Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: महाराष्ट्रियन डर्बी में पुनेरी पलटन के सामने यू मुम्बा की चुनौती

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 7, 2023 at 7:00 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:34 PM
PKL 10: महाराष्ट्रियन डर्बी में पुनेरी पलटन के सामने यू मुम्बा की चुनौती

दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक जीत हासिल की है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का के 10वें सीजन (PKL 10) का 13वां मुकाबला पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पुनेरी पलटन और सीजन-2 की चैंपियन यू-मुम्बा के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और जबरदस्त तरीके से अपने अभियान का आगाज किया था। हालांकि यू मुम्बा को अपने दूसरे मैच में काफी करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम चाहेगी कि पुनेरी पलटन को हराकर दूसरी जीत दर्ज की जाए।

वहीं पुनेरी पलटन ने अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर फाइनल का बदला लेने की कोशिश की थी और उनकी निगाहें भी सीजन की दूसरी जीत पर होंगी। ऐसे में एक जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किस खिलाड़ी से सबकी उम्मीदें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन ने जयपुर को 37-33 से हराकर अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि हर एक खिलाड़ी फॉर्म में दिखाई दे रहा है। असलम ईनामदार ने पहले ही मैच में सुपर-10 लगाकर अपने इरादे दर्शा दिए हैं। वहीं मोहित गोयत से उन्हें काफी अच्छा सपोर्ट मिला था। डिफेंस की अगर बात करें तो मोहम्मदरेजा शादलू ने हाई-फाइव लगाकर अपने चयन के फैसले को सही साबित किया है। कुल मिलाकर पुनेरी पलटन की टीम ने पिछले सीजन जहां पर खत्म किया था, ऐसा लगता है कि वहीं से शुरुआत की है और टीम काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, पंकज मोहिते, मोहित गोयत, गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा चियानेह।

PKL 10: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू-मुम्बा ने गुजरात जायंट्स को उनके होम ग्राउंड में कड़ी टक्कर दी थी लेकिन आखिरी कुछ सेकेंड में की गई गलती ने उन्हें मैच हरवा दिया। यू-मुम्बा के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस खुद पर काबू रखे। कप्तान सुरिंदर सिंह को एडवांस टैकल से बचना होगा। गुमान सिंह और आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन गिरीश एर्नाक, रिंकू और सुरिंदर सिंह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। महेंद्र सिंह ने जरूर हाई-फाइव लगाया था। इसी वजह से टीम के कोच गुलामरेजा डिफेंस पर काफी ज्यादा ध्यान देना चाहेंगे।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुमान सिंह, सुरिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, वी विश्वनाथ, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, रिंकू और गिरीश एर्नाक।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यू-मुम्बा की टीम में सारी निगाह ईरानियन रेडर आमिरमोहम्मद जफरदानेश पर होगी। जिस तरह से उन्होंने अभी तक दो मैचों में खेल दिखाया है। उसकी वजह से उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। वहीं पुनेरी पलटन की टीम असलम ईनामदार और मोहम्मदरेजा शादलू से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। मोहित गोयत के ऊपर भी निगाहें होंगी।

सफलता का मंत्र

अगर पुनेरी पलटन को एक बार फिर जीत हासिल करनी है तो फिर डिफेंस में शादलू के अलावा बाकी डिफेंडर्स को भी योगदान देना होगा। टीम केवल सिर्फ एक डिफेंडर पर ही निर्भर नहीं रह सकती है। वहीं यू-मुम्बा के लिए जरूरी है कि डिफेंडर्स अपने आप पर काबू रखें। कई बार गैर जरूरी टैकल के चक्कर में टीम मल्टीप्वॉइंट दे देती है और इससे बचकर रहना होगा।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें यू-मुम्बा का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 20 मैच खेले हैं और इस दौरान पुनेरी पलटन ने आठ और यू-मुम्बा ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। तो यहां पर यू-मुम्बा की टीम आगे रही है और पुनेरी पलटन की टीम इस आंकड़े को सुधारना चाहेगी।

क्या आप जानते हैं?

यू-मुम्बा के युवा रेडर आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था और इस मुकाबले में वो अपने ही देश के दिग्गज डिफेंडर मोहम्मदरेजा शादलू के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.