Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs PAK: मैच पर अभी भी बना है संकट? जानिए क्या हो पाएगा मैच का आगाज

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 11, 2023 at 8:28 PM
Modified at :September 11, 2023 at 8:28 PM
IND vs PAK: मैच पर अभी भी बना है संकट? जानिए क्या हो पाएगा मैच का आगाज

सोमवार को Asia Cup 2023 में सुपर फोर IND बनाम PAK मैच रिजर्व डे के दिन भी बारिश की भेंट चढ़ने की संभावना है।

दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें इस समय भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच क्रिकेट का पूरा मैच देखने को मिल सकता है। सुपर-4 का ये मैच, जो रविवार को खेला जाना था, बारिश के कारण रिजर्व डे यानी (सोमवार) 11 सितंबर को स्थानांतरित कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए, सिर्फ 16.4 ओवर में 121 रन जड़ दिए।

रोहित शर्मा ने 42 गेंदों पर अपना 50वां वनडे अर्धशतक बनाया, आउट होने तक उन्होंने 49 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने विपक्ष पर आक्रमण किया और 37 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जब वो आउट हुए तो उनका स्कोर 52 गेंदों में 58 रन था, जिसमें 10 चौके शामिल थे। टीम इंडिया फिलहाल 24.1 ओवर में 147/2 पर है और विराट कोहली (8*) और केएल राहुल (17*) रन बनाकर नाबाद हैं।

देखिए: IND vs PAK एशिया कप 2023 सुपर-4 मैच के रिजर्व डे पर कोलंबो में हो रही लगातार बारिश

इस एशिया कप 2023 में इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच पहले ही बारिश के कारण रद्द हो गया था और इस समय भी मौसम के जैसे हालात हैं, उससे लग नहीं रहा की सोमवार को भी हमें इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान में खेल के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा कोलंबो में इस समय भी बारिश हो रही है। इस बीच प्रशंसक भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोलंबो में लगातार बारिश का वीडियो साझा कर रहे हैं।

हालांकि फिलहाल बारिश रुक गई है, और मैच जल्द शुरु होने का अनुमान है। लेकिन मौसम की बात करे तो अब भी मैदान पर काले बादल छाएं हुए हैं, संभावना है कि एक बार फिर बारिश आ सकता है। इसलिए खतरा अभी तक टला नहीं है। बता दें अगर ऐसा होता है, तो यह उन प्रशंसकों के लिए एक बड़ी निराशा होगी जो इन दोनों टीमों के बीच एक थ्रिलर मुकाबला देखने के लिए बेताब थी। खैर, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने विशेष रूप से सिर्फ इस मैच के लिए रिजर्व डे का ऐलान किया था।

लेकिन अगर रिजर्व डे भी बारिश के कारण धुल गया तो ये मैच भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर दोनों टीमें को 1-1 अंक से संतुष्ट करना पड़ेगा। इससे दोनों टीमों को ही कोई मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि दोनों टीमों के लिए अपने बाकी बचे हुए मैच जीतना जरुरी हो जाएगा। भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे, जबकि पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा। तभी ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बना पाएंगी।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.