PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 39 तक
आज खेले गए दोनों मैचों में काफी ज्यादा रोमांच और एक्शन देखने को मिला।
24 दिसंबर को हुए PKL 10 के दोनों मैचों में कांटेदार टक्कर देखने को मिली। पहले यू मुम्बा ने बंगाल वॉरियर्स को 39-37 के स्कोर से हराया है, वहीं दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगू टाइटंस को 33-31 के स्कोर से मात दी है।
इन दोनों मैचों में सुपर-10 से लेकर हाई-5 भी देखने को मिले। मनिंदर सिंह और पवन सहरावत जैसे टॉप रेडर्स ने सुपर-10 स्कोर किए, वहीं हर्ष लाड, महेंद्र सिंह और अजीत पवार की ओर से डिफेंस में हाई-5 देखने को मिले। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की 24 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत के बाद यू मुम्बा के 6 मैचों में 4 जीत के बाद 21 अंक हो गए हैं और ये टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं बंगाल 22 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स के अब 8 मैचों में 3 जीत के बाद 19 पॉइंट हो गए हैं और ये टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर मौजूद है। वहीं तेलुगू टाइटंस की ये 7 मैचों में छठी हार रही और टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने वाले तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत अब 76 पॉइंट्स के साथ ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूपी योद्धाज़ के सुरेंदर गिल हैं, जिनके 75 रेड पॉइंट्स हैं। वहीं यू मुम्बा के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
1. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 76 पॉइंट्स
2. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 75 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 72 पॉइंट्स
4. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 64 पॉइंट्स
5. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 62 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं लेकिन तेलुगू टाइटंस के खिलाफ 7 महत्वपूर्ण टैकल करने वाले बेंगलुरु बुल्स के खिलाड़ी सुरजीत की टॉप-5 में एंट्री हो गई है। इस सूची में पहले स्थान पर अब भी बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे बने हुए हैं, जिनके नाम 25 टैकल पॉइंट्स हैं।
1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 25 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 23 पॉइंट्स
3. नितेश कुमार (यूपी योद्धा) – 22 पॉइंट्स
4. सुरजीत सिंह (बेंगलुरु बुल्स) – 21 पॉइंट्स
5. फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स) – 20 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
