Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE में बने सभी ग्रैंड स्लैम चैंपियंस की लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 14, 2025 at 6:56 PM
Modified at :November 14, 2025 at 6:56 PM
WWE Raw November 10 Results- John Cena

(Courtesy : WWE)

ग्रैंड स्लैम चैंपियन उन सुपरस्टार्स को कहा जाता है जो WWE में मौजूद सभी चैंपियनशिप जीत जाते हैं।

WWE में सुपरस्टार्स के लिए केवल वर्ल्ड चैंपियन बनना ही सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं है। ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनना शायद किसी रेसलर के लिए सबसे ऐतिहासिक उपलब्धि कही जा सकती है। ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए कई दशकों का इंतजार करना पड़ा था।

मौजूदा समय की बात करें तो WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए किसी सुपरस्टार को WWE चैंपियनशिप या यूनिवर्सल टाइटल में से कोई एक, कोई भी एक टैग टीम चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतनी होती है। पुराने फॉर्मेट की बात करें तो उस समय यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल नहीं हुआ करता था।

इसलिए उसकी जगह उन्हें European या Hardcore चैंपियनशिप में से किसी एक को जीतना जरूरी होता था। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जो WWE में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं।

WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियंस

WWE इतिहास में अब तक 32 सुपरस्टार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं, जिनमें 25 मेंस और 7 विमेंस। पहले ग्रैंड स्लैम चैंपियन कोई और नहीं बल्कि हार्टब्रेक किड, “शॉन माइकल्स” हैं।

WWE में बने सभी मेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियंस की लिस्ट:

1. शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स अपने करियर में 4 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, 6 बार टैग टीम टाइटल्स को अपने नाम करने में सफलता पाई है। वो 3 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे और एक बार European चैंपियनशिप को भी जीतने में सफलता पाई थी।

2. ट्रिपल एच

Triple H

ट्रिपल एच WWE में 14 बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और ये तथ्य उन्हें इतिहास के सबसे सफल रेसलर्स में से एक बनाता है। वो शॉन माइकल्स और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ मिलकर भी टैग टीम चैंपियन रहे हैं। ट्रिपल एच 5 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के अलावा European चैंपियनशिप को 2 मौकों पर जीता था।

3. केन

केन 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बने, मैनकाइंड और बिग शो के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। 3 बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के रूप में मिड-कार्ड टाइटल जीता और 2001 में Hardcrore चैंपियनशिप जीतने से उन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का गौरव मिला था।

4. क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको WWE इतिहास में दोनों फॉर्मेट में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं। वो 6 बार WWE चैंपियन रहे और सबसे ज्यादा बार (9) इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। वो European, Hardcore और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं।

5. कर्ट एंगल

कर्ट एंगल का नाम भी उन सुपरस्टार्स में शामिल है जो नए और पुराने फॉर्मेट में भी WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे हैं। 2019 में रिटायर होने से पहले एंगल 4 बार WWE चैंपियन, एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और इसके अलावा यूरोपीयन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीत चुके थे।

6. एडी गुरेरो

एडी गुरेरो ने 2005 में अपने निधन से पहले छोटे से WWE करियर में खूब सफलता हासिल कर ली थी। वो अपने करियर में एक बार WWE चैंपियन बने, अपने कज़िन चावो गुरेरो के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था और साथ ही यूरोपीयन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बनने की उपलब्धि भी हासिल की थी। गुरेरो भी अपने करियर में दोनों फॉर्मेट में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने थे।

7. रॉब वैन डैम

रॉब वैन डैम अपने दौर में फैंस के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक रहे और खासतौर पर ECW में खूब नाम कमाया था। उन्होंने अपने करियर में WWE चैंपियनशिप के अलावा, इंटरकॉन्टिनेंटल, हार्डकोर, यूरोपीयन, Raw टैग टीम और वर्ल्ड टैग टीम टाइटल जीतने में भी सफलता पाई थी।

8. बुकर टी

बुकर टी ने साल 2012 में अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कह दिया था, लेकिन उससे पहले वो इतनी उपलब्धियां हासिल कर चुके थे जिससे उनकी गिनती महान रेसलर्स में की जाने लगी। वो एक बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, टेस्ट के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बने। बुकर टी इसके अलावा हार्डकोर और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने थे।

9. जैफ हार्डी

दोनों फॉर्मेट में WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले जैफ हार्डी पहली बार 2008 में WWE चैंपियन बने थे और 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रहे। वो अपने करियर में 5 बार इंटरकॉन्टिनेंटल, 3 बार हार्डकोर और एक-एक बार यूरोपीयन, लाइट हैवीवेट और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे।

10. JBL

JBL को WWE में एक टॉप हील सुपरस्टार के रूप में पहचान मिली थी। उन्हें एटीट्यूड एरा में फेम मिलना शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने एक बार WWE चैंपियनशिप, 3 बार टैग टीम चैंपियनशिप और इसके अलावा हार्डकोर, यूरोपीयन और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को भी जीतने में सफलता पाई थी।

