PKL 10 Auction: नितिन तोमर, सुरेंदर नाडा और संदीप धुल रहे अनसोल्ड, स्टार रेडर मोनू गोयत पर भी नहीं लगी बोली
इन खिलाड़ियों के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन के ऑक्शन के दौरान सुरेंदर नाडा समेत कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी है जो अनसोल्ड रहे। इन खिलाड़ियों के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई। अगर बात करें तो युवा डिफेंडर संदीप धुल भी अनसोल्ड रहे। इसके अलावा नितिन तोमर जैसे दिग्गज के लिए भी किसी ने बोली नहीं लगाई। वहीं स्टार रेडर मोनू गोयत भी अनसोल्ड रहे।
नितिन तोमर और सुरेंदर नाडा का परफॉर्मेंस नहीं रहा है अच्छा
नितिन तोमर और सुरेंदर नाड़ा का परफॉर्मेंस पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं रहा है। नितिन तोमर एक समय काफी दिग्गज रेडर थे लेकिन अब उनके अंदर वो स्पीड और चपलता नहीं रह गई है और शायद इसी वजह से टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। वहीं सुरेंदर नाड़ा का परफॉर्मेंस भी उतना अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से वो भी इस सीजन अनसोल्ड रहे। मोनू गोयत को अभी तक लगातार खेलने का मौका मिल रहा था लेकिन वो उस तरह का इम्पैक्ट नहीं डाल पा रहे थे। इसी वजह से अब युवा खिलाड़ियों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
राहुल चौधरी भी रहे अनसोल्ड
आपको बता दें कि प्रो कबड्डी लीग के बड़े सितारों में से एक और शो मैन के नाम से मशहूर राहुल चौधरी भी पीकेएल के 10वें सीजन के ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे। उनके लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
राहुल चौधरी हैं पीकेएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। राहुल चौधरी ने 2014 में तेलुगु टाइटंस के साथ अपने पीकेएल करियर का आगाज किया था और इसके बाद लगातार छह सीजन तक उनके लिए ही खेला। उसके बाद वो तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन टीम का हिस्सा बने। राहुल चौधरी पीकेएल में 800 प्वॉइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने चौथे सीजन में बेस्ट रेडर का अवॉर्ड भी जीता था। इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए। पिछले सीजन वो जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे।
