Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TEL vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 26, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 16, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 27, 2023 at 5:39 PM
TEL vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 26, पीकेएल 10

TEL vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का तीसरा लेग पुणे के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया है। पहले और दूसरे लेग के बाद पीकेएल 10 का कारवां पुणे के अंदर 15 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक मौजूद रहेगा। पुणे के सभी कबड्डी प्रेमी अपनी होम टीम पुणेरी पलटन को देखने के लिए ग्राउंड पर मौजूद रहेंगे, वहीं पुणे की टीम को होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिल सकता है। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।

आइए जानते हैं, तेलुगु टाइटंस और दबंग दिल्ली के होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

TEL vs DEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 26वां मुकाबला तेलुगु टाइटंस और दबंग दिल्ली के बीच पुणे में मौजूद बैडमिंटन हॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के पॉइंट टेबल में इस समय सबसे निचले पायदान पर काबिज तेलुगु टाइटंस का हाल इस बार भी सीजन 9 की तरह काफी खराब चल रहा है। तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन में अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको चारों में ही करारी हार झेलनी पड़ी है।

तमिल थलाइवाज के विरुद्ध पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 38-36 से काफी नजदीक से जीत को जाने दिया, टीम के पास पवन सहरावत जैसे अवल दर्जे के रेडर होने के बाद भी टीम मेट पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नही रही है। मैच के दौरान पवन के अलावा अन्य कोई भी रेडर उनका साथ देने में सफल नही रहा है, हालांकि डिफेंस के अंदर अजित पवार जैसे कुछ युवा डिफेंडरों ने सामने वाली टीम को रोकने का बेड़ा उठाया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पीकेएल की एक बार चैंपियन दबंग दिल्ली भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है। दबंग दिल्ली ने सीजन 10 में अभी तक कुल 3 मैच ही खेले हैं जिसमें उनको एक में जीत हासिल हुई वहीं अन्य दोनों में ही उनको हार का सामना करना पड़ा है।

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपना सुपर 10 तो पूरा कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी तरफ से अभी तक ज्यादा सुपर रेड देखने को नही मिली है जिसके चलते वो सामने वाली टीम पर दबाव भी नही बना पाए हैं। पिछले सीजन की तरफ इस बार टीम का डिफेंस काफी कमजोर नजर आ रहा है कृष्ण जैसे फुर्ती से भरे डिफेंडरों को ना होना टीम को काफी खल रहा है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

TEL:

मिलाद जब्बारी, अंकित जगलान, मोहित राठी, अजीत पवार, पवन सेहरावत (C), प्रफुल्ल जवारे, रॉबिन चौधरी

DEL:

विशाल भारद्वाज, योगेश, आशु मलिक, हिम्मत अंतिल, मोहित, नवीन-कुमार (C), मीतू महेंदर शर्मा

मैच डिटेल्स

मैच – तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली

तारीख – 16 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – पुणे

TEL vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 1

TEL vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- विशाल, मोहित, आशु, हिम्मत, प्रफुल्ल

कप्तान- नवीन कुमार

उपकप्तान- पवन सहरावत

TEL vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 2

TEL vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- विशाल, संदीप, प्रफुल्ल, संजीवी, पवन

कप्तान- नवीन कुमार

उपकप्तान- आशु मालिक

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.