11. क्रिश्चियन

क्रिश्चियन के करियर की शुरुआत 1998 में द ब्रूड के मेंबर के रूप में हुई थी। वो इतिहास के सबसे महान टैग टीम चैंपियंस में से एक रहे हैं। उनकी और एज की टीम 7 बार टैग टीम चैंपियन बनी थी। वो अपने करियर में 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीतने में सफल रहे। वहीं इंटरकॉन्टिनेंटल, हार्डकोर और यूरोपीयन चैंपियनशिप को जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि पाई थी।

12. बिग शो

इस लिस्ट में बिग शो ऐसे आखिरी सुपरस्टार हैं जिन्होंने दोनों फॉर्मेट्स में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि पाई है। वो अपने करियर में 2 बार WWE और 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। बिग शो कई पार्टनर्स के साथ टैग टीम टाइटल के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स, इंटरकॉन्टिनेंटल और हार्डकोर टाइटल भी जीत चुके हैं।

13. एज

Edge

एज WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो 7 बार वर्ल्ड हैवीवेट और 4 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 12 बार वर्ल्ड टैग टीम टाइटल, 5 बार इंटरकॉन्टिनेंटल और एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती है।

14. द मिज

द मिज़ को अक्सर WWE में खुद को 2 बार का ग्रैंड स्लैम चैंपियन कहते देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए जिस-जिस चैंपियनशिप की जरूरत होती है, मिज़ ने उसे कम से कम 2 बार जीता हुआ है। वो WWE इतिहास में सबसे ज्यादा बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने वाले रेसलर्स में से भी एक हैं।

15. डेनियल ब्रायन

2010 में WWE में वापसी के बाद डेनियल ब्रायन के करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। वो अपने करियर में 4 बार WWE चैंपियन, एक-एक बार वर्ल्ड हैवीवेट, इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने केन और एरिक रोवन के साथ टीम बनाकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हुई है।

16. डीन एंब्रोज

डीन एंब्रोज ने द शील्ड के मेंबर के रूप में WWE में डेब्यू किया था। वो अपने करियर में एक-एक बार WWE चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने। वो इसके अलावा 3 बार इंटरकॉन्टिनेंटल और 2 बार सैथ रॉलिंस के साथ Raw टैग टीम चैंपियन बने हैं।

17. रोमन रेंस

Roman Reigns

रोमन रेंस का करियर भी डीन एम्ब्रोज़ के साथ शुरू हुआ था। उनका करियर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 4 बार WWE चैंपियनशिप और 2 मौकों पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल, यूनाइटेड स्टेट्स और WWE टैग टीम टाइटल को भी एक-एक बार जीता है।

18. रैंडी ऑर्टन

Randy Orton WWE

रैंडी ऑर्टन अपने करियर में खूब सफलता प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए उन्हें काफी इंतज़ार करना पड़ा था। वो 14 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि तब हासिल की थी जब वो 2021 में मैट रिडल के साथ Raw टैग टीम चैंपियन बने थे।

19. सैथ रॉलिंस

Seth Rollins WWE

सैथ रॉलिंस WWE में 5 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने दो-दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जीता है और कई बार टैग टीम टाइटल पर भी कब्जा जमा चुके हैं।

20. कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन अपने WWE करियर में 4 बार इंटरकॉन्टिनेंटल और 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीत चुके हैं। उनकी गिनती इतिहास के सबसे सफल टैग टीम सुपरस्टार्स में की जाती है। वहीं Wrestlemania 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर उन्होंने पहली बार WWE चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी।

21. रे मिस्टीरियो

WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो ने अपने ऐतिहासिक करियर में WWE चैंपियनशिप को एक और वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को 2 मौकों पर जीता है। उन्होंने 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल, 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स और 4 बार वर्ल्ड टैग टीम टाइटल पर भी कब्जा जमाया था।

22. एजे स्टाइल्स

2016 में WWE में आने के बाद एजे स्टाइल्स 2 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं। उन्होंने 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स और एक-एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल और Raw टैग टीम चैंपियनशिप को जीतने में सफलता पाई थी।

23. केविन ओवेंस

केविन ओवेंस WWE में एक बार यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं, 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल, 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स और एक बार अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बनकर भी इतिहास रचा था।

24. फिन बैलर

Finn Balor WWE

फिन बैलर को WWE इतिहास के सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने 2 मौकों पर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को जीता है और इसके अलावा 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल और एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन चुके हैं।

25. जॉन सीना

John Cena Intercontinental Champion WWE RAW
John Cena

WWE के महानतम रेसलर जॉन सीना अपने रेसलिंग करियर के आखिरी दिनों में 25 ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को जीतकर ये खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही WWE को अलविदा कहने से पहले उन्होंने रेसलिंग इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

WWE में बने सभी विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियंस की लिस्ट:

  • असुका
  • साशा बैंक्स
  • बेली
  • शार्लेट फ्लेयर
  • रिया रिप्ले
  • बेकी लिंच
  • ईयो स्काई

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement