Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE सुपरस्टार्स जो Survivor Series 2023 में पहली बार वॉरगेम्स मैच लड़ेंगे

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 22, 2023 at 1:25 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:13 AM
WWE सुपरस्टार्स जो Survivor Series 2023 में पहली बार वॉरगेम्स मैच लड़ेंगे

Survivor Series 2023 कई मायनों में काफी धमाकेदार होने वाला है।

WWE के मेन रोस्टर पर वॉरगेम्स मैचों की शुरुआत 2022 में की गई थी, जहां Survivor Series पीपीवी में इस खास मुकाबले को करवाया गया था। अभी तक रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े सुपरस्टार्स वॉरगेम्स मैचों का हिस्सा बन चुके हैं।

WWE ने 2023 में भी Survivor Series वॉरगेम्स मैचों का आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया है। मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैचों में ऐसे कई सुपरस्टार्स शामिल हैं जो अब तक वॉरगेम्स मैच में लड़ते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जो Survivor Series 2023 में पहली बार वॉरगेम्स मैच लड़ रहे होंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये सुपरस्टार्स Survivor Series 2023 में लड़ेंगे अपना पहला वॉरगेम्स मैच:

1. WWE Survivor Series में पहली बार वॉरगेम्स मैच लड़ेंगी शार्लेट फ्लेयर

जैसा कि हमने आपको बताया कि WWE ने मेन रोस्टर पर Survivor Series वॉरगेम्स मैच की शुरुआत 2022 में की थी, लेकिन शार्लेट फ्लेयर उस समय ब्रेक पर थीं। वो पहली बार तो इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाईं, लेकिन 2023 में बैकी लिंच, शॉट्जी और बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर द डैमेज कंट्रोल का सामना करेंगी। शार्लेट की ताकत, उनकी टेक्निकल रेसलिंग और अनुभव उनकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

2. सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस पिछले साल Survivor Series के समय WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हुआ करते थे, जहां उन्हें ट्रिपल थ्रेट मैच में ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना था लेकिन अंत में थ्योरी के हाथों हार बैठे थे। 2023 की बात करें तो वो अपने पहले वॉरगेम्स मैच में कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, सैमी ज़ेन और जे उसो के साथ टीम बनाकर द जजमेंट डे का सामना कर रहे होंगे।

3. द जजमेंट डे

द जजमेंट डे धीरे-धीरे पहले से ज्यादा मजबूत बनता जा रहा है क्योंकि अब जेडी मैकडॉनघ टीम को जॉइन कर चुके हैं, वहीं 2023 में होने वाले वॉरगेम्स मैच मैच की बात करें तो उन्हें ड्रू मैकइंटायर का भी साथ मिलने वाला है। डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉनघ और मैकइंटायर की ये टीम कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो, सैमी ज़ेन और रैंडी ऑर्टन की टीम का सामना कर रही होगी।

4. शॉट्जी

WWE Survivor Series 2022 में शॉट्जी ने तत्कालीन Smackdown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी को चुनौती दी थी, लेकिन वो जीत दर्ज करने में नाकाम रही थीं। 2023 में होने वाले वॉरगेम्स मैच में वो बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच की बेबीफेस टीम का साथ दे रही होंगी। शॉट्जी अभी तक एक बेबीफेस रेसलर के तौर पर फैंस के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही हैं, लेकिन वॉरगेम्स मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित कर सकती हैं।

5. कायरी सेन

कायरी सेन ने साल 2021 में WWE छोड़ने का निर्णय लिया था, लेकिन Crown Jewel 2023 में उन्होंने वापसी करते हुए इयो स्काई को बियांका ब्लेयर पर जीत दिलाने में मदद की थी। कायरी सेन ने आते ही द डैमेज कंट्रोल को जॉइन कर लिया है और वो वॉरगेम्स मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। चूंकि कायरी वापसी के बाद पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट में परफॉर्म कर रही होंगी, इसलिए कहीं ना कहीं इसी मैच का प्रदर्शन तय करेगा कि उन्हें भविष्य में बड़ी स्टोरीलाइंस मिल पाएंगी या नहीं।

6. कोडी रोड्स

कोडी रोड्स Hell in a Cell 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच के बाद चोट के कारण ब्रेक पर चले गए थे। वो Survivor Series 2022 के समय रिंग में लड़ने के लिए फिट नहीं थे, इसलिए उन्हें कोई स्टोरीलाइन या मैच मिल पाना संभव नहीं था। खैर इस साल वो द जजमेंट डे के खिलाफ वॉरगेम्स मैच में अपनी टीम को लीड कर रहे होंगे, जहां उन्हें रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, सैमी जेन और जे उसो का साथ मिल रहा होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि द अमेरिकन नाइटमेयर अपनी लीडरशिप में टीम को जीत दिला पाते हैं या नहीं।

7. रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन मई 2022 में एक टैग टीम मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से कमर में चोट की समस्या से जूझते आ रहे थे। पिछले कुछ हफ्तों से कयास लगाए जा रहे थे कि द वाइपर WWE Survivor Series 2023 के मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का साथ दे सकते हैं और इस हफ्ते Raw में कोडी रोड्स ने ऐलान भी कर दिया है कि ऑर्टन उनकी टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ऑर्टन की वापसी धमाकेदार रहने वाली है और ये भी देखना दिलचस्प होगा कि वो जे उसो के साथ टीम बनाकर काम कर पाते हैं या नहीं क्योंकि मई 2022 में जे उसो ने ही उन्हें चोटिल किया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.