Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SL vs BAN: सुपर-4 में बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 21 रन से दी मात

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 10, 2023 at 4:57 AM
Modified at :September 10, 2023 at 4:58 AM
SL vs BAN: सुपर-4 में बांग्लादेश की लगातार दूसरी  हार, श्रीलंका ने 21 रन से दी मात

मथीशा पथिराना, दासुन शनाका और महीश तीक्ष्णा ने 3-3 विकेट लिए।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 में सुपर-4 का दूसरा मैच श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच खेला गया। बांग्लादेश की टीम सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान से हार कर इस मैच में उतरी थी, लेकिन अब उन्हें श्रीलंकाई टीम के हाथों सुपर-4 में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया, इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं लगातार दूसरे हार के बाद अब बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है

SL vs BAN: बांग्लादेश की पारी हुई समाप्त

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने 49वें ओवर की अपनी पहली गेंद पर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। उन्होंने नसुम अहमद को क्लीन बोल्ड कर ये मैच लंका की झोली में डाल दिया। बांग्लादेश की टीम 258 रन के लक्ष्य के सामने 48.1 ओवर में 236 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके चलते श्रीलंका ने 21 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। सुपर-4 में यह श्रीलंका का पहला मैच था और उसने दो अंक हासिल किए, दूसरी तरफ बांग्लादेश को बैक-टू-बैक हार मिली। 

एक बार फिर फ्लॉप हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज 

बता दें बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, टॉप आर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए तौहीद ने किसी तरह पारी को संभाला, उन्होंने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुशफिकुर रहीम (29 रन), मेहदी हसन मिराज (28 रन) और मोहम्मद नईम (21 रन) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं लिटन दास 15, जबकि कप्तान शाकिब अल हसन 3 रन ही बना सके। श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना, दासुन शनाका और महीश तीक्ष्णा ने 3-3 विकेट लिए।

समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सदीरा समरविक्रमा (93) और कुसल मेंडिस (50) की मदद से श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। समरविक्रमा ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों को जमकर धोया। वहीं पाथुम निसांका ने भी 40 रन का अहम योगदान दिया। हालांकि मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 57 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.