Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SA vs AFG Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 42, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 10, 2023 at 3:57 AM
Modified at :November 10, 2023 at 3:57 AM
SA vs AFG Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 42, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

SA vs AFG के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

विश्व कप (World Cup 2023) का 42वां मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच (SA vs AFG) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक 8-8 मुकाबले खेल चुकी हैं और अपना 9वाँ मुकाबला खेलने जा रहीं हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका को अब तक 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान को अब तक 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका पहले ही विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड को जीत मिलने के बाद अफगानिस्तान लगभग अब इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, मार्को यांसिन और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी अहम साबित होंगे, जबकि अफगानिस्तान टीम की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी, राशिद खान, मोहम्मद नबी, नवीन-उल-हक़ और अजमतुल्लाह उमरजाई जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

SA vs AFG: मैच डिटेल्स

मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2023 का 42वां मैच

मैच की तारीख: 10 नवम्बर, 2023

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से

स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

SA vs AFG: हेड टू हेड

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है। विश्व कप 2015 में खेले गए उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल हुई थी।

SA vs AFG: मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को मैच के दौरान अधिकतम तापमान 35℃ तक रह सकता है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, नमी 41% तक रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि हवा की रफ्तार 8 किमी/घंटे तक हो सकती है।

SA vs AFG: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच एक औसत पिच मानी जाती है जहां पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद मिलती है। हालांकि, इस पिच पर तेज गेंदबाज अधिक कमाल कर सकते हैं। यहाँ पर पहली पारी का औसत स्कोर 250 रहा है। इस स्टेडियम में खेले गए 16 वनडे मुकाबलों में 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को और 8 मैचों में रन चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।

SA vs AFG: संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यांसिन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

SA vs AFG मैच की Dream11:

विकेटकीपर: Quinton de Kock, Heinrich Klaasen, Rahmanullah Gurbaz

बल्लेबाज: Rassie van der Dussen, Rahmat Shah, Ibrahim Zadran

ऑलराउंडर: Aiden Markram, Azamatullah Omarzai, Marco Jansen

गेंदबाज: Kagsio Rabada, Rashid Khan

कप्तान की पहली पसंद: Quinton de Kock || कप्तान दूसरी पसंद: Rassie van der Dussen

उप-कप्तान पहली पसंद: Marco Jansen || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rashid Khan

SA vs AFG: Dream 11 Prediction - कौन जीतेगा यह मुकाबला?

इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन देखने लायक रहा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, वह भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में 83 रनों पर आलआउट हो गए थे और 243 रनों से हार गए थे। लेकिन मजबूती और टीम संतुलन के आधार पर हम दक्षिण अफ्रीका की जीत की भविष्यवाणी करते हैं।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.