Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

बर्थडे के दिन Virat Kohli ने रचा इतिहास, 49वां शतक ठोक कर ली सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 6, 2023 at 12:09 AM
Modified at :November 6, 2023 at 12:10 AM
बर्थडे के दिन Virat Kohli ने रचा इतिहास, 49वां शतक ठोक कर ली सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

विराट ने अपने 35वें बर्थडे के मौके पर ये खास उपलब्धि हासिल की।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 05 नवम्बर 2023 को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने इस जन्मदिन को यादगार बनाते हुए विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 101* रनों की शानदार पारी खेली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा और अपने वनडे करियर का 49वाँ शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा छठे ओवर में 24 गेंदों 40 रन बनाकर आउट हुए थे, जिसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे थे।

11वें ओवर में शुभमन गिल (24) के आउट हो जाने के बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर (77) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी भी की। हालांकि, कोहली में अंत तक टिके रहे और 119 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 49वाँ शतक भी लगाया। उन्होंने इस मुकाबले में 121 गेंदों पर 101* रनों की नाबाद पारी खेली।

Virat Kohli ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी:

यह तो आप सभी को अवश्य ही मालूम होगा कि वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। उन्होंने अपने करियर में इस फॉर्मेट में कुल 49 शतक लगाए थे। अब विराट कोहली ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब वह भी वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।

विराट कोहली के अब तक के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 289 मैचों की 277 पारियों में 58.48 की औसत से 13,626 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 70 अर्धशतक और 49 शतक भी जड़े हैं। यह भी बता दें कि, वह वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर और ओवरऑल सूची में सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), कुमार संगकारा (14,234 रन) और रिकी पोंटिंग (13,704 रन) के बाद चौथे स्थान पर हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

विराट कोहली*, सचिन तेंदुलकर (भारत) - 49 शतक

रोहित शर्मा (भारत) - 31 शतक

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 30 शतक

सनथ जयसूर्या (दक्षिण अफ्रीका) - 28 शतक

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) - 27 शतक

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.