WWE Crown Jewel 2023: कब, कहां और कैसे देखें

इस इवेंट में कई शानदार मैच हमें देखने को मिलेंगे।
WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) का पांचवां संस्करण धमाल मचाने के लिए तैयार है, जिसका प्रसारण 4 नवंबर 2023 को सऊदी अरब के मोहम्मद अब्दू अरीना से लाइव किया जाएगा। ये दूसरा मौका होगा जब इस स्टेडियम में Crown Jewel का आयोजन किया जा रहा है।
WWE ने अभी तक आगामी पीपीवी के लिए 8 मैचों का ऐलान किया है। इवेंट की शुरुआत प्री शो में होने वाले सैमी जेन vs जेडी मैकडॉनघ मुकाबले से होगी। वहीं मेन शो में होने वाले 7 में से 5 मैचों में कोई ना कोई टाइटल दांव पर लगा होगा। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, रिया रिप्ली, रे मिस्टीरियो और इयो स्काई अपनी-अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। वहीं नॉन-टाइटल मैचों में जॉन सीना और कोडी रोड्स के रूप में बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते दिखाई देंगे।
इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि WWE Crown Jewel 2023 को भारत, यूके, अरब, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में किस चैनल और किस समय पर लाइव प्रसारित किया जाएगा?
WWE Crown Jewel 2023 को लाइव कहां और कैसे देखा जा सकता है?
WWE Crown Jewel का आयोजन 4 नवंबर 2023 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित मोहम्मद अब्दू अरीना में होगा। वहां के समयानुसार इवेंट को रात 8 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत में इवेंट को कैसे देखें?
भारत में Crown Jewel के मेन शो का लाइव प्रसारण 4 नवंबर को रात 10:30 बजे से शुरू होगा। टीवी पर शो को देखने वाले फैंस Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 1 HD पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप WWE नेटवर्क को सबस्क्राइब कर भी इवेंट के लाइव स्ट्रीम का मजा ले सकते हैं। वहीं मोबाइल और टैबलेट यूज़र्स Sony Liv एप पर Crown Jewel को लाइव देख सकते हैं।
अन्य देशों में Crown Jewel 2023 कब और कहां देखें?
संयुक्त राज्य अमेरिका
अगर आप संयुक्त राज्य अमेरिका या उससे सटे हुए इलाकों में रह रहे हैं तो ईस्टर्न समय के अनुसार इवेंट 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। वहीं पैसिफिक समय की बात करें तो Crown Jewel सुबह 10 बजे से लाइव आएगा।
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात में WWE क्राउन ज्वेल 2023, 4 नवंबर 2023 को एमबीसी और शाधिद पर स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा।
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम में WWE Crown Jewel, 4 नवंबर 2023 को TNT Sports 1 पर शाम 5 बजे से लाइव प्रसारित होगा।
कनाडा
अगर आपका निवास स्थान कनाडा है तो आप Sportsnet Now को सबस्क्राइब कर WWE Crown Jewel 2023 के लाइव प्रसारण का आनंद ले सकते हैं। वहीं कनाडा में भी अमेरिकी समयानुसार इवेंट को लाइव देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में Binge नेटवर्क पर WWE Crown Jewel का प्रसारण 5 नवंबर 2023 को सुबह 4 बजे से शुरू होगा।
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल