Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ CM Punk की राइवलरी शुरू हो सकती है

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 27, 2023 at 12:33 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:17 AM
तीन WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ CM Punk की राइवलरी शुरू हो सकती है

लंबे समय बाद अपने होमटाउन में वापसी करते हुए CM Punk ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

WWE Survivor Series 2023 कई कारणों से एक खास इवेंट साबित हुआ है। एक तरफ रैंडी ऑर्टन ने मेन इवेंट में रिटर्न करते हुए धमाल मचाया, वहीं सीएम पंक (CM Punk) ने करीब 10 सालों के बाद वापसी करते हुए शिकागो में अपने होमक्राउड का दिल जीत लिया है।

इसी साल सितंबर में AEW से बर्खास्त हने से पहले पंक वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल थे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या WWE में वापसी के बाद भी उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन दी जाएगी या किसी अन्य सुपरस्टार के खिलाफ फ्यूड दी जाएगी। इस आर्टिकल में आइए उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं, जिनसे CM Punk की WWE में वापसी के बाद स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. WWE में रैंडी ऑर्टन से शुरू हो सकती है सीएम पंक की स्टोरीलाइन

रैंडी ऑर्टन ने WWE Survivor Series 2023 में करीब डेढ़ साल के लंबे इंतज़ार के बाद रिंग में कदम रखा है। WarGames मैच के तुरंत बाद सीएम पंक की वापसी होना और उनका रिंग की ओर घूर कर देखना संकेत दे रहा था कि उनकी स्टोरीलाइन मेंस WarGames मैच में शामिल किसी सुपरस्टार से शुरू हो सकती है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि सीएम पंक की स्टार वैल्यू से कंपनी को काफी फायदा मिलेगा और रेटिंग्स में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में सीएम पंक और रैंडी ऑर्टन के बीच 2 महान रेसलर्स की भिड़ंत ना केवल WWE के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है बल्कि इससे पंक भी बहुत अच्छी लय प्राप्त कर पाएंगे।

2. सैथ रॉलिंस से सीएम पंक की स्टोरीलाइन शुरू होने के संकेत मिले

सीएम पंक की वापसी मेंस WarGames मैच के समाप्त होने के तुरंत बाद हुई थी। उसके बाद क्या हुआ उसे टीवी पर नहीं दिखाया गया था। अब एक वीडियो सामने आई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सैथ रॉलिंस, सीएम पंक की ओर चिल्ला रहे हैं और उनकी ओर गलत इशारे भी कर रहे हैं।

काफी लोगों का मानना है कि रॉलिंस अपनी रियल लाइफ दुश्मनी की वजह से पंक पर चिल्ला रहे हैं, लेकिन कुछ फैंस के अनुसार इस सैगमेंट के जरिए सैथ रॉलिंस बनाम सीएम पंक की स्टोरीलाइन शुरू होने के संकेत दिए गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो Raw में पंक बहुत जल्द रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते दिखाई दे सकते हैं।

3. सीएम पंक और शिंस्के नाकामुरा की स्टोरीलाइन काफी दिलचस्प रह सकती है

शिंस्के नाकामुरा कई हफ्तों से WWE में रहस्य से भरे प्रोमो कट करते हुए दिखाई दिए हैं। उम्मीद की जाने लगी है कि नाकामुरा अपनी बातों के जरिए सीएम पंक की वापसी के संकेत दे रहे थे। पिछले कुछ समय में ये भी चौंकाने वाली बात रही है कि नाकामुरा ने अपने कई मैचों में GTS का इस्तेमाल किया है, जो सीएम पंक का फिनिशिंग मूव है।

नाकामुरा को एक मेन इवेंट सुपरस्टार बनने के लिए दिग्गज रेसलर्स के खिलाफ स्टोरीलाइंस की जरूरत है। चूंकि सीएम पंक इस समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी स्टार वैल्यू चरम पर है। ऐसे में उनके खिलाफ स्टोरीलाइन से नाकामुरा को बहुत फायदा मिल सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.