Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल (PKL) इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले टॉप पांच रेडर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 11, 2023 at 6:11 PM (GMT+5:30)
Modified at :December 14, 2023 at 12:41 PM (GMT+5:30)
पीकेएल (PKL) इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले टॉप पांच रेडर

प्रो कबड्डी लीग की लोकप्रियता में इन रेडर्स का बहुत बड़ा हाथ है।

कबड्डी में रेडिंग डिपार्टमेंट का काफी ज्यादा महत्व होता है। एक कबड्डी टीम का स्टार रेडर वो होता है जो रेड करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है और उसको अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट लेने का काम सौंपा जाता है। प्रो कबड्डी लीग (PKL) के इतिहास में कई रेडर्स ने अपने सफल प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाई है। इन रेडर्स ने ही पीकेएल की लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ाया है और कबड्डी के खेल का मजा भी दोगुना किया है।

अगर हम प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की बात करें तो इस बार सीजन की शुरुआत होते ही रेडरों ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। पवन सहरावत से लेकर अजिंक्य पवार तक सभी ने अपनी टीमों के लिए अभी तक सर्वाधिक पॉइंट हासिल किए हैं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम बात करेंगे उन टॉप रेडर्स के बारे में, जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल करके अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इन रेडर्स के नाम दर्ज है PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट:

पवन सहरावत

हाल ही में एशियाई खेलों में वापसी करने वाले भारतीय दल और मौजूदा समय में तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने पीकेएल सीजन 10 में पटना पाइरेट्स के खिलाफ मुकाबले में अपने 1000 पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही पवन के नाम अभी तक 108 मैचों में कुल 1019 रेड पॉइंट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, उनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है की वह बहुत जल्द इस सूची में दिग्गज रेडर्स को पछाड़ते हुए आगे निकल जाएंगे।

दीपक हुड्डा

प्रो कबड्डी लीग में अव्वल दर्जे के ऑलराउंडर कहे जाने वाले दीपक हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग में काफी टीमों की तरफ से आगे रहकर रेड में पॉइंट हासिल करने की कमान संभाली है, दीपक हुड्डा ने अपने पीकेएल के पूरे करियर में कुल 157 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1020 पॉइंट हासिल किए हैं, इसके साथ ही वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं।

राहुल चौधरी

प्रो कबड्डी लीग के पोस्टर बॉय राहुल चौधरी इस बार पीकेएल सीजन 10 में अभी तक काफी शांत चल रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से राहुल मेट पर आकर खेलते हैं उस हिसाब से वह मैच का रुख पल भर में अपनी टीम की तरफ मोड़ने का दम रखते हैं। राहुल चौधरी का प्रो कबड्डी लीग में अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा है प्रो कबड्डी लीग में सबसे पहले 800 पॉइंट लेने वाले राहुल चौधरी पहले खिलाड़ी बने थे। राहुल ने अभी तक कुल 152 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1041 रेड पॉइंट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मनिंदर सिंह

प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में नंबर 2 के पायदान पर मौजूदा समय में बंगाल वारियर्स के सबसे सफल रेडर मनिंदर सिंह आते हैं। मनिंदर सिंह मेट पर अपनी फुर्ती और ताकत के लिए जाने जाते हैं और यही उनकी सफलता का राज भी है। मनिंदर सिंह ने अपने प्रो कबड्डी लीग करियर में कुल 125 मुकाबलों में भाग लिया है, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1261 रेड पॉइंट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वह 1200 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं।

परदीप नरवाल

जब भी प्रो कबड्डी लीग के सफल रेडरों की चर्चा होगी, तब-तब परदीप नरवाल का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। इस खिलाड़ी ने पीकेएल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। परदीप नरवाल कहे या फिर ‘डुबकी किंग’ ये खिलाड़ी अलग ही दर्जे का है, जिसे रोकना हर किसी के बस की बात नहीं है। जैसा की आप जानते ही होंगे पटना पाइरेट्स को लगातार खिताब जितवाने में परदीप का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

पिछले सीजन भी परदीप नरवाल के दम पर यूपी योद्धाज की टीम प्लेऑफ तक पहुचं पाई थी। परदीप नरवाल ने अपने पीकेएल करियर में कुल 156 मुकाबले खेलें हैं, जिसमें उन्होंने न जाने कितने रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 1588 रेड पॉइंट हासिल करने का कारनामा किया है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.