Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में CM Punk के टॉप पांच सबसे यादगार पल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 28, 2023 at 4:11 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:24 PM
WWE में CM Punk के टॉप पांच सबसे यादगार पल

पंक रेसलिंग जगत सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं।

सीएम पंक (CM Punk) ने WWE Survivor Series 2023 में वापसी की और ये 10 सालों में ऐसा पहला मौका रहा जब उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी में कदम रखा है। वो अपने WWE करियर में ढ़ेरों उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा महान रेसलर्स के साथ मैच भी लड़ चुके हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि सीएम पंक फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं और WWE के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस आर्टिकल में आइए CM Punk के WWE करियर के टॉप पांच सबसे यादगार पलों के बारे में जानते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

CM Punk के सबसे यादगार पल:

5. सीएम पंक ने करीब 10 सालों के बाद WWE में वापसी की

सीएम पंक ने साल 2014 में WWE को छोड़ दिया था, जिसके बाद अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो कभी इस कंपनी में वापस आएंगे भी या नहीं। चूंकि WWE के अधिकारियों के साथ उनके संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे, इसलिए उनके रिटर्न की संभावनाएं बहुत कम थीं। इसलिए जब Survivor Series 2023 में उनकी वापसी हुई तो पूरा प्रो रेसलिंग जगत चौंक उठा था। खासतौर पर शिकागो में अपने होमक्राउड के सामने वापसी करना उनके लिए बहुत खास लम्हा रहा और फैंस ने भी उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर करते हुए उनकी वापसी को यादगार बना दिया था। अब उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं।

4. Money in the Bank 2011 में जॉन सीना के खिलाफ जीत बहुत खास रही

साल 2011 में सीएम पंक और WWE के तत्कालीन चेयरमैन विंस मैकमैहन की फिउड बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस बीच विंस ने Money in the Bank 2011 में जॉन सीना को पंक के खिलाफ मैच दिया। उस मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर जॉन को हार मिली तो उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया जाएगा, वहीं पंक जीत की स्थिति में चैंपियनशिप बेल्ट के साथ WWE को छोड़ने वाले थे। उस मैच में सीएम पंक जीत दर्ज करने के बाद चैंपियनशिप बेल्ट को लेकर बिल्डिंग से बाहर भाग गए थे। हालांकि ये सब एक स्टोरीलाइन का हिस्सा रहा, लेकिन ये जीत पंक के करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक रही।

3. सीएम पंक Money in the Bank ब्रीफकेस को कैश इन कर पहली बार बने थे वर्ल्ड चैंपियन

सीएम पंक WWE इतिहास के ऐसे एकमात्र रेसलर हैं जिन्होंने लगातार 2 साल Money in the Bank ब्रीफकेस जीता था। उन्होंने पहली बार ये कॉन्ट्रैक्ट Wrestlemania 24 में जीता। साल 2008 में जून महीने के समय एज वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हुआ करते थे। उस समय 30 जून के Raw एपिसोड में पंक ने Money in the Bank ब्रीफकेस को कैश इन करते हुए एज को चुनौती दी थी और कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज करने में भी सफल रहे थे। वो पंक के WWE करियर में ऐसा पहला मौका था जब उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

2. पॉल हेमन से सीएम पंक को मिला था धोखा

साल 2012 में सीएम पंक WWE चैंपियन बने रहे थे और उनका चैंपियनशिप सफर 434 दिनों तक चला। इस बीच उन्होंने जॉन सीना के खिलाफ फ्यूड में पॉल हेमन को अपना मैनेजर बनाया था। पंक Royal Rumble 2013 में द रॉक के खिलाफ चैंपियनशिप हार गए थे, लेकिन इसके बाद भी उनकी हेमन के साथ जुगलबंदी उसके बरकरार रही। वहीं 2013 में हुए Money in the Bank लैडर मैच में हेमन ने सीएम पंक को धोखा देकर सबको चौंका दिया था। कुछ समय बाद हेमन के बचाव में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए पंक के साथ स्टोरीलाइन शुरू की थी।

1. सीएम पंक का पाइपबॉम्ब प्रोमो

सीएम पंक को बेबाकी से अपनी बात बोलने के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने WWE में काम करने के दौरान कई बार प्रोमो कट करते हुए ना केवल WWE बल्कि कंपनी के अधिकारियों पर तंज कसे थे। प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे यादगार प्रोमो में से एक तब आया जब जून 2011 के एक Raw एपिसोड में पंक ने जॉन सीना के दावों पर तंज कसे और स्पष्ट तरीके से अधिकारियों पर कटाक्ष किए थे। उन्होंने एंट्रेंस रैम्प पर बैठकर WWE में चल रही राजनीति और यहां तक कि विंस मैकमैहन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस प्रोमो में किए गए खुलासे इस घटना को ऐतिहासिक साबित करते हैं, जिसे लोग आने वाले कई दशकों तक याद रखेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.