Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ajinkya Rahane ने किया बड़ा खुलासा, इस बड़े कारण के चलते लिया था काउंटी क्रिकेट से ब्रेक

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 5, 2023 at 4:47 PM
Modified at :January 13, 2024 at 5:00 PM
Ajinkya Rahane ने किया बड़ा खुलासा, इस बड़े कारण के चलते लिया था काउंटी क्रिकेट से ब्रेक

करीब एक साल तक दूर रहने के बाद अजिंक्य रहाणे ने WTC फाइनल के दौरान भारतीय टेस्ट टीम में जोरदार वापसी की थी।

भारतीय अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जो मैदान पर अपनी शालीनता और निरंतरता के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक साहसिक निर्णय लिया है जिसने क्रिकेट जगत में उनके सभी फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के साथ काउंटी कार्यकाल से अपना नाम वापस लेने का विकल्प चुना है। रहाणे का निर्णय अपनी शारीरिक फिटनेस को बढ़ाने पर गहनता से ध्यान केंद्रित करने की इच्छा पर आधारित है, जो किसी भी एथलीट के प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। बता दें रहाणे का प्रमुख लक्ष्य मुंबई के आगामी घरेलू सत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में योगदान देने का है।

अजिंक्य रहाणे लगभग एक साल तक भारतीय टेस्ट टीम से बाहर रहे। हाल ही में उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी का मौका मिला। उन्होंने मुंबई की तरफ से घरेलू सीजन में खेलते हुए 57.63 की प्रभावशाली औसत के साथ लगभग 634 रन बनाए और IPL 2023 में उन्होंने CSK के लिए आक्रामक प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रहाणे का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने दो पारियों में उल्लेखनीय 89 और 46 रन सहित महत्वपूर्ण रन बनाए और पूरे मैच में भारत के सर्वोच्च स्कोरर बने, इसके बावजूद भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया से 209 रनों से हार गया था। WTC फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का उप-कप्तान नामित किया गया, जहां वह दो मैचों में केवल 11 रन बनाने में सफल रहे।

घरेलू सीजन के लिए Ajinkya Rahane की प्रतिबद्धता

भारत के खचाखच भरे क्रिकेट कैलेंडर के साथ, रहाणे का मानना ​​है कि वह अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करते हुए घरेलू प्रतियोगिताओं से पहले मैच अभ्यास करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं। मुंबई के घरेलू सीजन में भाग लेने का उनका निर्णय अपनी घरेलू टीम का गर्व के साथ प्रतिनिधित्व करने और उनकी सफलता में योगदान देने की उनकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 

लीसेस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट अनुबंध से बाहर होने का कारण बताते हुए, रहाणे ने कहा: “पिछले 4 महीने मेरे लिए बहुत संतुष्टिदायक रहे हैं, और मैंने पिछले कुछ समय में बहुत क्रिकेट खेला है, जिस वजह से अब मेरा आगे आने वाले घरेलू सीजन के लिए अपने शरीर को स्वस्थ और तरोताजा करने का समय आ गया है।

उन्होंने ये भी कहा की, “हर संभव मंच पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और मैं अगले 2 महीनों में अपनी फिटनेस पर लगन से काम करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अक्टूबर में शुरू होने वाले आगामी घरेलू सीजन के लिए मैं अपने चरम पर हूं। गौरतलब है उन्होंने, भारतीय घरेलू सीजन की तैयारी के लिए लीसेस्टरशायर के साथ नियोजित काउंटी कार्यकाल से बाहर होने का विकल्प चुना था। ”

अजिंक्य रहाणे ने यह भी उल्लेख किया कि लीसेस्टरशायर उनके साथ नियमित संपर्क में है और उनकी स्थिति को बहुत अच्छे से समझ रहे हैं। मुझे भविष्य में उनके साथ खेलने की उम्मीद है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.