Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs SL Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 33, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 2, 2023 at 1:39 AM
Modified at :November 2, 2023 at 1:39 AM
IND vs SL Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 33, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

IND vs SL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

विश्व कप (World Cup 2023) का 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच (IND vs SL) मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना 7वाँ मुकाबला खेलने जा रहीं हैं। भारत को अब तक सभी 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका को अब तक सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

बता दें कि, विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने अब तक अपनी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराया है। इसके अलावा, श्रीलंका को सिर्फ नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम इस मुकाबले में भी जीत हासिल करके खुद को अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार रखना चाहेगी और सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए उनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

दूसरी ओर श्रीलंका अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसे अगले सभी मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने होंगे और फिर अन्य टीमों के हर का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, वह किसी भी हाल में यह मुकाबला जीतकर अपने आपको टॉप 7 में जगह पक्की रखना चाहेंगे, ताकि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर सकें। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिलशान मदुशंका जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

IND vs SL: मैच डिटेल्स

मैच: भारत बनाम श्रीलंका, विश्व कप 2023 का 33वां मैच

मैच की तारीख: 02 नवम्बर, 2023

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से

स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई

IND vs SL: हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 167 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को 98 और श्रीलंका को 57 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा, विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 मुकाबलों में दोनों टीमों को 4-4 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है।

IND vs SL: मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को मैच के दौरान अधिकतम तापमान 34℃ तक हो सकता है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा, नमी 50% तक रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि हवा की रफ्तार 18 किमी/घंटे तक हो सकती है।

IND vs SL: पिच रिपोर्ट

मुम्बई की पिच तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए समान रूप से मददगार होती है। यदि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करें तो वह बल्लेबाजों पर अधिक हावी हो सकते हैं। यहां पर शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के साथ बल्लेबाजों को और भी अधिक मदद मिलनी शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकता है।

IND vs SL: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, महीश थीक्षना, दुशमंथा चमीरा।

IND vs SL मैच की Dream11:

विकेटकीपर: KL Rahul, Kusal Mendis

बल्लेबाज: Rohit Sharma, Virat Kohli, Pathum Nissanka

ऑलराउंडर: Angelo Matthews, Dhananjaya De Silva

गेंदबाज: Jasprit Bumrah (VC), Kuldeep Yadav, Kasun Rajitha, Mohammed Shami

कप्तान की पहली पसंद: Rohit Sharma || कप्तान दूसरी पसंद: Virat Kohli

उप-कप्तान पहली पसंद: Dhananjaya De Silva || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Jasprit Bumrah

IND vs SL: Dream 11 Prediction - कौन जीतेगा यह मुकाबला?

भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। हालांकि, श्रीलंका भी इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अपनी जान झोंक देगी। लेकिन मजबूती और फॉर्म के आधार पर हम भारत की जीत की भविष्यवाणी करते हैं।

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.