Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Cody Rhodes स्मैकडाउन में आकर करेंगे Roman Reigns पर पलटवार, WWE ने इन मेगास्टार्स के लिए बनाया एक खास प्लान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 4, 2023 at 10:11 PM
Modified at :September 4, 2023 at 10:11 PM
Cody Rhodes स्मैकडाउन में आकर करेंगे Roman Reigns पर पलटवार, WWE ने इन मेगास्टार्स के लिए बनाया एक खास प्लान

WrestleMania 39 में Cody Rhodes और Roman Reigns के बीच आमना-सामना हमें देखने को मिला था।

रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के मौजूदा सबसे बढ़िया रेसलर्स में से एक हैं, साथ ही वो इस समय WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं। इस समय पूरी संभावना इस बात की है कि रोमन ही अगले साल फिलाडेल्फिया में होने वाले WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 40 को हेडलाइन करते हुए नजर आएंगे। बता दें कयास इस तरह के लगाए जा रहे हैं कि पिछले रेसलमेनिया की तरह अगले रेसलमेनिया  में भी कोडी रोड्स (Cody Rhodes) एक बार फिर से उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। इस समय अफवाह भी है कि कोडी रोड्स जल्द ब्लू ब्रांड यानी की स्मैकडाउन में शामिल हो जाएंगे।

WrestleMania 39 में हुई थी इन दोनों के बीच तकरार

आप सभी जानते ही होंगे की WrestleMania 39 में भी कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हुआ था। वहां पर लगा था कि रेंस की बादशाहत को कोडी खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। सोलो सिकोआ की मदद से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था। ये दोनों ही सुपरस्टार अपनी पिछली भिड़ंत के बाद से एक-दूसरे से दूर रहे हैं, जहां एक तरफ कोडी का ब्रॉक लेसनर के खिलाफ लंबे समय तक झगड़ा चलता रहा। तो वहीं दूसरी तरफ रोमन रेंस अपने द ब्लडलाइन (The Bloodline) के भीतर के मतभेद में उलझे रहे।

लेकिन इस बीच, कई रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि WWE अगले साल एक बार फिर WrestleMania में दोनों के बीच मुकाबले की योजना बना रहा है। जबकि बिल्डअप शुरू होने में अभी काफी समय है। बता दें पिछले कुछ समय से ऐसे पल भी देखने को मिले, जिन्हें देख कर लगा की कोडी अब ब्लू ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। सबसे पहले वो दिवंगत रेसलर ब्रे वायट को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मैकडाउन में शामिल हुए, और इसके बाद वो Payback 2023 में ग्रेसन वॉलर के टॉक शो में भी दिखाई दिए।

Jey Uso को रिप्लेस करके क्या Cody Rhodes होंगे स्मैकडाउन में शामिल

पेबैक (Payback) 2023 में हम सभी ने जे उसो (Jey Uso) की WWE में एक आश्चर्यजनक वापसी देखी और उन्हें रॉ ब्रांड में लाने वाले और कोई नहीं बल्कि कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ही हैं। जिस वजह से कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि जे उसो को रॉ में लाकर कोडी उनकी जगह स्मैकडाउन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही वो अपनी राइवलरी एक बार फिर से ब्लडलाइन के साथ शुरु कर सकते हैं।

वहीं संभावना ये भी है कि अनुभवी और 16 बार के विश्व विजेता जॉन सीना (John Cena) ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि स्मैकडाउन जिस हफ्ते जॉन सीना ने वापसी की, उस सप्ताह जिमी उसो भी लौटे और उनके बीच में एक छोटा विवाद भी देखने को मिला। जिस वजह से संभावना है कि अब ब्लडलाइन के साथ झगड़े में कोडी का साथ जॉन सीना दे सकते हैं।

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत को कोडी रोड्स खत्म करेंगे?

WWE में कोडी रोड्स ने आते ही साफ कर दिया था कि वह 'कहानी खत्म' करने और टाइटल जीतने के लिए वापस आए हैं, जो करने का मौका उनके पिता को नहीं मिला था। रोमन रेंस के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हैं, द अमेरिकन नाइटमेयर ने कई मौकों पर कहा है कि उनका अंतिम लक्ष्य अभी भी द हेड ऑफ द टेबल के टाइटल को हासिल करना है। जिस वजह से अब देखने वाली बात ये है कि WWE किस तरह से कोडी और रोमन के बीच फिर से स्टोरीलाइन को बिल्ड करती है। फिलहाल इस बारे में कुछ साफ नहीं है, लेकिन बहुत जल्द सभी चीजें साफ होंगी।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.