Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :January 1, 2024 at 8:15 AM
Modified at :January 1, 2024 at 8:15 AM
PKL 10: यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) में यूपी योद्धा की टीम होम लेग का अपना तीसरा मुकाबला तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के साथ खेलेगी। यूपी योद्धा के लिए ये मुकाबला खास होगा, क्योंकि टीम के कप्तान परदीप नरवाल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। पटना की तरफ से खेलकर ही परदीप नरवाल सुपरस्टार प्लेयर बने थे और अब वो अपनी इस टीम को हराने के लिए मैदान में उतरेंगे।

पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन अभी तक 50-50 रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार मैचों में जीत मिली है और चार ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अच्छी बात ये है कि टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। हरियाणा स्टीलर्स को टीम ने काफी बड़े अंतर से हराया था और इसी वजह से उनके हौंसले बुलंद होंगे। एक जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच – यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स

तारीख – 1 Jan 2024, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – नोएडा

UP vs PAT हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 13

यूपी योद्धा ने जीता – 5

पटना पाइरेट्स ने जीता – 7

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 4745

न्यूनतम स्कोर – 20-27

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.