Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BEN vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 40, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 25, 2023 at 7:30 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 25, 2023 at 7:30 AM (GMT+5:30)
BEN vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 40, पीकेएल 10

BEN vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

चेन्नई के एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में खेला जा रहा प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का चौथा लेग अब अपने आखिरी चरण पर पहुचं गया है और अंत के दिनों में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इस सीजन की एक और बड़ी जंग में बंगाल वॉरियर्स के सेनापति मनिंदर सिंह और दबंग दिल्ली की शान नवीन कुमार एक दूसरे के खिलाफ टकराने जा रहे हैं।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच – बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली

तारीख – 25 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे

स्थान – चेन्नई

BEN vs DEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 40वां मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली के बीच चेन्नई में स्थिति एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में 25 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।

इस सीजन में मिल रही लगातार सफलता के बाद बंगाल वॉरियर्स की गाड़ी को एक बार फिर से विराम लगा है। बंगाल की टीम ने इस सीजन में अभी तक 7 मुकाबलों में हिस्सा लिया हैं जिसमें 3 में उनको जीत मिली है वहीं 2 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा।

यू मुम्बा के विरुद्ध अपने पिछले मुकाबले में सातवें सीजन की विजेता टीम बंगाल वॉरियर्स को 39-37 से इस सीजन की अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी थी। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस को खुश करके इस सीजन में एक और सुपर 10 लगा दिया है लेकिन वो फिर भी टीम को चौथी दिलाने में सफल नही हो पाए।

प्रो कबड्डी लीग की चैंपियन रही दबंग दिल्ली की नवीन कुमार के नेतृत्व में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रो कबड्डी सीजन 10 के कारवां में टीम ने कुल 5 मुकाबले ही खेले हैं जिसमें से दो में तो उनको जीत हासिल हुई है वहीं तीन मैचों में टीम को नजदीकी हार मिली हैं।

पुणेरी पलटन के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम को 30-23 से मैच को हारना पड़ा था। इस सीजन टीम का डिफेंस बाकि मैचों की तरह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम हो रहा है, टीम को बैलेंस देने के लिए कोच और कप्तान लगातार खेरबदल कर रहे हैं लेकिन वे भी एक अच्छी स्टार्टिंग 7 को चुन नही पा रहे हैं। अब कप्तान नवीन कुमार अपने छठे मुकाबले को जीतकर दिल्ली एनसीआर की तरफ रुख करने के लिए क्या तरकीब आजमाते है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

BEN:

मनिंदर सिंह, वैभव गर्जे, दर्पण, श्रीकांत जाधव, नितिन कुमार, शुभम शिंदे, आदित्य एस

DEL:

मीतू शर्मा, मोहित, हिम्मत अंतिल, आशु मलिक, मंजीत, योगेश, आशीष

BEN vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- विशाल, शुभम, योगेश, दर्पण, आशु

कप्तान- नवीन

उपकप्तान- मनिंदर

BEN vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- सागर, साहिल, जयदीप, अभिषेक, हिमांशु नरवाल

कप्तान- मनिंदर

उपकप्तान- शुभम

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.