Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

JAI vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 93, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 28, 2024 at 7:30 AM
Modified at :January 28, 2024 at 7:30 AM
JAI vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 93, पीकेएल 10

JAI vs BLR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में अगला मुकाबला गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाला है। पटना में चल रहे नौवें लेग से पहले सभी टीमों ने इस सीजन में काफी उलटफेर देखें हैं। बता दें इस सीजन के शुरुआती दौर में जयपुर पिंक पैंथर्स पिछड़ी हुई नजर आ रही थी, जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे टीम ने रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी। वहीं दूसरी तरफ पिछले सीजन प्लेऑफ में पंहुचने वाली बेंगलुरु बुल्स के लिए इस सीजन का सफर बेहद ही खराब बीत रहा है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs बेंगलुरु बुल्स

तारीख – 28 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान – पटना

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

JAI vs BLR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 93वां मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच पटना में मौजूद पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को रात 8 बजे खेला जाएगा।

इस सीजन में अभी तक जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है जिसके कारण से टीम अंक तालिका में नंबर 1 के पायदान पर काबिज है। जयपुर की टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 11 में जीत तो वहीं सिर्फ 2 ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल वारियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में जयपुर की टीम को 42-25 से मैच में जीत हासिल हुई थी। सीजन 9 में जीत में सबसे अहम योगदान अर्जुन देशवाल और स्टार डिफेंडर अंकुश का रहा था और ये दोनों ही खिलाड़ी सीजन 10 के अंत में आग उगल रहे हैं जिससे सामने वाली टीम को बचना होगा।

बेंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन सीजन 10 में काफी निराशाजनक रहा है। बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें से उनको छह मैच जीत तो वहीं 9 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। तमिल थलाइवास के खिलाफ हुए पिछले ही मैच में बेंगलुरु बुल्स को 45-28 के अंतर से मुकाबले में हार मिली थी। जहां सीजन 9 में बेंगलुरु बुल्स का डिफेंस शानदार प्रदर्शन कर रहा था वहीं इस सीजन में अनुभवी खिलाड़ी सुरजीत, सौरभ नांदल, और अमन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अगर टीम को प्लेऑफ की दौड़ के लिए बने रहना होगा तो उनको जयपुर पिंक पैंथर्स के किले को जरूर फतह करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

JAI:

1.साहुल कुमार, 2. रेजा मीरबाघेरी, 3. अंकुश जूनियर, 4. सुनील कुमार (C), 5. अभिषेक केएस, 6. अर्जुन देशवाल, 7. भवानी राजपूत

BLR:

1.सौरभ नांदल (C), 2. अमन-द्वितीय, 3. सुरजीत सिंह, 4. अक्षित ढुल, 5. प्रतीक, 6. भरत-द्वितीय, 7. विकास खंडोला

JAI vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 1

JAI vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सुरजीत, साहुल, रेजा, सुनील, अक्षित

कप्तान- अर्जुन देशवाल

उपकप्तान- अंकुश

JAI vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 2

JAI vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- अमन, सौरभ, अंकुश, सुनील, रण

कप्तान- अर्जुन देशवाल

उपकप्तान- भरत

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.