Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप आठ WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2023 में धमाकेदार वापसी की

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 29, 2023 at 7:20 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:26 PM
टॉप आठ WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2023 में धमाकेदार वापसी की

इन सुपरस्टार्स ने वापसी करके रेसलिंग फैंस को उत्साह से भर दिया।

साल 2023 WWE और उसके फैंस के लिए कई दिलचस्प घटनाओं से भरा रहा है। खासतौर पर TKO Group Holdings के गठन के बाद सुपरस्टार्स की वापसी पर काफी ध्यान दिया गया है। वहीं उससे पहले भी ट्रिपल एच ने कई सुपरस्टार्स की वापसी करवाई और कई उभरते हुए स्टार्स को पुश देने का फैसला लिया था। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन टॉप 8 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने 2023 में WWE में वापसी की है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

8. कार्लिटो ने WWE में लंबे समय बाद की थी वापसी

Carlito WWE

कार्लिटो को साल 2010 में WWE ने रिलीज कर दिया था। वो 2023 में पहली बार Backlash पीपीवी में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने बैड बनी को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ जीत दर्ज करने में मदद की थी। मगर उनका फुल-टाइम रिटर्न Fastlane 2023 में हुआ, जहां उन्होंने LWO के साथ आकर बॉबी लैश्ले और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स की टीम को मात दी थी। वो अभी LWO का हिस्सा हैं और सैंटोस इस्कोबार ने हाल ही में उन्हें चोटिल कर दिया था।

7. बुकर टी

बुकर टी ने अपना आखिरी मैच साल 2012 में लड़ा था और उन्हें रेसलिंग रिंग से दूर रहते हुए 10 सालों से भी ज्यादा समय बीत चुका था। उनकी उम्र 57 साल हो चुकी थी, इसलिए जब उन्होंने 2023 मेंस Royal Rumble मैच में एंट्री ली तो क्राउड चौंकने के अलावा खुशी से झूम उठा था। उन्होंने रिंग में 21वें स्थान पर एंट्री ली थी, लेकिन एक मिनट भी रिंग में नहीं टिक पाए थे। उन्हें गुंथर ने एलिमिनेट किया था।

6. आर-ट्रुथ

आर-ट्रुथ पिछले साल नवंबर महीने में NXT में एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वो करीब एक साल बाद आखिरकार WWE Survivor Series 2023 में नजर आए, जहां उनके कॉमेडी सैगमेंट ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने उस सैगमेंट में वापसी की, जब बैकस्टेज Ruffles चिप्स को लेकर बहस चल रही थी। उन्हें स्क्रीन पर देखकर फैंस ने बहुत शानदार रिएक्शन दिया था।

5. कायरी सेन

Kairi Sane WWE

कायसी सेन ने साल 2021 में WWE छोड़ दी थी, जिसके बाद वो कंपनी के लिए एम्बेसडर के रूप में काम करती रहीं। आपको याद दिला दें कि Crown Jewel 2023 में इयो स्काई को बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। उस मैच में कायरी सेन ने स्काई को चैंपियनशिप डिफेंड करने में मदद की थी। वो अब द डैमेज कंट्रोल की मेंबर बन चुकी हैं, जिसमें उन्हें स्काई के अलावा असुका, डकोटा काई और बेली का भी साथ मिल रहा है।

4. पैट मैकेफी

पैट मैकेफी बहुत कम समय में WWE में किसी सेलिब्रिटी सुपरस्टार जैसा दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें अपनी बेहद मनोरंजक कमेंट्री के लिए जाना जाता है और उन्होंने Royal Rumble 2023 में माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स को जॉइन कर इवेंट को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने Wrestlemania 39 में इन-रिंग रिटर्न भी किया, जहां उन्होंने द मिज़ को हराकर फैंस का दिल जीता था।

3. रैंडी ऑर्टन

Randy Orton WWE

रैंडी ऑर्टन साल 2022 के मई महीने में द उसोज़ के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप मैच के बाद चोटिल होने के कारण ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने Survivor Series 2023 में मेंस WarGames मैच में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो और सैमी जेन का साथ देकर द जजमेंट डे के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ये डेढ़ साल बाद पहला मौका रहा जब उन्होंने WWE रिंग में वापसी की थी। सबसे अच्छी बात ये रही कि उनकी बॉडी बहुत अच्छी शेप में नजर आ रही है।

2. द रॉक

The Rock WWR

द रॉक ने 15 सितंबर, 2023 के Smackdown एपिसोड में वापसी कर प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। पैट मैकेफी और ऑस्टिन थ्योरी के बीच रिंग में बहस चल रही थी, तभी द रॉक के म्यूजिक को सुनकर क्राउड खुशी से झूम उठा था। उन्होंने रिंग में थ्योरी को रॉक बॉटम लगाकर फैंस का दिल जीता और उसके बाद मैकेफी ने थ्योरी को पीपल्स एल्बो लगाकर फैंस के लिए उस लम्हे को यादगार बनाया

1. सीएम पंक

CM Punk return WWE

WWE Survivor Series 2023 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और उनके साथियों ने द जजमेंट डे और ड्रू मैकइंटायर की जोड़ी को परास्त किया था। इस मैच के तुरंत बाद जैसे ही सीएम पंक का थीम सॉन्ग बजा, वैसे ही शिकागो के क्राउड ने होमटाउन हीरो पंक को जबरदस्त तरीके से चीयर करना शुरू कर दिया था। पंक की वापसी को मिला रिएक्शन बयां कर रहा था कि फैंस आज भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.