Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 18, 2023 at 6:56 PM (GMT+5:30)
Modified at :January 14, 2024 at 1:10 AM (GMT+5:30)
टॉप पांच मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं

इन रेसलर्स की प्रतिभा ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है।

WWE ने बहुत लंबे समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है। यहां रेसलर्स का आना-जाना लगा रहता है। कभी नए रेसलर्स डेब्यू करते हैं तो कोई सुपरस्टार कई सालों के बाद वापसी करता है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि यहां कम्पटीशन का लेवल बहुत ऊंचा है, इसलिए WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना आसान नहीं है।

मौजूदा रोस्टर में ऐसे कई रेसलर्स काम कर रहे हैं, जिनका भविष्य फिलहाल उज्जवल दिखाई दे रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये सुपरस्टार WWE वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं:

5. सैमी जेन

सैमी जेन ने Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था, लेकिन द उसोज़ के दखल के कारण जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। दुर्भाग्यवश उसके बाद जेन का किरदार कमजोर पड़ता जा रहा है। द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में आकर जेन ने साबित कर दिया था कि वो किसी भी किरदार में टॉप लेवल का परफॉरमेंस दे सकते हैं। इतने प्रतिभाशाली रेसलर को फैंस कम से कम एक बार वर्ल्ड चैंपियन बनते जरूर देखना चाहेंगे।

4. जे उसो

द ब्लडलाइन का एंगल साल 2020 में शुरू हुआ था और असल में रोमन रेंस ने अपना सबसे पहला टारगेट जे उसो को बनाया था। इसलिए ये कहना गलत नहीं कि इस ऐतिहासिक स्टोरीलाइन की शुरुआत जे उसो से हुई थी। जे उसो ने अपने करियर में एक महान टैग टीम रेसलर के रूप में विरासत कायम की है, लेकिन अब उनके पास एक सिंगल्स सुपरस्टार बनने का मौका है।

उन्होंने Summerslam 2023 में रोमन रेंस को कड़ी टक्कर देकर साबित किया था कि वो सिंगल्स मैचों में भी अच्छा कर सकते हैं। इससे पहले भी कई महान टैग टीम सुपरस्टार्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है और अब जे उसो का Raw में सिंगल्स रेसलर के तौर पर लोकप्रियता बटोरना दर्शाता है उन्हें भी भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनना चाहिए।

3. राकेल रॉड्रिगेज

राकेल रॉड्रिगेज़ कुछ समय पहले तक WWE में लिव मॉर्गन के साथ टीम बनाकर काम कर रही थीं और उनकी ये जोड़ी विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनी। इस दौरान मॉर्गन को चोट आई थी, जिसके बाद रॉड्रिगेज़ एक टॉप सिंगल्स रेसलर के रूप में उभर कर सामने आई हैं। उन्हें 2024 विमेंस Royal Rumble मैच में जीत की प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है, वहीं हाल ही में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने फैंस का दिल जीतने में भी सफलता पाई थी। इसलिए इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अच्छी बुकिंग रॉड्रिगेज को एक टॉप विमेंस सुपरस्टार बना सकती है।

2. एलए नाइट

एक समय था जब एलए नाइट के नाम से बहुत कम लोग वाकिफ थे, लेकिन मेन रोस्टर पर आने के बाद उनका करियर बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ा है। वो केवल एक साल के अंदर कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। इस बीच द ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन ने उन्हें पहले से भी ज्यादा बड़ा सुपरस्टार बना दिया है।

Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को चैलेंज करना और Fastlane 2023 में जॉन सीना के साथ टीम बनाकर मैच लड़ने से भी उन्हें बहुत फायदा हुआ है। सबसे अच्छी बात ये है कि वो अपनी माइक और इन-रिंग स्किल्स से फैंस का लगातार दिल जीत रहे हैं। अगर फैंस उन्हें ऐसे ही समर्थन देते रहे तो उन्हें भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

1. कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने जब Wrestlemania 38 में WWE में वापसी की तब उन्होंने कहा था कि वो यहां अपने पिता का WWE चैंपियन बनने का सपना पूरा करने आए हैं। उन्होंने Wrestlemania 39 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए। उसके बाद ब्रॉक लैसनर ने भी रोड्स के प्रति सम्मान दिखाया था, जो दर्शा रहा था कि द अमेरिकन नाइटमेयर WWE के टॉप बेबीफेस बन चुके हैं।

रोड्स अपनी स्टोरीटेलिंग स्किल्स से लोगों को प्रभावित करते आए हैं और साबित कर चुके हैं कि वो कंपनी के टॉप बेबीफेस होने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसी कारण लोग उन्हें एक फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देख रहे हैं और वो चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के हकदार भी हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.