इन बड़े कारणों के चलते Jey Uso हुए रॉ रोस्टर में शामिल, जानिए क्या है WWE का प्लान

जे उसो ने पेबैक में वापसी करते हुए सभी को चौकां दिया।
समरस्लैम (SummerSlam) में अपने जुड़वां भाई जिमी उसो (Jimmy Uso) से धोखा मिलने के बाद जे उसो (Jey Uso) ने WWE छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने जाने से पहले द ब्लडलाइन (The Bloodline) के प्रत्येक सदस्य को नीचा दिखाया और स्मैकडाउन (SmackDown) के फॉलआउट एपिसोड में अपने प्रस्थान की घोषणा की। जिसके बाद WWE ने जे उसो को पूर्व रेसलर की लिस्ट में स्थानांतरित कर दिया और उन्हें उसके बाद और कहीं भी नहीं देखा गया। पेबैक (Payback) से पहले स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में जिमी उसो एक बिल्कुल नई थीम के साथ जॉन सीना का सामना करने के लिए हील के रूप में लौटे।
जिसके बाद पेबैक में अगली रात, कोडी रोड्स ने जे को रॉ के सबसे नए सदस्य के रूप में पेश किया। मेन इवेंट जे उसो, ग्रेसन वालर इफेक्ट सेगमेंट में अपनी नई थीम के साथ एक चेहरे के रूप में WWE में लौट आए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि जे उसो के रॉ में जाने से उन्हें लेकर WWE का संभावित प्लान क्या हो सकता है? यहां हम कुछ संभावनाओं का अनुमान लगाते हैं।
Raw रोस्टर में Jey Uso
Honorary कनाडाई
जे उसो (Jey Uso) अपने पूर्व ‘Honorary Uce’ सैमी जैन और केविन ओवेन्स के साथ जुड़ सकते हैं और द जजमेंट डे के खिलाफ लड़ने में उनकी मदद कर सकते हैं। चूंकि जे उसो, सैमी जैन और केविन ओवेन्स पहले से ही ब्लडलाइन स्टोरीलाइन से जुड़े हुए हैं, इसलिए जे का उनके साथ जुड़ना बिल्कुल सही हो सकता है। जे, रॉ पर अपना नया ग्रुप बना सकता है और सर्वाइवर सीरीज में द ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने के लिए जा सकता है। चूंकि सैमी और जे पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं, ऐसे में केविन को उनके बीच की ये दोस्ती शायद न भी पसंद आ सकती है।
फैंस Jey Uso को सिंगल्स मैच में देखना चाहते हैं
जे उसो का सिंगल्स प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सभी को अपने टैलेंट से प्रभावित किया है। समरस्लैम में हमने देखा की उन्होंने रोमन रेंस का सामना कितने बढ़िया अंदाज में किया और उस मैच के दौरान फैंस का उन्हें समर्थन भी बहुत ज्यादा मिला था। जिस वजह से कहा जा सकता है कि फैंस उन्हें सिंगल्स मैच में लड़ते हुए देखना चाहते हैं और इसलिए उन्हें रॉ में लाया गया है ताकि वो ब्लडलाइन स्टोरीलाइन से दूर रहें और अपने सिंगल्स करियर पर ध्यान दें।
The Judgment Day में शामिल
यदि जे द ब्लडलाइन से बदला लेना चाहते हैं, तो वह निश्चित रूप से जजमेंट डे में शामिल होंगे। यदि जजमेंट डे अच्छी प्रतिभाओं को अपने दल में शामिल करना चाहता है, तो जे निश्चित रूप से उनके विचार में होंगे। डोमिनिक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जे उसो को जजमेंट डे में शामिल करने की बात भी कही थी। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से जजमेंट डे और ब्लडलाइन के बीच हील बनाम हील मैच का निर्माण करेगा।
सैथ रॉलिंस को चुनौती दे सकते हैं
अगर मेन इवेंट जे उसो (Jey Uso) किसी भी कीमत पर रेसलमेनिया 40 के मेन इवेंट का हिस्सा होना चाहते हैं, तो ऐसे में उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के खिलाफ जाना एक अच्छा विचार होगा। रॉलिन्स कुछ बेहतरीन मैच देने के लिए जाने जाते हैं और जे उसो भी। ये दोनों रोमन रेंस के पूर्व पार्टनर हैं। ऐसे में जे, सैथ को चुनौती देकर अपने सिंगल्स करियर का आगाज कर सकते हैं और चैंपियन बनकर कई और उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं।
गुंथर को चुनौती दे सकते हैं
जे का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर को चुनौती देना और ब्लडलाइन की मदद से चैंपियनशिप जीतना कहानी में एक बड़ा मोड़ होगा। जे का ब्लडलाइन में शामिल होना और यह खुलासा करना कि वह ब्लडलाइन में एक नई चैंपियनशिप लाने के लिए रॉ में आए थे, सभी को बहुत चौंका सकता है। यह रेसलमेनिया 40 में रोमन रेंस बनाम गुंथर में बदल सकता है।
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी