Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 31, 2023 at 5:45 PM
Modified at :December 31, 2023 at 5:45 PM
PKL 10: यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) में यूपी योद्धा की टीम होम लेग का अपना तीसरा मुकाबला तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के साथ खेलेगी। यूपी योद्धा के लिए ये मुकाबला खास होगा, क्योंकि टीम के कप्तान परदीप नरवाल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। पटना की तरफ से खेलकर ही परदीप नरवाल सुपरस्टार प्लेयर बने थे और अब वो अपनी इस टीम को हराने के लिए मैदान में उतरेंगे।

पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन अभी तक 50-50 रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार मैचों में जीत मिली है और चार ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अच्छी बात ये है कि टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। हरियाणा स्टीलर्स को टीम ने काफी बड़े अंतर से हराया था और इसी वजह से उनके हौंसले बुलंद होंगे। एक जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा को पिछले मैच में तगड़ा झटका लगा था, क्योंकि अपने होम ग्राउंड में वो दबंग दिल्ली से हार गए थे। जबकि दिल्ली की टीम बिना अपने कप्तान नवीन कुमार के खेल रही थी। इसके बावजूद यूपी की टीम मुकाबला जीत नहीं पाई थी। इसकी वजह ये थी कि टीम के रेडर्स नहीं चल पाए थे। परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल में से कोई भी सुपर-10 नहीं लगा पाया था। सुरेंदर गिल से कम रेड करवाना टीम को भारी पड़ा था, ऐसे में यूपी को इस गलती से बचना होगा। सुरेंदर और परदीप दोनों अगर लगातार प्वॉइंट लेकर आएंगे, तभी टीम जीत सकती है।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, आशु सिंह, गुरदीप, सुरेंदर गिल, विजय मलिक, नितेश कुमार और सुमित

PKL 10: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स ने अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स को बड़े अंतर से हराया था। टीम के लिए बड़ा पॉजिटिव प्वॉइंट ये है कि युवा रेडर मंजीत फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 13 प्वॉइंट लिए थे। उनके फॉर्म में आने से पटना की टीम काफी खतरनाक लगने लगी है, क्योंकि सचिन रेडिंग में लगातार प्वॉइंट ला रहे थे। एम सुधाकर भी काफी उपयोगी योगदान देते हैं। इसी वजह से रेडिंग अब कंपलीट नजर आने लगी है। वहीं डिफेंस में कृष्णन और अंकित ने मिलकर कहर बरपा रखा है। कुल मिलाकर पटना पाइरेट्स की टीम काफी कड़ी चुनौती यूपी योद्धा के सामने पेश कर सकती है।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन, नीरज कुमार, मनीष, एम सुधाकर, मंजीत, कृष्णन और अंकित।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धा की टीम परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल पर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। इसके अलावा नितेश और सुमित से भी काफी उम्मीदें रहेंगी कि वो अपने होम ग्राउंड में बेहतरीन खेल दिखाएं। पटना पाइरेट्स की टीम में काफी ज्यादा दारोमदार रेडिंग में मंजीत पर रहेगा, क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था। अब उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई होंगी।

सफलता का मंत्र

यूपी के रेडर्स को इस मैच में पटना पाइरेट्स के डिफेंस से बचकर रहना होगा। जिस तरह की लय में पटना के डिफेंडर्स हैं, उसे देखते हुए रेडर्स को ज्यादा डीप जाने से बचना होगा। उन्हें इंतजार करना होगा कि डिफेंडर्स गलती करें और तब वो उसका फायदा उठाएं। वहीं पटना के लिए जरूरी है कि वो परदीप नरवाल को लय ना पकड़ने दें, क्योंकि अगर उनको काबू में कर लिया गया तो फिर यूपी की टीम दबाव में आ सकती है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यूपी योद्धा ने अभी तक एक बार भी पीकेएल का टाइटल नहीं जीता है और पटना पाइरेट्स ने तीन बार ट्रॉफी जीती है। हेड टू हेड मुकाबलों में भी पटना पाइरेट्स का पलड़ा यूपी योद्धा के खिलाफ भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक कुल मिलाकर 13 मैच आपस में खेले हैं, इनमें से 5 मैच में यूपी योद्धा को जीत मिली है और 7 मुकाबले पटना पाइरेट्स की टीम ने जीते हैं। वहीं एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। यूपी की टीम चाहेगी कि इस बार अपने होम ग्राउंड में इस आंकड़े में सुधार लाया जाए।

क्या आप जानते हैं?

यूपी योद्धा पीकेएल की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अपने डेब्यू के बाद से ही हर एक सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं पटना की टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है और ऐसा करने वाली वो पहली टीम हैं।

यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.