Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

MUM vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 38, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 24, 2023 at 7:30 AM
Modified at :December 24, 2023 at 7:30 AM
MUM vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 38, पीकेएल 10

MUM vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में एक और शानदार मुकाबला यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स के बीच चेन्नई के गढ़ में होने जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 बंगाल वॉरियर्स के लिए काफी शानदार गुजर रहा है। वहीं दूसरी तरफ यू मुम्बा ने भी बड़े सितारों के बिना सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की यू मुम्बा Vs बंगाल वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स

तारीख – 24 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे

स्थान – चेन्नई

MUM vs BEN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 38वां मुकाबला यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स के बीच चेन्नई में स्थिति एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में 24 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में यू मुम्बा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यू मुम्बा ने सीजन 10 में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको तीन में जीत हासिल हुई है, वहीं अन्य दो मुकाबलों में उन्हें करीबी हार का सामना करना पड़ा है। तमिल थलाइवाज के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा की टीम को 46-33 से जीत हासिल हुई थी। यू मुम्बा के दोनों ही स्टार रेडर गुमान सिंह और आमिरमोहम्मद इस सीजन में अभी तक शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

बंगाल वॉरियर्स के लिए ये सीजन अभी तक उनके पीकेएल इतिहास का सबसे बेस्ट सीजन बनकर उभरा है। बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको तीन मैचों में जीत हासिल हुई है, वहीं सिर्फ एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। यूपी योद्धा के विरुद्ध अपने पिछले मुकाबले में बंगाल वारियर्स 37-37 से ड्रा खेलना पड़ा था। बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह और युवा रेडर नितिन कुमार ने अभी तक रेडिंग में शानदार प्रदर्शन करके टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

MUM:

रिंकू एचसी, सुरिंदर सिंह (कप्तान), महेंद्र-सिंह, सोमबीर, विश्वनाथ-वी, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, गुमान सिंह

BEN:

शुभम शिंदे, वैभव गर्जे, दर्पण चौहान, नितिन कुमार धनखड़, आदित्य एस शिंदे, मनिंदर सिंह (कप्तान), श्रीकांत जाधव

MUM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

MUM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- महेंद्र, शुभम, नितिन, आमिरमोहम्मद, गुमान

कप्तान- मनिंदर सिंह

उपकप्तान- रिंकू

MUM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

MUM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- रिंकू, नितिन, आमिरमोहम्मद, श्रीकांत, गुमान

कप्तान- मनिंदर सिंह

उपकप्तान- रिंकू

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.