AFG vs SL Asia Cup मैच 6: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
एशिया कप (Asia Cup) 2023 का छठा मुकाबला अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (AFG vs SL) के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तानीय समयानुसार दोपहर 3:00 से शुरू होगा। ग्रुप बी में शामिल दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलने जा रही हैं। इस मैच से ही पता चलेगा की सुपर-4 राउंड में कौन सी दो टीमें ग्रुप बी से जाएंगी। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए कई मायनों में बहुत बड़ी है, इसलिए संभावना है कि मुकाबला काफी रोमांचक और शानदार होगा।
AFG vs SL: फैंटसी टिप्स
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 2014 के एशिया कप में खेला गया था। तब से लेकर अब तक यह दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ कुल 10 मुकाबला खेल चुकी हैं, जिसमें श्रीलंका को 6 और अफगानिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा, एक मुक़ाबला नो रिजल्ट रहा है। हालांकि, लाहौर की पिच पर अफगान टीम श्रीलंका को कड़ा मुकाबला दे सकती है। फैंटेसी गेम्स खेलने वाले लोगों के लिए भी यह पैसे जीतने का एक शानदार मौका होगा।
अफगानिस्तान की ओर से बल्लेबाज के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज और हशमतुल्लाह शहीदी जैसे बल्लेबाज आपको जबरदस्त अंक दिला सकते हैं। इसके अलावा,ऑलराउंडर के रूप में मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब का फैंटेसी टीम में चयन करना उपयुक्त विकल्प रहेगा। गेंदबाज के रूप में मुजीब उर रहमान और राशिद खान आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित होंगे।
श्रीलंका की ओर से बल्लेबाज चरित्र असलंका और कुशल मेंडिस आपकी फेंटेसी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा,ऑलराउंडर के रूप में दसुन शनाका और धनंजय डी सिल्वा काफी उपयुक्त विकल्प हैं। गेंदबाज के रूप में महीश थीक्षणा अच्छे विकल्प होंगे।
AFG vs SL: मैच डिटेल्स
मैच: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2023 का मैच 6
मैच की तारीख: 05 सितम्बर, 2023
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे
स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
AFG vs SL: मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, तापमान की बात करें तो वह 34.7℃ के आसपास रहेगा और नमी 52% तक रहेगी। इतना ही नहीं, हवा की रफ्तार 16 किमी/घंटे के आसपास रहेगी।
AFG vs SL: पिच रिपोर्ट
लाहौर स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होता है, लेकिन यह तेज गेंदबाजों के लिए भी उतनी ही मददगार है। यहां पर खेले गए पिछले 10 मुकाबला की बात करें तो इसमें 69 विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम और 53 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम दर्ज हैं। इस पिच पर पर लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता है।
यहाँ खेले गए 17 वनडे मैचों में 65% मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है जब से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 29% मैचों में जीत मिली है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 289 और दूसरी पारी का औसत स्कोर मात्र 229 है।
किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान ?
कप्तान- कप्तान के रूप में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज या फिर श्रीलंका के चरिथ असलंका अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। क्योंकि यह दोनों बल्लेबाज इस समय अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।
उपकप्तान- श्रीलंका के ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya De Silva) उप-कप्तान के रूप में एक बेहतर विकल्प हैं, जो बीच में आकर शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूरे 10ओवर गेंदबाजी करते हुए कीमती विकेट भी चटकाते हैं। ऐसे में आपकी फैंटेसी टीम में उप-कप्तान के रुप में श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा आपके अंको को डेढ़ गुना करने और आपको बड़ी रकम जिताने में मदद करेंगे।
AFG vs SL: संभावित प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना
मैच की Dream 11:
विकेटकीपर: Kusal Mendis, Rahmanullah Gurbaz
बल्लेबाज: Charith Asalanka, Ibrahim Zadran, Pathum Nissanka
ऑलराउंडर: Mohammad Nabi, Dasun Shanaka, Dhananjaya de Silva, Gulbadin Naib
गेंदबाज: Mujeeb ur Rahman, Maheesh Theekshana
कप्तान की पहली पसंद: Rahmanullah Gurbaz || कप्तान की दूसरी पसंद : Charith Asalanka
उप-कप्तान पहली पसंद: Dhananjaya De Silva || उप-कप्तान दूसरी पसंद : Maheesh Theekshana
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.