Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

कुछ इस तरह SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Jey Uso के बीच 'Tribal Combat Match' का हो सकता है अंत

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :August 1, 2023 at 3:13 PM
Modified at :January 13, 2024 at 4:39 PM
कुछ इस तरह SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Jey Uso के बीच 'Tribal Combat Match' का हो सकता है अंत

तीन साल के बाद जे उसो ने ही पहली बार रोमन को पिन किया था, जिसके बाद उन्होंने Tribal Combat Match की चुनौती दी।

इस साल की शुरुआत से ही ब्लडलाइन (Bloodline) के बीच में गिरावट आनी शुरु हो गई थी। उनके बीच की दरार इतनी बढ़ गई थी की द उसोज (The Usos) ने द ब्लडलाइन छोड़ दी। जिसके बाद जे उसो (Jey Uso) को अब एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच (Tribal Combat Match) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ रेसलिंग लड़ने के लिए कहा गया है, जहां WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप और द ट्राइबल चीफ का दर्जा दोनों लाइन पर है, यानी जो भी जीतेगा उसे ये दोनों दिए जाएंगे। इस मैच को खत्म करने के कई तरीके हैं, जिससे कंपनी की संरचना पूरी तरह से बदल सकती है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत किस तरह से हो सकता है।

Also Read: WWE लौट रहा है भारत, छह साल बाद इस तारिख को देखने मिलेगा दिग्गज रेसलर्स का जमावड़ा

5. रोमन रेंस जीत सकते हैं मैच

रोमन रेंस अपनी वापसी के बाद से WWE के एक प्रमुख रेसलर रहे हैं और तीन साल से अधिक समय से उन्होंने कभी भी एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारा है। यह समरस्लैम में भी जारी रह सकता है, और रोमन रेंस, जे उसो को हराते हुए साबित कर सकते हैं कि वो ही रियल ट्राइबल चीफ है।

4. जिमी, जे की मदद करने के लिए वापस आ सकते हैं

जे उसो एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने मनी इन द बैंक में तीन साल में पहली बार रोमन रेंस को पिन किया था। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह समरस्लैम में उन्हें फिर से पिन करते हुए हरा देंगे। लेकिन, जे के लिए अकेले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों को संभालना नामुमकिन है। जिस वजह से अनुमान ये है कि जिमी, सोलो सिकोआ के खतरे को बेअसर करके, जे की मदद करने के लिए लौट सकते हैं। जिससे रोमन के खिलाफ फिर उनकी जीतने की संभावना बढ़ सकती है।

अगर ऐसा मामला है, तो जिमी और जे उसो बिल्कुल वही कर सकते हैं जो उन्होंने मनी इन द बैंक में किया था। इस जीत के साथ ही वो ये दावा भी कर सकते हैं कि रोमन रेंस, द उसोज के बिना कुछ भी नहीं है।

3. सोलो सिकोआ कर सकते हैं दोनों पर हमला

इस मैच में सोलो सिकोआ, रोमन रेंस के लिए एक नई समस्या बन सकते हैं, अनुमान ये है कि वो रोमन पर हमला करके खुद को वास्तविक समोअन प्रमुख होने का दावा कर सकते हैं। द ब्लडलाइन में सोलो सिकोआ एक रहस्य बनकर उभरे हैं, वह द उसोज की तरह ज्यादा बात नहीं करते है, वहीं वो रोमन रेंस से भी ज्यादा क्रूर है। जिस वजह से उनके दिमाग को पढ़ना असंभव है।

लेकिन विवाद के दौरान उनकी हालिया हरकतें, जब उन्होंने “उला फला” या “लाल हार” अपने हाथों में लिया तो उन्होंने बहुत देर तक घूरकर देखा, याद रखें कि उन्होंने काफी समय तक वो हार रेन्स को नहीं दिया था, बल्कि रेन्स ने इसे उनके हाथों से ले लिया था। जिस वजह से अनुमान ये है कि इस मैच में वो जे उसो और रोमन रेन्स दोनों पर हमला करके खुद को रियल ट्राइबल चीफ साबित कर सकते हैं। यह अंत झगड़े को एक नए स्तर पर ले जा सकता है और इस कहानी पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Also Read: WWE SummerSlam 2023: अपडेटेड मैच कार्ड और टॉप प्रिडिक्शन

2. Jimmy कर सकते हैं Jey पर हमला

सोलो सिकोआ अकेले नहीं हैं जिन पर समोअन प्रमुख पद का दावा करने का संदेह है, बल्कि उनके साथ जिमी उसो भी हैं। रोमन रेंस पर हमला करते हुए जिमी उसो ने रोमन को धमकाया और खुद को नया ट्राइबल चीफ होने का दावा किया। रोमन रेंस और पॉल हेमैन ने कहा कि अगर वह जिमी उसो को हटा देते हैं तो जे उसो अगले ट्राइबल चीफ हो सकते हैं, क्योंकि एक ही समय में दो ट्राइबल चीफ नहीं हो सकते।

यदि वह ट्राइबल कॉम्बैट मैच के दौरान लौटते हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जिमी अपने अहंकार के परिणामस्वरूप जे पर हमला कर सकता है और दावा कर सकता है कि वह इस पद अधिक हकदार है और उसे जे की जगह ट्राइबल चीफ पद के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

1. The Rock रिटर्न

रोमन रेंस (Roman Reigns) के ट्राइबल चीफ बनने के बाद से कई सालों से यह अफवाह चल रही है कि द रॉक (The Rock) WWE में वापसी कर सकते हैं और रोमन रेंस को गद्दी से उतार सकते हैं। द रॉक का संदर्भ WWE में कई मौकों पर इस्तेमाल किया गया है, लेकिन हाल के दिनों में इसने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। जे उसो (Jey Uso) के साथ मैच के दौरान ग्रेसन वालर को रॉक के “पीपुल्स एल्बो” मूव का नकल करते हुए देखा गया, ट्राइबल कॉम्बैट मैच के नियम उनके परिवार के सदस्यों को शामिल होने की अनुमति देते हैं।

फिलहाल इस बात का पता नहीं है कि किस परिवार के सदस्य ने रोमन रेंस के खिलाफ Jey Uso को ट्राइबल कॉम्बैट मैच की अनुमति दी थी? इस समय कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि वो और कोई नहीं बल्कि The Rock हैं, जिन्होंने इस मैच के बारे में अनुमति दी। यदि ये अफवाहें सच हुई, तो द रॉक उस मैच में जे को जीताने में मदद कर सकते हैं या बिना किसी प्रतियोगिता के मैच को समाप्त कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप WrestleMania 40 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच एक नई स्टोरी लाइन का आरंभ होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement