Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: मनिंदर सिंह ने रचा इतिहास, पीकेएल में 1300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 24, 2023 at 11:28 PM
Modified at :December 24, 2023 at 11:28 PM
PKL 10: मनिंदर सिंह ने रचा इतिहास, पीकेएल में 1300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

दिग्गज रेडर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन (PKL 10) के दौरान एक बड़ा कारनामा किया। मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास में 1300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा यू मुम्बा के खिलाफ मैच में किया। इस मैच से पहले मनिंदर सिंह के 128 मैचों में 1292 प्वॉइंट थे और उन्हें 1300 का आंकड़ा हासिल करने के लिए सिर्फ आठ प्वॉइंट की जरूरत थी और मनिंदर सिंह ने सुपर-10 लगाकर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं

मनिंदर सिंह की अगर बात करें तो पीकेएल में 1300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले वो सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा ये कारनामा परदीप नरवाल ने किया है, जो पीकेएल इतिहास के सबसे सफल रेडर भी हैं। परदीप नरवाल के पीकेएल में कुल 1611 प्वॉइंट हैं और मनिंदर सिंह के भी अब 1300 से ज्यादा प्वॉइंट हो गए हैं।

मनिंदर सिंह पिछले कई सीजन से बंगाल वारियर्स की टीम का ही हिस्सा थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को सातवें सीजन में पीकेएल का टाइटल जिताया था और उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। अब एक और बड़ा कारनामा उन्होंने कर दिखाया है और पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर बन गए हैं।

परदीप नरवाल के नाम है सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि परदीप नरवाल पीकेएल में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400 और 1500 रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा पीकेएल इतिहास में मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा, पवन सेहरावत और राहुल चौधरी के ही 1000 से ऊपर रेड प्वॉइंट्स हैं। वैसे अगर पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। नवीन कुमार, अजय ठाकुर, सचिन तंवर, विकाश कंडोला और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.