Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Rinku Singh ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से मचाया गदर, मार-मार कर पंजाब के गेंदबाजों का किया बुरा हाल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :November 2, 2023 at 3:30 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:54 AM
Rinku Singh ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से मचाया गदर, मार-मार कर पंजाब के गेंदबाजों का किया बुरा हाल

Rinku Singh ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता।

दुनियाभर में हर जगह इस समय क्रिकेट का महाकुंभ यानी की वनडे विश्व कप 2023 अपनी चमक बिखेर रहा है। तो वहीं विश्व कप से परे भारत में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। जहां युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रहे हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रहे हैं।

बता दें IPL में कोलकाता को अपने दम पर जीत दिलाने वाले युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का बल्ला अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जमकर बोल रहा है। उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने पंजाब टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए रनों की बारिश कर दी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

Rinku Singh ने 33 गेंदों पर जड़े 77 रन:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच मैच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस मैच में उत्तर प्रदेश के तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे। लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह ने एक आतिशी पारी खेली और अपने दम पर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बता दें रिंकू ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली।

इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान रिंकू ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। इसके अलावा इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर रिंकू ने कहीं न कहीं चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचा है। इससे पहले रिंकू ने एशियन गेम्स 2023 के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया था। इस मैच में रिंकू के अलावा समीर रिजवी ने 29 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।

ऐसा रहा मैच का हाल:

मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पंजाब के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है। यूपी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करन शर्मा 14 रन, नीतीश राणा 17, रिंकू सिंह नाबाद 77 रन और समीर रिजवी ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा 170 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब की पारी शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं हुई। महज 30 रनों के स्कोर पर ही टीम ने अपने तीन टॉप बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। यूपी की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में महज तीन रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

भुवनेश्वर की कमाल की गेंदबाजी के बावजूद पंजाब ने 5 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, उनकी इस पारी ने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह और रमनदीप सिंह ने भी टीम के लिए बहुमूल्य पारियां खेली। पंजाब की टीम भले ही ये मैच जीत गई, लेकिन रिंकू ने अपनी बल्लेबाजी का जोहर दिखाते हुए हर किसी का दिल जीता।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.