Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Exclusive: PKL 10 में बेस्ट डिफेंडर का अवॉर्ड जीतना है मेरा पहला लक्ष्य: शुभम शिंदे

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 29, 2023 at 2:52 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:26 PM
Exclusive: PKL 10 में बेस्ट डिफेंडर का अवॉर्ड जीतना है मेरा पहला लक्ष्य: शुभम शिंदे

युवा डिफेंडर ने बताया कि टीम की इस बार क्या रणनीति रहने वाली है।

मनिंदर सिंह की अगुवाई में बंगाल वॉरियर्स एक और पीकेएल सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था। बंगाल वारियर्स बीते सीजन 22 में से केवल 8 मुकाबले ही जीत पाई थी और 11 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 3 मुकाबले टाई पर समाप्त हुए थे। आखिरी पांच मैचों में चार हार मिलने की वजह से बंगाल वॉरियर्स प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। हालांकि इस बार वो चाहेंगे कि जरूर टाइटल अपने नाम किया जाए और इसके लिए उन्होंने बेहतरीन टीम भी तैयार की है।

बंगाल वॉरियर्स को इस बार डिफेंस में शुभम शिंदे से भी काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था। शुभम शिंदे भी चाहेंगे कि वो फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरे उतरें और एक बार फिर से उसी तरह का प्रदर्शन करें। नए सीजन से पहले शुभम शिंदे ने खेल नाओ से एक्सक्लूसिव बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा?

मेरे ऊपर नहीं है कोई प्रेशर

शुभम शिंदे ने पिछला सीजन भी बंगाल वारियर्स के लिए खेला था और इस बार भी टीम का हिस्सा हैं। उनके ऊपर उम्मीदों का बोझ जरूर होगा लेकिन वो अपने ऊपर कोई प्रेशर नहीं ले रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा “मेरे ऊपर ऐसा कोई प्रेशर नहीं है कि इस बार भी टीम में चुना गया हूं तो पिछले सीजन जैसा ही खेल दिखाना है। प्रैक्टिस भी हमारी इस वक्त काफी अच्छी चल रही है और कोई दबाव नहीं है।”

आगामी सीजन के लिए टीम की रणनीति

शुभम शिंदे के मुताबिक 9वें सीजन के दौरान बंगाल वारियर्स की टीम डिफेंस में थोड़ा कमजोर पड़ गई थी और इसी वजह से इस बार उस कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगामी सीजन की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा “हमारी पूरी कोशिश यही रहेगी कि सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया जाए। इस बार टीम भी काफी अच्छी है। कई सारे न्यु यंग प्लेयर टीम का हिस्सा हैं और सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। इसलिए मुझे भरोसा है कि टीम इस बार काफी अच्छा करेगी। पिछले सीजन टीम डिफेंस में थोड़ा कमजोर हो गई थी और इस बार हम इस पर काफी फोकस कर रहे हैं।”

PKL 10: इस सीजन बेस्ट डिफेंडर का जीतना है अवॉर्ड

शुभम शिंदे ने पीकेएल के 10वें सीजन के लिए एक बड़ा टार्गेट सेट कर रखा है। वो बेस्ट डिफेंडर का अवॉर्ड जीतना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा “इस बार मेरा यही टार्गेट है कि मुझे बेस्ट डिफेंडर का अवॉर्ड जीतना है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है और मेरा ड्रीम यही है कि इस बार टीम टाइटल जीते। नितिन रावल के साथ इस बार मेरा कॉर्डिनेशन काफी अच्छा बैठ रहा है।”

काशीनाथ की कोचिंग में खेलने का एक्सपीरियंस

बंगाल वारियर्स ने पीकेएल के 10वें सीजन के लिए काशीनाथ भास्करन को अपना कोच नियुक्त किया है। वो भारतीय टीम की तरफ से खेल चुके हैं और इससे पहले पीकेएल में कई टीमों की कोचिंग कर चुके हैं। शुभम शिंदे ने काशीनाथ की कोचिंग में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा “काफी अच्छा लग रहा है कि हम इस बार उनकी कोचिंग में खेल रहे हैं। वो एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं और हमारी तैयारी काफी अच्छे से करवा रहे हैं। कई सारे स्किल वो हमें इस बार सिखा रहे हैं।”

मनिंदर सिंह की कप्तानी में खेलने का अनुभव

शुभम शिंदे ने मनिंदर सिंह के कप्तानी की काफी तारीफ की और बताया कि किस तरह से प्लेयर्स को वो अपने हिसाब से खेलने की आजादी देते हैं। युवा रेडर ने कहा “मुझे मनिंदर सिंह की कप्तानी में खेलने में काफी मजा आता है। वो मेरे आइडल हैं। वो मुझे पूरी तरह से खुलकर खेलने की आजादी देते हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.