Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 Auction: पवन सेहरावत एक बार फिर बने पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, तेलुगु टाइटंस ने रिकॉर्ड रकम में खरीदा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 10, 2023 at 4:53 AM (GMT+5:30)
Modified at :October 10, 2023 at 4:53 AM (GMT+5:30)
PKL 10 Auction: पवन सेहरावत एक बार फिर बने पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, तेलुगु टाइटंस ने रिकॉर्ड रकम में खरीदा

दिग्गज रेडर के लिए काफी जबरदस्त बोली लगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

हाई फ्लायर पवन सेहरावत के लिए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के दौरान काफी महंगी बोली लगी। उन्हें तेलुगु टाइटंस ने काफी महंगे दाम में खरीदा। तेलुगु टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़, 60 लाख, 50 हजार में खरीदा। पवन सेहरावत की बेस प्राइस 20 लाख थी लेकिन तेलुगु टाइटंस ने सीधे उनके लिए एक करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स ने भी उन्हें खरीदने की पूरी कोशिश की लेकिन तेलुगु टाइटंस ने 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगा दी। हरियाणा स्टीलर्स ने भी उन्हें खरीदने की कोशिश की लेकिन बाजी तेलुगु टाइटंस के हाथ लगी।

9वें सीजन के दौरान भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे पवन सेहरावत

पवन सेहरावत की अगर बात करें तो 9वें सीजन के ऑक्शन के दौरान उनके लिए सबसे महंगी बोली लगी थी। तमिल थलाइवाज ने उनके लिए 2 करोड़ 26 लाख की बोली लगाई थी और वो लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि पवन पहले ही मैच के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे और पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। वो राइट कॉर्नर पर एक टैकल करने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान उनके घुटने में बहुत बुरी तरह चोट लगी थी और इसके बाद वो एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बाद तमिल थलाइवाज ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

पवन सेहरावत ने बेंगलुरु बुल्स को जिताया था पीकेएल टाइटल

पवन सेहरावत की अगर बात करें तो वो कई सीजन तक बेंगलुरु बुल्स टीम का हिस्सा रहे और उनको टाइटल भी जिताया। पवन सेहरावत ने छठे सीजन के फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु बुल्स को पीकेएल का टाइटल जिताया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त तरीके से रेडिंग की थी। अगर बात करें तो पवन सेहरावत अभी तक 105 मुकाबले पीकेएल में खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 1037 प्वॉइंट्स लिए हैं। पवन सेहरावत कप्तानी भी कर सकते हैं। हाल ही में उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उससे पहले एशियन चैंपियनशिप भी जीती थी।

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.