HAR vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 95, पीकेएल 10
HAR vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में एक और धमाकेदार मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वारियर्स के बीच होने जा रहा है। इस सीजन की बात करें तो हरियाणा स्टीलर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल वारियर्स का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बेहद ही मुश्किल नजर आ रहा है। बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह अपनी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स की डिफेंस इस सीजन काफी दमदार फॉर्म में चल रही है।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वारियर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वारियर्स
तारीख – 29 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पटना
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
HAR vs BEN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 95वां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वारियर्स के बीच पटना में मौजूद पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 29 जनवरी को रात 8 बजे खेला जाएगा।
हरियाणा स्टीलर्स के लिए सीजन 10 काफी अच्छा गुजर रहा है। हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 8 में जीत हासिल हुई है वहीं छह मैचों में उनको हार मिली है। दबंग दिल्ली के खिलाफ हुए पिछले ही मैच में 35-32 से हार झेलनी पड़ी थी। हरियाणा की टीम में वापसी कर रहे सिद्धार्थ देसाई ने टीम के लिए सुपर 10 तो पूरा किया लेकिन वो जीत दिलाने में कामयाब नही हो पाए। इस सीजन में पूरी ही टीम ने एकजुटता के साथ मेट पर खेल दिखाया है और अगर हरियाणा को प्लेऑफ में पंहुचना है तो उनको आने वाले सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करके टीम हासिल करनी होगी।
इस सीजन में बंगाल वारियर्स की टीम ने सबसे ज्यादा बार अंक तालिका में उतार चढ़ाव देखा है। लगातार मिल रही जीतों के बाद बंगाल की टीम को पिछले दो मैचों से हार मिली है। बंगाल ने सीजन 10 के अंदर उनके द्वारा खेले कुल 15 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है वहीं 7 मुकाबलों उनको हार झेलनी पड़ी है। पटना पाइरेट्स के खिलाफ खेले गए पिछले ही मुकाबले में बंगाल की टीम को 44-28 से हार झेलनी पड़ी थीं। टीम की कप्तानी कर रहे मनिंदर सिंह अच्छी फॉर्म में नजर नही आ रहे हैं वहीं बंगाल का डिफेंस काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
HAR:
मोहित खलेर, मोहित नांदल, विनय, जयदीप दहिया(C), चंद्रन रंजीत, मोहित हुडा, नवीन कुंडू
BEN:
श्रीकांत जाधव, मनिंदर सिंह(C), नितिन कुमार, शुभम शिंदे, विश्वास एस, अक्षत शिंदे, वैभव
HAR vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- राहुल, जसकीरत, मोहित, मनिंदर, सिद्धार्थ
कप्तान- जयदीप
उपकप्तान- शुभम
HAR vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- जयदीप, मोहित, मोहित नांदल, श्रीकांत, सिद्धार्थ
कप्तान- शुभम
उपकप्तान- राहुल
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
