Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PAT vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 27, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 17, 2023 at 7:30 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 27, 2023 at 5:41 PM (GMT+5:30)
PAT vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 27, पीकेएल 10

PAT vs JAI के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का तीसरा लेग पुणे के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहा है। पहले और दूसरे लेग के बाद पीकेएल 10 का कारवां पुणे के अंदर 15 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक मौजूद रहेगा। तीसरे लेग में अब दो मौजूदा कबड्डी स्टार्स यानी की अर्जुन देशवाल और सचिन तंवर के बीच भिड़ंत होने का समय आ गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए मैच विजेता बनकर उभरे हैं, ऐसे में इन दो सितारों की टक्कर काफी रोमांचक और दिलचस्प होने वाली है।

आइए जानते हैं, पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

PAT vs JAI पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 27वां मुकाबला पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच पुणे में मौजूद बैडमिंटन हॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा। तीन बार की पीकेएल विजेता पटना पाइरेट्स के लिए इस सीजन की राह कुछ समय के लिए अच्छी तो बाकि के लिए खराब रही है, पटना पाइरेट्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में उनकी जीत हासिल हुई वहीं पिछले दोनों ही मुकाबले उनको हारने पड़े। यू मुंबा के विरूद्ध पुणे में ही पटना पाइरेट्स की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला 42-40 से हारना पड़ा।

पटना के पुराने रेडर मंजीत सिंह इस सीजन कुछ अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं हालांकि सचिन तंवर लगातार पॉइंट्स लाने में कामयाब रहे हैं लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई अन्य रेडर मौजूद नही है। वहीं डिफेंस में भी कृष्ण के अलावा अन्य कोई डिफेंडर पिछले दोनों ही मुकाबलों में शांत रहे हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में पहले जीत के बाद एक बार फिर से जयपुर पिंक पैंथर्स की गाड़ी जीत की पटरियों से उतर गई है। जयपुर की टीम ने पीकेएल सीजन 10 में अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में उनको जीत नसीब हुई है वहीं अन्य दो में उनको करारी हार झेलनी पड़ी है। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को मात्र 2 पॉइंट्स से हार झेलनी पड़ी।

पीकेएल सीजन 10 के अंदर जयपुर के चारों ही मुकाबलों में अर्जुन देशवाल के अलावा अन्य कोई भी रेडर अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया है। पोस्टर बॉय राहुल चौधरी भी इस सीजन काफी फिके नजर आ रहे हैं हालांकि पिछले सीजन के सबसे बेस्ट डिफेंडर अंकुश राठी अपनी फॉर्म में वापिस आ गए हैं और ये जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए काफी अच्छी खबर है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

PAT:

सी साजिन सी, नीरज-कुमार, कृष्ण ढुल, अंकित, सचिन तंवर, मंजीत, मुरुगथामुथ सुधाकर

JAI:

शॉल कुमार, रेजा मीरबाघेरी, अंकुश जूनियर, सुनील-कुमार, अर्जुन देशवाल, वी अजित कुमार, राहुल चौधरी

मैच डिटेल्स

मैच – पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख – 17 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे

स्थान – पुणे

PAT vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 1

PAT vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- नीरज, कृष्ण, सुनील, अंकित, सचिन

कप्तान- अर्जुन देशवाल

उपकप्तान- अंकुश

PAT vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 2

PAT vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- नीरज, अंकुश, सुनील, अंकित, मंजीत

कप्तान- सचिन तंवर

उपकप्तान- अर्जुन देशवाल

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.