Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 TAM vs BLR Head to Head: तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 30, 2023 at 7:09 PM
Modified at :December 30, 2023 at 7:09 PM
PKL 10 TAM vs BLR Head to Head: तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

बुल्स की टीम पूरी तरह से अभी तक हावी रही है।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का 50वां मैच तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स के बीच होगा। दोनों ही टीमों की स्थिति टूर्नामेंट में कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। सबसे खराब परफॉर्मेंस तमिल थलाइवाज का रहा है जो लगातार पांच मुकाबले हार चुके हैं। अपने होम लेग के वो चारों ही मुकाबले हार गए और अभी तक कुल मिलाकर वो छह मैच हार चुके हैं। ऐसा लगता है कि कोच अशन कुमार लगातार हार की वजह से पैनिक भी कर चुके हैं, क्योंकि लगातार कई सारे खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है। टीम में काफी फेरबदल हो रहे हैं।

बेंगलुरू बुल्स को भी अभी तक कई मैचों में हार मिल चुकी है और इसी वजह से इस मैच पर काफी कुछ डिपेंड करेगा। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स के बीच पिछले सीजन हुए मैचों में बुल्स की टीम पूरी तरह से हावी रही थी। दोनों ही टीमों ने आपस में दो मैच खेले थे और इन दोनों ही मुकाबलों में बेंगलुरू बुल्स ने जीत हासिल की थी। ऐसे में थलाइवाज इस सीजन हिसाब चुकता करना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें पूरी तरह से बेंगलुरू बुल्स का पलड़ा भारी रहा है। थलाइवाज की टीम बिल्कुल भी बुल्स को चुनौती नहीं दे पाई है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैच बेंगलुरू बुल्स ने जीते हैं और सिर्फ दो ही मैचों में तमिल थलाइवाज ने जीत हासिल की है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई नहीं हुआ है और इससे पता चलता है कि बुल्स की टीम कितना आगे रही है।

TAM vs BLR हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 12

तमिल थलाइवाज ने जीता – 2

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 10

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 42-48

न्यूनतम स्कोर – 21-24

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.