Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: पवन सेहरावत समेत इन चार बड़े खिलाडियों को किया टीमों ने बाहर

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 8, 2023 at 4:25 PM
Modified at :January 13, 2024 at 5:09 PM
PKL 10: पवन सेहरावत समेत इन चार बड़े खिलाडियों को किया टीमों ने बाहर

ये दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले सभी टीमों ने PKL 10 के लिए अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ज्यादातर टीमों ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और उन्हें रिटेन किया है। वहीं कई दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। ये खिलाड़ी अब 10वें सीजन के दौरान ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इनके लिए ऑक्शन के दौरान काफी महंगी बोली भी लग सकती है।

हम आपको बताते हैं कि वो पांच दिग्गज खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जिन्हें पीकेएल के 10वें सीजन के ऑक्शन से पहले उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है। इन नामों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

5. राहुल चौधरी (जयपुर पिंक पैंथर्स)

पीकेएल के 9वें सीजन का टाइटल जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने नाम किया। इस टीम ने 2014 में हुए पहले सीजन का खिताब जीता था और 9वें सीजन के दौरान दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना पाइरेट्स के बाद जयपुर दूसरी ऐसी टीम बनी जिसने पीकेएल की ट्रॉफी एक से ज्यादा बार जीती हो। हालांकि राहुल चौधरी का प्रदर्शन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। राहुल चौधरी ने कुल मिलाकर 21 मुकाबले खेले जिसमें 73 प्वॉइंट ही हासिल कर पाए। राहुल चौधरी पीकेएल इतिहास के बेहतरीन रेडर्स में से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से उनका परफॉर्मेंस वैसा नहीं रहा है और शायद यही वजह है कि जयपुर ने उन्हें रिलीज कर दिया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

4. मोहम्मद नबीबख्श (पुनेरी पलटन)

मोहम्मद नबीबख्श पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान पुनेरी पलटन की टीम का हिस्सा थे। हालांकि उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। वो 15 मैचों में केवल 36 प्वॉइंट ही हासिल कर पाए थे। यही वजह है कि पुनेरी पलटन ने उन्हें रिलीज कर दिया है। नबीबख्श को रिलीज करने का एक कारण ये भी हो सकता है कि पिछले सीजन वो काफी महंगे दाम में बिके थे और शायद दोबारा उतनी रकम में टीम उनको रिटेन नहीं करना चाहती थी। मोहम्मद नबीबख्श अब ऑक्शन का हिस्सा होंगे और देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम उनके लिए बोली लगाती है।

3. फजल अत्राचली (पुनेरी पलटन)

फजल अत्राचली की अगुवाई में ही पुनेरी पलटन ने पीकेएल के 9वें सीजन के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। फजल अत्राचली का खुद का परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने 21 मैचों में 56 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे और ओवरऑल 10वें पायदान पर रहे थे। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि पुनेरी पलटन की टीम फजल अत्राचली को जरूर रिटेन करेगी लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज करके सबको चौंका दिया है। सुल्तान फजल अत्राचली को पिछले सीजन पुनेरी पलटन ने एक करोड़ 38 लाख की रकम में खरीदा था और शायद इसी वजह से उन्हें रिलीज किया गया। अब पुनेरी पलटन के पास काफी ज्यादा पर्स बच जाएगा जिसे वो ऑक्शन के दौरान यूज कर सकते हैं।

2.पवन सेहरावत (तमिल थलाइवाज)

हाल ही में खेल नाओ के साथ इंटरव्यू के दौरान भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनूप कुमार ने पहले ही बता था कि पवन सेहरावत को रिटेन नहीं किया जाएगा और वैसा ही हुआ। तमिल थलाइवाज ने पवन सेहरावत को टीम से रिलीज कर दिया है।

पिछले सीजन पवन को 2 करोड़ 26 लाख की रकम में खरीदा गया था और वो लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि पवन पहले ही मैच के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे और पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। तमिल थलाइवाज ने पवन को रिलीज करके काफी पैसे बचा लिए हैं और वो ऑक्शन के दौरान एफबीएम कार्ड का प्रयोग कर उन्हें वापस हासिल कर सकते हैं। हालांकि डिपेंड करता है कि पवन सेहरावत के लिए कितनी महंगी बोली लगती है।

1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)

किसी भी कबड्डी फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मनिंदर सिंह को बंगाल वारियर्स की टीम रिलीज कर देगी। हालांकि टीम ने ये फैसला करके सबको चौंका दिया है। मनिंदर सिंह की अगुवाई में ही बंगाल वारियर्स ने सातवें सीजन का टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा पिछले कुछ सीजन से मनिंदर ही वो खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर टीम को आगे लेकर जा रहे हैं। ऐसे में मनिंदर को रिलीज करना काफी चौंकाने वाला फैसला रहा। हो सकता है मनिंदर ने खुद ही ऑक्शन में जाने के लिए कहा हो क्योंकि वो पिछले कई सीजन से ऑक्शन का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस बार वो भी ऑक्शन में होंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.