर्स उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में इस समय अनुमान ये है कि SummerSlam 2023 में वो एक शानदार तरीके से अपनी वापसी कर सकते हैं, जिसके बाद हमें उनका सर्वश्रेष्ठ मूव RKO देखने को मिल सकता है।
2. Bray Wyatt

वहीं दूसरा सबसे बड़ा रिर्टन ‘The Fiend’ Bray Wyatt का हो सकता है। दरअसल इस साल Royal Rumble से पहले उन्होंने कहा था कि Brock Lesnar और Bobby Lashley में से जो भी Royal Rumble में जीतेगा, Fiend उसे एक मैच के लिए WrestleMania 39 में चैलेंज करेंगे। हालांकि Lashley वो मैच जीत गए थे और Fiend के साथ WrestleMania में लड़ने के लिए तैयार थे। लेकिन उससे पहले ही यह मैच रद्द हो गया, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर आई की Fiend चोटिल है। जिसके चलते वो इस WrestleMania का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।
लेकिन अब SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में उनकी वापसी हो सकती है और वो या तो किसी सुपरस्टार पर मैच के बीच में अटैक कर सकते हैं या फिर SummerSlam में किसी सुपरस्टार को एक मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।
1. Bobby Lashley

बॉबी लैशले (Bobby Lashley) इस इंडस्ट्री के दिग्गज और लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं, इस समय हर एक WWE प्रशंसक को उनकी कमी खल रही है। बता दे WrestleMania 39 में उनका Bray Wyatt के साथ मैच था, लेकिन Wyatt के चोटिल होने के बाद वो मैच कैंसिल हो गया था। जिसके बाद से ही Lashley टेलीविजन पर नजर नहीं आए हैं, उनके यूं अचानक ऑफ टेलीविजन हो जाने से सभी फैंस काफी निराश हुए थे। क्योंकि वो इस कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनका हर मैच काफी शानदार और रोमांचक होता है।
जिस वजह से WWE प्रशंसक उन्हें जल्द से जल्द एक बार फिर से इन रिंग एक्शन में देखना चाहता है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि WWE जल्द उनकी वापसी करा सकते हैं और इस समय अनुमान ये भी है कि कंपनी के दूसरे सबसे बड़े इवेंट SummerSlam में वो एक शानदार अंदाज में अपनी वापसी कर सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.